Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

दिल्ली/स्वराज टुडे: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में हुई हल्की बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा, वहीं रात में कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इससे दिल्ली में लगभग 200 उड़ानें और 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का दौर आज भी जारी रह सकता है। मौसम में आया बदलाव, कोहरे का प्रकोप भारतीय मौसम विभाग ने 20 राज्यों में अगले…

Read More

आज का राशिफल : 12 जनवरी दिन रविवार का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक स्थिति को दर्शा रहा है। दरअसल आज चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में होने से दुरधारा नामक शुभ योग बन रहा है। इस योग की वजह से आज गुरु, चंद्रमा और मंगल तीनों ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ इन तीनों राशियों को मिल रहा है। इनके अलावा किन-किन राशियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। जानिए आज का राशिफल। ​मेष राशि मेष राशि के जातक रविवार के दिन उत्साह और ऊर्जा से भरे हुए…

Read More

उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे : रामलला के जन्मभूमि पर विराजने की पहली वर्षगांठ आज है, और इस अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का आगाज हो चुका है। एक साल पहले शुरू हुए राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या में एक चमत्कारी बदलाव आया है। विकास की गति और श्रद्धालुओं का तांता बढ़ने से यह नगरी अब धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बन चुकी है। यहां का माहौल रामराज्य की याद दिलाता है, और व्यापारी, नागरिक हर किसी की खुशी बेमिसाल है। तीन करोड़ श्रद्धालु पहुंचे राम मंदिर, दान में मिली 363 करोड़ रुपए राम मंदिर के उद्घाटन के बाद…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के अस्पतालों में HMPV वायरस के अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं। कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के देश में कुल 14 मामले हो गए हैं। सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में हैं। शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात में एक-एक केस मिला। बारां में एक 6 महीने की बच्ची HMPV से संक्रमित हुई हैं। वहीं अहमदाबाद में 9 महीने का बच्चा HMPV पॉजिटिव आया। इससे पहले गुरुवार को 3 केस मिले थे। इनमें लखनऊ में 60 साल की महिला, गुजरात के अहमदाबाद में 80 साल का बुजुर्ग और हिम्मतनगर में 7 साल का बच्चा शामिल…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल एनकेएच में कैथलैब की सुविधा प्रारंभ होने से हृदय रोगियों को राहत मिलने के साथ जीवन की रक्षा हो रही है। एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी का समय पर लाभ संबंधितों को प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में एक बड़ी उपलब्धि के साथ जिले का पहला सफल पेसमेकर ट्रांसप्लांट भी किया गया जिससे मरीज को नई जिंदगी मिली। एक ही दिन में 4 सफल एंजियोप्लास्टी भी की गई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी व टीम के द्वारा सर्जरी की गई तथा 20 से ज्यादा मरीजों को कॉर्डियक ओपीडी में देखा गया। प्रारंभ…

Read More

महाराष्ट्र नासिक/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र से एक बेहद चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी होने वाली बहू से शादी कर ली है। जब शख्स के बेटे को इसकी जानकारी हुई तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया। बेटे की मंगेतर से बाप की शादी का यह मामला खूब चर्चाओं में है, लोग हैरानी जता रहे हैं कि आखिर कोई बाप ऐसा कैसे कर सकता है कि वह अपनी होनी वाली बहू से ही शादी कर ले। यह चौंकाने वाली घटना महाराष्ट्र के नासिक में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बेटे का रिश्ता पक्का हो चुका था।…

Read More

*जहाँ तक जाती है नजर…वहाँ आँखे जाती है ठहर…* *प्रकृति की गोद में जलमग्न दृश्यों को निहारने खींचे चले आते हैं पर्यटक* *खेतो को सिंचित ही नहीं करती किसानों को समृद्ध भी बनाती है मिनीमाता हसदेव बाँगो जलाशय* कोरबा/स्वराज टुडे: यह बाँगो जलाशय है…जिसका अधिकृत नाम अविभाजित मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता के नाम पर मिनीमाता हसदेव बाँगो परियोजना है..। प्रकृति के सुरम्य वातावरण के बीच कई ऊंचे पर्वतों के आसपास जलमग्न इस नजारों को देखने यहाँ हर पर्यटकों की आँखों की पलके तब तक नहीं झपकती जब तक वह इस नयनाभिराम नजारों को अंतिम छोर तक…

Read More

उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ से पहले जूना अखाड़े ने बड़ा फैसला सुनाया है। कुछ दिन पहले जूना अखाड़े में शामिल हुई 13 साल की साध्वी गौरी गिरि और उसके गुरु कौशल गिरि को जूना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। नाबालिग लड़की को अखाड़े में नियम तोड़कर शामिल करने का मामला सामने आने के बाद अखाड़े की आमसभा की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। नाबालिग साध्वी को तत्काल उसके माता-पिता को सौंपकर गुरु के साथ महाकुम्भ मेला से बाहर जाने के लिए कहा गया है। बैठक में यह प्रस्ताव भी पास…

Read More

आज का राशिफल :  11 जनवरी का राशिफल ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार वृषभ उपरांत मिथुन राशि में रोहिणी से मृगशिरा नक्षत्र में होगा। ऐसे में आज शनि और चंद्रमा के बीच चतुर्थ दशम योग बनेगा और शनि महाराज शश राजयोग से कई राशियों की लाइफ में खुशियां लाएंगे। देखें मेष से लेकर मीन तक किन-किन राशियों का आज भाग्य दे रहा है कितना साथ, जानें आज का राशिफल। ​मेष राशि मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शासकीय सेवा का पिटारा खोल दिया है. विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा एवं प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 2025 के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है. व्यापम द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में 32 से अधिक परीक्षाओं की संभावित तिथियां दी गई हैं, जिसमें उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ से लेकर पुलिस कांस्टेबल, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वॉय तक के पद शामिल हैं. ये परीक्षाएं 09 मार्च 2025 से शुरू हो कर 21 दिसम्बर 2025…

Read More