Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​
    Featured

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7250594061788072281537b195d07627c1935b219036b9986e981be89a0411cc61b658b31985809df1ca00
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: एक छोटी सी झोपड़ी. झोपड़ी में अम्बा बोहरा अपने दो बेटों के साथ सो रही थी. सुबह घरवालों ने झोपड़ी का दरवाजा खोला तो अन्दर अम्बा मर चुकी थी. उसके दोनों बच्चे भी मर चुके थे. जो कम्बल उन्होंने ओढ़ रखे थे वो जल गए थे. अम्बा बोहरा के पैर झुलस चुके थे.

    दम घुटने से अंबा और उसके दोनों बच्चों की मौत

    अम्बा और उसके दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है. अम्बा अपने दोनों बच्चों के साथ उस झोपड़ी में सोने गई थी.  कोई खिड़की नहीं थी उसमें. रात को बंद जगह में धुंए से दम घुट गया.

    लेकिन नेपाल के पश्चिमी इलाके में इतनी ठण्ड के मौसम में भला कोई भी मां अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर झोपड़ी में क्यों सोएगी? वो भी इस तरह बंद होकर? इसकी वजह ये है कि अम्बा के पीरियड्स हो रहे थे.

    अजीबोगरीब छाउपड़ी की प्रथा पर लग चुका है प्रतिबंध

    नेपाल के पश्चिमी हिस्सों में हिन्दू आबादी काफी ज्यादा है. उस इलाके में छाउपड़ी की प्रथा काफी चलती है. इस प्रथा में जिन औरतों/ लड़कियों को पीरियड्स हो रहे होते हैं, उनको घर से निकाल कर किसी झोपड़ी में रहने के लिए भेज दिया जाता है.

    जानिए क्या है छाउपड़ी की प्रथा 

    “● जिस लड़की की शादी नहीं हुई वो 6 दिन तक झोपड़ी में रहेगी.
    ● जिस की शादी हो गई है और उसके बेटा बेटी दोनों हैं, वो 5 दिन झोपड़ी में रहेगी.
    ● जिसकी सिर्फ बेटियां हैं, वो 7 दिन झोपड़ी में रहेगी.

    यह भी पढ़ें :  गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    ये झोपड़ियां कॉमन इस्तेमाल की भी हो सकती हैं और घरों की अपनी अलग भी. जो इलाके निम्न आय वर्ग वाले लोगों के होते हैं, वहां पर कई घरों पर एक झोपड़ी भी होती है. बारी बारी से हर घर की औरतें/लड़कियां उनका इस्तेमाल करती हैं. कुछ घर ऐसे इलाकों में भी होते हैं जहां इतनी ज़मीन उपलब्ध नहीं होती जहां अलग से झोपड़ी बनाई जा सके. ऐसे में घर के अन्दर ही एक अलग-थलग कोने में पीरियड्स से गुज़र रही लड़कियों/औरतों को रहने के लिए मजबूर कर दिया जाता है.

    सिर्फ यही नहीं, जिन को पीरियड्स आ रहे होते हैं, वो घर के अन्दर का कोई भी सामान नहीं छू सकतीं. खाना नहीं बना सकतीं. किचन में नहीं जा सकतीं. घर का टॉयलेट इस्तेमाल नहीं कर सकतीं. लोगों का मानना है कि अगर पीरियड वाली औरतें घर के अन्दर आ गईं तो देवता नाराज़ हो जाएंगे.

    नेपाल के कानून में छाउपड़ी को बैन कर दिया गया है. इस कानून में छाउपड़ी की प्रथा को एक अपराध माना गया है. अब अगर कोई भी व्यक्ति/परिवार इस प्रथा के तहत अपने घर की औरतों/लड़कियों को घर से निकालेगा, उस पर तीन हज़ार का जुर्माना और/या तीन महीने की जेल होगी. लेकिन फिर भी छाउपड़ी मानने वाले लोगों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है.

    बी आर्टसी (Be Artsy) नाम का एक NGO है जिसने वेस्ट नेपाल में छाउपड़ी की प्रथा की वजह से नुकसान झेल रही लड़कियों को मेंसट्रुअल कप्स बांटे. साल भर में अधिकतर लड़कियों ने कहा कि चूंकि उनके शरीर से खून बाहर महीन आता तो उनके घरवाले उनको साफ़ सुथरा मानते हैं और घर के अन्दर सोने देते हैं. चूंकि मेंसट्रुअल कप्स के इस्तेमाल में कुछ बार बार फेंकना नहीं पड़ता और शरीर से खून बाहर नहीं आता तो स्मेल की दिक्कत नहीं होती. इन सभी वजहों से लड़कियों के स्कूल जाने में दिक्कतें घटीं और उनको अपने ही घर में सहजता से रहना संभव हुआ.

    यह भी पढ़ें :  पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: 10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: धारदार हथियार (तलवार एवं चापड) दिखाकर डराने धमकाने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    यूपीआई आज करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन जितना…

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.