Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नेपाल की तबाही में चमत्कार! 700 मौतें और हजारों लापता, ढ़ह गए सारे ढ़ांचे. फिर ‘बाढ़ के सैलाब’ को चीरकर कैसे बच गया ‘हरा घर’?
    Featured

    नेपाल की तबाही में चमत्कार! 700 मौतें और हजारों लापता, ढ़ह गए सारे ढ़ांचे. फिर ‘बाढ़ के सैलाब’ को चीरकर कैसे बच गया ‘हरा घर’?

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260831 200059
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Nepal Flood Viral Home: नेपाल में हाल ही में कुदरत का ऐसा भयंकर कहर देखने को मिला कि देखने वालों की रूह कांप उठी. एक ताकतवर सैलाब अपने साथ भारी-भरकम चट्टानें, कीचड़ और उखड़े हुए पेड़ लेकर दूरदराज के इलाकों में तबाही मचाते हुए निकल पड़ा.

    इस भीषण बाढ़ और मलबे के बहाव में कई पक्के मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए. तबाही के इस खौफनाक मंजर में 700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और 3000 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. हर तरफ बर्बादी का ऐसा आलम था कि चारों तरफ बस चीख-पुकार और मलबे का ढेर नजर आ रहा था. इसी बीच, एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. मलबे और पानी के इस सैलाब के बीच एक छोटा सा हरे रंग का घर शान से अपनी जगह पर खड़ा रहा. घर के अंदर मौजूद परिवार ने अपनी जान बचाने के लिए बालकनी में शरण ली और कुदरत के इस तांडव का डटकर मुकाबला किया.

    गनीमत रही कि लगातार पानी के दबाव और मलबे की मार झेलने के बाद भी न सिर्फ वह घर पूरी तरह सुरक्षित बचा रहा, बल्कि अंदर मौजूद सभी लोग भी सकुशल बच गए. इस वायरल वीडियो को देखकर हर किसी के मन में बस एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर आसपास की इमारतें धराशायी होने के बावजूद यह इकलौता मकान कैसे बच गया.

    मजबूत कंस्ट्रक्शन और आरसीसी फ्रेम का कमाल

    वायरल वीडियो और वायरल एक्सप्लेनेशन के मुताबिक नेपाल की इस घाटी में ज्यादातर घर बिना आरसीसी फ्रेम के केवल पत्थर की चुनाई से बनाए जाते हैं. इस तरह के पारंपरिक मकान ऊपर से पड़ने वाले वजन को तो झेल लेते हैं, लेकिन बाढ़ जैसे हादसों में जब पानी का तेज साइड से दबाव पड़ता है तो ये टिक नहीं पाते. इसके उलट, जो घर इस भयानक सैलाब में भी सही-सलामत बच गया, उसे बनाने में मजबूत आरसीसी फ्रेम तकनीक का इस्तेमाल किया गया था.

    यह भी पढ़ें :  Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय...जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया

    इस घर की नींव, पिलर और बीम को आपस में मजबूत स्टील की छड़ों से बांधा गया था, जिससे पूरे ढांचे को गजब की मजबूती मिली. इस कंक्रीट फ्रेम की वजह से घर पानी के भारी साइड प्रेशर को आसानी से झेल गया और सारा दबाव नीचे जमीन की तरफ ट्रांसफर हो गया.

    सही लोकेशन और पानी के बहाव का रास्ता

    मकान के बचने की एक और बड़ी वजह उसकी सही जगह पर बना होना था. यह घर पानी और मलबे के मुख्य बहाव वाले रास्ते से थोड़ा हटकर और थोड़ी ऊंची जमीन पर बना हुआ था. विज्ञान के नियमों के मुताबिक बाढ़ के दौरान सबसे भारी और खतरनाक चट्टानें नदी या नाले के सबसे गहरे हिस्से से बहती हैं. चूंकि यह घर मुख्य रास्ते से थोड़ा साइड में था, इसलिए पानी और मलबा दोनों तरफ से चीरते हुए निकल गया.

    इसके अलावा, घर के चारों तरफ जमा हुए कीचड़ ने एक नेचुरल रैंप जैसा आकार ले लिया, जिसने बाद में आने वाले पानी और मलबे की धार को घर से दूर भटका दिया. यह पूरी घटना हमें सिखाती है कि अगर मकान बनाते वक्त सही इंजीनियरिंग, मजबूत मैटेरियल और सुरक्षित जगह का ध्यान रखा जाए, तो बड़ी से बड़ी आपदा से भी बचा जा सकता है.

    यह भी पढ़ें: Sakti: बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2026

    यह भी पढ़ें :  बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    यह भी पढ़ें: पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026

    गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना ‘आर्टिफिशियल सन’ ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,938 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित…

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.