Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में भिड़ंत, 10 की दर्दनाक मौत, इस एक चूक से हो गया बड़ा हादसा, देखें मृतकों की पूरी सूची..
    Featured

    महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में भिड़ंत, 10 की दर्दनाक मौत, इस एक चूक से हो गया बड़ा हादसा, देखें मृतकों की पूरी सूची..

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65208125517396327586309f37501456090ce17656c047e1c6e1ace2fc52b22e7dd8bcfc60a40a5aa95624
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 19 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दर्दनाक हादसा कैसे हुआ, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में नींद की झपकी आना बताई जा रही है।

    प्रयागराज में शुक्रवार की रात लगभग दो बजे यह बड़ा हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और श्रद्धालुओं से ही भरी बस के बीच भीषण टक्कर होने से यह सड़क हादसा हुआ। जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त बस और बोलेरो में सवार लोग गहरी नींद में थे।

    जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ में स्नान कराने के लिए आ रही एक बोलेरो प्रयागराज के मेजा थाना इलाके में पहुंचते ही मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर मनु के पूरा गांव के सामने बेकाबू हो गई। बेलेरो की सामने से आ रही एक बस से भीषण टकर हो गई।

    बोलेरो में सवार सभी दस श्रद्धालुओं की मौत

    हादसे में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में सवार सभी दस श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बोलेरो में श्रद्धालु बुरी तरह से फंस गए थे।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर बोलेरो में फंसे लाशों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    हादसे में मृत श्रद्धालुओं की पहचान

    बोलेरो में सवार छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाली ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला चिकित्सालय के स्पेशलिस्ट चिकित्सा दल द्वारा लेमरू क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य एवं मलेरिया जांच का आयोजन


    हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। बोलेरो से टकराने वाली बस भी महाकुंभ से श्रद्धालुओं को स्नान कराकर लौट रही थी। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

    प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

    जिलाधिकारी ने बताया कि मेजा में प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने से भिड़ंत हुई है।


    उन्होंने बताया कि बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे और संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।


    जिलाधिकारी ने हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

    चालक को आई नींद की झपकी से हुआ हादसा

    प्रयागराज में शुक्रवार देर रात हुई दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया था कि बोलेरो चालक को नींद की झपकी आई थी।


    इसी वजह से यह हादसा हुआ। झपकी के कारण एक पल में दस श्रद्धालुओं की जान चली गई। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस अपनी साइड से ही जा रही थी कि सामने से तेज गति में आ रही बोलेरो सीधे टकरा गई। बोलेरो में सवार चालक समेत 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार


    बस में सवार श्रद्धालु घायल रोडमल ने बताया दुर्घटना के समय बस में सवार ज्यादातर लोग सो रहे थे, अचानक भीषण टक्कर हुई। दुर्घटना के समय मैं जाग रहा था और बस के केबिन में बैठा था। बोलेरो तेज गति में आकर सामने से भिड़ गई।

    सभी की मृतकों की शिनाख्त उनकी जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से हो पाई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजन छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुके हैं। बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ से सीधे प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे।

    यह भी पढ़ें: बारात में घोड़ी पर बैठे-बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, विवाह की खुशियां मातम में बदली, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो…

    यह भी पढ़ें:सबसे प्रभावी और शक्तिशाली रुद्राक्ष कौन सा है? इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए, वरना… 

    यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी: NTPC ने निकाली 400 पदों पर भर्ती, 15 फरवरी से आवेदन शुरू, शॉर्ट नोटिस जारी, जानें डिटेल

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरती रैंकिंग और बढ़ते कड़े प्रतिबंध: क्या भारत के चौथे स्तंभ पर छंटेंगे खतरे के बादल ?

    August 12, 2026

    Mumbai: कृष्णा म्यूजिक के लिए मुम्बई के एबी स्टूडियो में गायक सागर आचार्य की आवाज में इमोशनल गीत हुआ रिकार्ड

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,254 Views
    Don't Miss

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    नोएडा/स्वराज टुडे: ईडी द्वारा नोएडा के सेक्टर 105 स्थित सी-234 काेठी में उज्जवल किशोर और…

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026

    Korba: भाजपा महिला मोर्चा ने रचा राष्ट्रभक्ति का नया अध्याय, 30 हजार से अधिक राखियों से वीर सैनिकों को दिया सम्मान

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.