Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 11 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 11 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल :  11 जनवरी का राशिफल ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से मेष, मिथुन और तुला राशि के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार वृषभ उपरांत मिथुन राशि में रोहिणी से मृगशिरा नक्षत्र में होगा। ऐसे में आज शनि और चंद्रमा के बीच चतुर्थ दशम योग बनेगा और शनि महाराज शश राजयोग से कई राशियों की लाइफ में खुशियां लाएंगे। देखें मेष से लेकर मीन तक किन-किन राशियों का आज भाग्य दे रहा है कितना साथ, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार दिखेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएंगे। छात्रों का मन आज विचलित रह सकता है, मौज मनोरंजन में अधिक रुचि रहेगी, ऐसे में शिक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से सहयोग मिलेगा, और आप डेट पर भी जा सकते हैं।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि से आज जाते हुए चंद्रमा इनको धर्म कर्म की ओर उन्मुख करेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए लोगों के संपर्कों का लाभ होगा। आप आज काम से रिलैक्स होकर परिवार के साथ समय बिताना चाहेंगे और परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि परिवार मे आज वाणी को संयमित रखें कोई कठोर शब्द भी कहे तो वाणी को कंट्रोल कर लें इससे स्थिति सहज बनी रहेगी क्योंकि विवाद से बात बढ़ने की आशंका है। आप आज शौक और व्यावहारिकता में बजट से बढ़कर खर्च कर सकते हैं।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी छवि समाज में निखरकर आएगी। आपकी पहचान का दायरा भी आज बढेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर धन खर्च कर सकते हैं। आज आप में कुछ नया सीखने की चाहत रहेगी, इसका लाभ मिथुन राशि के छात्र ले पाएंगे। आपकी फैमिली और लव लाइफ में भी आज अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। यदि आपकी माता को कोई बीमारी परेशान कर रही थी तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। व्यवसाय में लाभ सामान्य रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लोग आज अपने काम और कर्तव्य के प्रति सजग रहेंगे। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज उसे पूरा कर पाएंगे। इसमें आपको अपने भाई की मदद भी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मित्र या संबंधी से आज आपका मिलना भी हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आज आपकी चिंता रहेगी और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगें।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप भूमि या भवन खरीदना चाहते हैं तो आपके प्रयास सफल हो सकते हैं, अच्छी डील आपको मिल सकती है। शाम को आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके कारण चहल पहल तो रहेगी लेकिन धन भी खर्च होगा। किसी अचानक बनने वाली परिस्थितियों की वजह से आपको आज अपनी योजना को टालना पड़ सकता है। यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें, जोखिम लेना हानिकारक हो सकता है। वैसे आज कारोबार के लिहाज से सिंह राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन साहसिक निर्णय और कार्य से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज बड़े भाई से भी तालमेल बनाकर रखना चाहिए इनसे आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल रहेगा और बच्चों के साथ भी आप आज सुखद समय बिता सकते हैं। आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें :  Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन उत्साह और ऊर्जा का बढ़ाने वाला रहेगा। आप आज धर्म कर्म के काम में भाग ले सकते हैं। आपके हाथों आज कोई पुण्य कार्य भी हो सकता है। अगर किसी मित्र या भाई से विवाद चल रहा है तो आज शाम तक आपके रिश्ते में सुधार हो सकता है। आप अपने शौक के लिए आज समय निकालेंगे और इस पर खर्च भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। अटका धन भी आपको मिल सकता है।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए। आपके द्वारा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आज हानिकारक हो सकता है। वैसे आज आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। अगर आज आप यात्रा पर जाते हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें। अपने वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो वाहन की जांच जरूर करवा लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन आपका आज अनुकूल रहेगा। आप आज सुख सुविधा और दिखावे के चक्कर में भी धन खर्च कर सकते हैं।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए जरूरी है कि मन में नकारात्मक भाव को न आने दें इससे आप स्थिति को अनुकूल बनाए रख पाने में सफल रहेंगे। आपको आज बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी और आप बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करने अथवा अन्य योजनाओं के बारे में विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। भाइयों से भी आप सहयोग पाएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से आप जुड़े हुए हैं तो आपको आज अच्छी डील मिल सकती है। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें :  DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आपको आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को जन समर्थन प्राप्त होगा और प्रभाव में वृद्धि होगी। अगर आप लंबे समय से अपने किसी दोस्त से मिलना चाहते हैं तो आज उनसे मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने भी ले जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और भी प्रेमपूर्ण होगा। आप आज रुचिकर खानपान का आनंद ले सकते हैं।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा और योग्यता का लाभ तो मिलेगा लेकिन मेहनत अधिक करनी होगी। आज व्यस्तता के बीच भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। प्रेमी के साथ आप आज डेट पर जा सकते हैं। शाम आपकी रोमांटिक रहेगी। आज आप अपने घर की सजावट पर भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। सहयोगियों और सहकर्मियों से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। जो लोग पहले से बीमार हैं आज उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से फायदा मिल सकता है। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा लेकिन कुछ उलझन परेशानी भी बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें नहीं तो किसी से कहासुनी हो सकती है। माता से सहयोग और सुख मिलेगा। आलस की वजह से आज आप काम को टाल सकते हैं। वाहन सुख मिलने का योग है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.