Author: Deepak Sahu
उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 19 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्दनाक हादसा कैसे हुआ, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में नींद की झपकी आना बताई जा रही है। प्रयागराज में शुक्रवार की रात लगभग दो बजे यह बड़ा हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और श्रद्धालुओं से ही भरी बस के बीच भीषण टक्कर होने से यह सड़क हादसा हुआ। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त बस और बोलेरो…
मध्यप्रदेश श्योपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक शादी समारोह के दौरान घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की अचानक मौत हो गई. इस घटना ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया. दूल्हे के परिवार के लोग और रिश्तेदार गहरे शोक में डूब गए हैं. शादी की रस्में बड़े धूमधाम से चल रही थीं. दूल्हा, जो घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर आया था, खुशी-खुशी शादी के मंच की ओर बढ़ रहा था. परिवार और बाराती इस मौके को लेकर बेहद खुश…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस शानदार विजय में प्रदेश के श्रम मंत्री लखन देवांगन की जबरदस्त लोकप्रियता और प्रदेश मंत्री विकास महतो की सटीक रणनीति ने अहम भूमिका निभाई। कोरबा में भाजपा के महापौर प्रत्याशी की ऐतिहासिक रैली ने पूरे नगर को उत्साह और जोश से भर दिया। मतगणना स्थल से लेकर पूरे कोरबा शहर तक भाजपा समर्थकों का जोश चरम पर था। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में यह रैली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बन गई। भाजपा की इस शानदार जीत…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद के साथ-साथ 12 पार्षद सीटों पर भी विजय हासिल की। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने 3472 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर नगर पालिका के अध्यक्ष बने। उनकी इस शानदार जीत ने भाजपा की मजबूत पकड़ और विकासपरक नीतियों पर जनता के विश्वास को साबित कर दिया। इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा को जाता है, जिनकी रणनीति और जनसंपर्क के चलते पार्टी को इतनी बड़ी सफलता मिली। उनके नेतृत्व में…
रुद्राक्ष एक पवित्र रत्न और आभूषण है, जिसे लोग धार्मिक कारणों से पहनते हैं। यह माना जाता है कि यदि रुद्राक्ष को सही तरीके से धारण किया जाए, तो यह जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है । भगवान शिव के प्रिय रुद्राक्ष को धारण करने से व्यक्ति को दिव्य आशीर्वाद प्राप्त होता है। भोपाल के प्रसिद्ध ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि रुद्राक्ष के प्रकार, उसके लाभ और इसे धारण करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। रुद्राक्ष के प्रकार और उनके गुणधर्म मुख्य रूप से 14 प्रकार के रुद्राक्ष होते हैं, जिनका…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगरीय निकाय चुनाव में कोरबा के जनप्रिय विधायक और प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रणनीति का मुकाबला करने में कांग्रेस के नेता ढेर हो गए है।कोरबा नगर निगम महापौर के पद पर बीजेपी की संजू देवी राजपूत ने 52 हजार से अधिक वोटों से जीत गई है और 67 में से 52 वार्ड पार्षद भी बीजेपी के जीत गए है।इस तरह से ये दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत है।जिला के 5 में से चार नगरीय निकाय कोरबा,दीपका,छुरी,पाली और बांकीमोगरा में मतदाताओं ने कमल खिला दिया है,वहीं कटघोरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद…
आज का राशिफल : 15 फरवरी दिन शनिवार को आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से होकर चंद्रमा का संचार कन्या राशि में हो रहा है। जबकि मंगल भी आज बुध की राशि मिथुन में विराजमान होकर चंद्रमा पर चतुर्थ दृष्टि बनाए हुए हैं जिससे आज चंद्रमा और मंगल के बीच चतुर्थ दशम योग बना हुआ है जिससे कि आज धन लक्ष्मी योग का निर्माण हुआ है, ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के लिए आज शनिवार के दिन सितारे बताते हैं कि, आज आप जो…
भारत सरकार की महारत्न कंपनी नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन ने अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती (NTPC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। रिक्त पदों की संख्या कुल 400 है। फॉर्म भरने से भरने उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। एनटीपीसी अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट careers.ntpc.co.in या www.ntpc.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन पोर्टल खुलने के साथ-साथ डिटेल नोटिफिकेशन भी जल्द जारी होगा। कौन भर सकता है फॉर्म? मैकेनिक…
इम्फाल/स्वराज टुडे: मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में गुरुवार रात CRPF जवान ने अपने साथियों पर गोलियां बरसा दीं। लामफेल स्थित CRPF कैंप में गुरुवार रात 8:20 बजे हुई इस घटना में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य जवान घायल हो गए। फायरिंग करने वाला हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार मेघवाल राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पिलानी तहसील के गांव बिगोदना का रहने वाला था। उसने अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी की। इसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर तिलकराज और कॉन्स्टेबल राजीव रंजन की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद संजय ने खुद…
गुरुग्राम/स्वराज टुडे: साइबर जालसाजों ने विदेश मंत्रालय के पूर्व अधिकारी की पत्नी को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ 42 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज अब भी महिला को मैसेज कर रहे हैं। वह उनसे और तीन करोड़ रुपये ऐंठना चाहते हैं। महिला सदमे में है और काफी डरी हुई है। मालिबू टाउन निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि वह नौकरानी के साथ रहती हैं। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। पिछले साल 25 अक्तूबर को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक महिला का फोन आया। उसने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया और…
