Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»केरल की नर्स को यमन में होगी फांसी, परिवार की हर कोशिश नाकाम…जानें क्या है पूरा मामला
    Featured

    केरल की नर्स को यमन में होगी फांसी, परिवार की हर कोशिश नाकाम…जानें क्या है पूरा मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n645630137173565894488972ab7c795706e9f156f1077c25a544244f1f5eeed5a84ae832c0e5600fa8830f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: यमन में रह रही भारतीय नर्स को फांसी की सजा सुनाई गई है. यमन के राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी ने नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा को मंजूरी दे दी है. न ही ब्लड मनी पर बात बन सकी और न ही राष्ट्रपति से माफी मिल पाई. निमिषा एक यमनी नागरिक की हत्या के लिए 2017 से जेल की सजा काट रही है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी फांसी की सजा पर एक महीने के भीतर अमल किया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत को यमन में निमिषा प्रिया को दी जा रही सजा की जानकारी है.

    भारत हर संभव मदद कर कहा

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी कर कहा, “हम जानते हैं कि नर्स प्रिया के परिवार को प्रासंगिक विकल्प की तलाश है. सरकार इस मामले में उनकी हर संभव मदद कर रही है.” यमन के राष्ट्रपति का फैसला उस परिवार के लिए एक झटका है, जो अपनी 36 साल की बेटी को मौत की सज़ा से बचाने की कोशिश कर रहा था. नर्स प्रिया की 57 साल की मां प्रेमा कुमारी इस साल की शुरुआत में यमन की राजधानी सना पहुंची थीं. वह तब से कथित तौर पर बेटी की मौत की सजा में छूट पाने और पीड़ित परिवार के साथ ब्लड मनी पर बातचीत कर रही थीं.

    ब्लड मनी पर नहीं बनी बात

    पिछले साल सितंबर में यमन की राजधानी सना स्थित भारतीय दूतावास द्वारा नियुक्त वकील अब्दुल्ला अमीर ने बातचीत शुरू करने के लिए प्री-नेगोशिएशन फीस (16.60 लाख रुपये) की दूसरी किस्त का तुरंत भुगतान करने की मांग की थी. रिहाई के प्रयास तब रुक गए जब उन्हें बताया गया कि यह राशि ट्रांसफर होने के बाद ही बातचीत शुरू होगी. 4 जुलाई को भारतीय विदेश मंत्रालय के जरिये वकील को 19,871 डॉलर की पहली किस्त सौंपी गई. वकील ने शुरू में कहा था कि बातचीत शुरू करने के लिए कुल 40,000 डॉलर की जरूरत है और इसे दो किस्तों में भुगतान किया जाना चाहिए.

    यह भी पढ़ें :  राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    ‘सेव निमिषा प्रिया एक्शन काउंसिल’ ने पिछले साल जून में उनकी रिहाई पर बातचीत के लिए विदेश मंत्रालय के खाते में 16.71 लाख रुपये जमा किए थे. निमिषा प्रिया की मां प्रेमकुमारी ने भी बेटी की रिहाई के लिए डील पर बातचीत के लिए दूतावास के बैंक खाते के माध्यम से 40,000 डॉलर ट्रांसफर करने की अनुमति मांगी थी. इस अनुरोध को विदेश मंत्रालय ने मंजूरी दे दी थी.

    बेटी की रिहाई के लिए यमन गई थीं निमिषा की मां

    पलक्कड़ जिले की मूल निवासी निमिषा प्रिया को तलाल अब्दो मेहदी नामक यमनी नागरिक की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी. यह घटना 2017 में हुई थी. निमिषा की मां प्रेमकुमारी मृतक यमनी नागरिक के परिवार से मिलने और बेटी की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए यमन गई थीं.

    निमिषा प्रिया केस के बारे में जानिए

    नर्स निमिषा प्रिया को साल 2017 में यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी पाया गया था. उनको एक साल बाद यमन की एक ट्रायल कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी. नर्स का परिवार तब से बेटी की रिहाई के लिए संघर्ष कर रहा है. ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ उन्होंने यमिन के सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था. लेकिन साल 2023 में उनकी अपील खारिज हो गई. अब यमन के राष्ट्रपति ने भी उनकी अपील को खारिज कर दिया है. नर्स की रिहाई पीड़ित परिवार और उनके आदिवासी नेताओं से माफी हासिल करने पर निर्भर थी.

    कौन हैं निमिषा प्रिया?

    निमिषा प्रिया केरल के पलक्कड़ की रहने वाली हैं. वह पेशे से नर्स हैं. उन्होंने कुछ साल तक यमन के प्राइवेट अस्पतालों में काम किया. उनके पति और नाबालिग बेटी फाइनेंशियल कारणों से साल 2014 में भारत वापस आ गए थे. उसी साल यमन गृह युद्ध की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से नए वीजा जारी करना बंद हो गया और दोनों ही निमिषा के पास वापस नहीं जा सके.

    यह भी पढ़ें :  नेपाल की तबाही में चमत्कार! 700 मौतें और हजारों लापता, ढ़ह गए सारे ढ़ांचे. फिर 'बाढ़ के सैलाब' को चीरकर कैसे बच गया 'हरा घर'?

    साल 2015 में निमिषा प्रिया ने सना में अपना क्लिनिक बनाने के लिए अपने साथी तलाल अब्दो महदी से समर्थन मांगा, क्योंकि यमन के कानून के मुताबिक, सिर्फ वहां के नागरिकों को ही क्लिनिक और व्यावसायिक फर्म बनाने की परमिशन मिलती है. लेकिन दोनों का झगड़ा हो गया था. नर्स के परिवार का कहना है कि अब्दो ने फंड में हेराफेरी की थी. निमिषा ने इसका विरोध किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दो ने निमिषा का पासपोर्ट जब्त कर लिया था और उसकी शादी की तस्वीरें भी चुरा ली थीं. वह तस्वीरों में हेरफेर कर नर्स से शादी का दावा कर रहा था.

    नर्स निमिषा ने अपना पासपोर्ट हासिल करने के लिए अब्दो को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था. लेकिन दवा की डोज ज्यादा होने की वजह से उसकी मौत हो गई थी. यमन से भागने की कोशिश के दौरान ही निमिषा को गिरफ्तार कर लिया गया था. साल 2018 में उसे हत्या का दोषी ठहराया गया था. 2020 में उसे मौत की सजा सुनाई गई थी. यमन की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में उनकी अपील को खारिज कर दिया था. उसके बाद उनके पास आखिरी विकल्प सिर्फ ब्लड मनी का ही बचा था.

    यह भी पढ़ें: एक जनवरी से बदल जाएगी 18 ट्रेनों की टाइमिंग, देखें नया टाइम टेबल

    यह भी पढ़ें: डूरंड लाइन पर युद्ध जैसे हालात, पाकिस्तान को जिससे थी दोस्ती की उम्मीद वही घर में घुसकर कर रहा वार

    यह भी पढ़ें: CG NEWS : 11 वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भोलेनाथ को चढ़ाई. लिखा पत्र- दो दिनों तक भक्ति में लीन हूं, किसी की आवाज नहीं आनी चाहिए, पूरे मंदिर को ग्रामीणों ने घेरा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में आध्यात्मिक उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026

    Bilaspur: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाँच में सभी संदिग्धों के पते गलत पाए गए, आपके आसपास रह रहे संदिग्धों की जानकारी देने टोल फ्री नंबर जारी

    September 6, 2026

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा की पूज्य…

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026

    Bilaspur: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाँच में सभी संदिग्धों के पते गलत पाए गए, आपके आसपास रह रहे संदिग्धों की जानकारी देने टोल फ्री नंबर जारी

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.