Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महाकुंभ से पहले जूना अखाड़े का बड़ा फैसला, 13 साल की बच्ची को साध्वी बनाने वाले संत को किया निष्कासित
    Featured

    महाकुंभ से पहले जूना अखाड़े का बड़ा फैसला, 13 साल की बच्ची को साध्वी बनाने वाले संत को किया निष्कासित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6470990911736597976327d19aff9f2268c09f50930803fe775b4dc04f0ff8baec64bb5558cca37bd5c0d9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ से पहले जूना अखाड़े ने बड़ा फैसला सुनाया है। कुछ दिन पहले जूना अखाड़े में शामिल हुई 13 साल की साध्वी गौरी गिरि और उसके गुरु कौशल गिरि को जूना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।

    नाबालिग लड़की को अखाड़े में नियम तोड़कर शामिल करने का मामला सामने आने के बाद अखाड़े की आमसभा की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। नाबालिग साध्वी को तत्काल उसके माता-पिता को सौंपकर गुरु के साथ महाकुम्भ मेला से बाहर जाने के लिए कहा गया है।

    बैठक में यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि अब 22 वर्ष से कम आयु होने पर ही महिला को संन्यास दीक्षा दी जाएगी। जूना अखाड़े के संत कौशल गिरि ने पिछले दिनों आगरा के पेठा व्यापारी संदीप सिंह और उनकी पत्नी रीमा की मौजूदगी में उनकी बेटी राखी सिंह धाकरे को साध्वी बनाया था। संत कौशल गिरि ने राखी को गौरी गिरि नाम दिया था। इस दौरान गौरी गिरि का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसका कहना है कि वो पढ़ लिखकर आईएएस बनना चाहती थी, इस बीच यहां आई और उसे अखाड़े में शामिल करा दिया गया।

    वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा। मामला बढ़ने लगा तो पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया। शुक्रवार को अखाड़ा थाने में पंचायत हुई और संतों ने कहा कि उसे अखाड़े में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद जूना अखाड़े की मेला छावनी में पंचायत हुई। जूना अखाड़े की आम सभा की बैठक संरक्षक महंत हरि गिरि, अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि, प्रवक्ता नारायण गिरि आदि की मौजूदगी में हुई। इसमें तत्काल प्रभाव से कौशल गिरि, गौरी गिरि उर्फ राखी को जूना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया। माता-पिता सहित गौरी और गुरु को महाकुम्भ से बाहर जाने को कहा गया है।

    यह भी पढ़ें :  पेरू में बड़ा विमान हादसा: पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, दो पायलटों सहित 13 की मौत

    जूना अखाड़ा संरक्षक महंत हरि गिरि ने बताया, लड़की जब तक 22 साल की नहीं हो जाएगी, उसे अखाड़े में शामिल नहीं किया जाएगा। उसे अखाड़े के नियमों को तोड़कर शामिल किया गया। नियमानुसार ऐसे मामलों में पहले सहमति का कच्चा दस्तावेज देना होता है। छह महीने बाद पक्का सहमति का पक्का दस्तावेज लिया जाता है। जिसके आधार पर यह माना जाता है कि यह आवेश में लिया गया निर्णय नहीं है। ऐसे किए बिना अखाड़े की परंपरा को तोड़कर लड़की को शामिल किया गया था, जिस पर निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    बाबा कनकेश्वर धाम के लिए शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की…

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.