Author: Deepak Sahu
*मतदान दलों को कोई समस्या न हो, इसके लिए त्वरित निराकरण के दिए निर्देश* *कोरबा और करतला में मतदान 17 फरवरी को* *प्रातः 7 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक होगा मतदान* *कोरबा में 1 लाख 11 हजार 672 मतदाता और करतला में 1 लाख 16 हजार 335 मतदाता* कोरबा/स्वराज टुडे: नगरीय निकाय निर्वाचन सम्पन्न होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में कल 17 फरवरी को कोरबा जिले के कोरबा और करतला जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा।…
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए एम्स बिलासपुर ने प्रोजेक्ट टेक्नीशियन III / प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स II और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. अगर आपके पास भी इन पदों से संबंधित योग्यता है, तो एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. एम्स के इस भर्ती अभियान के लिए जो कोई भी उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो 3 मार्च तक या उससे…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम 4 बजे से भीड़ जुटने लगी थी। रात को करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली 3 ट्रेनें लेट हो गईं। जिससे भीड़ बढ़ी और भगदड़ मच गई। इस बीच रेलवे ने ट्रेन पकडने वालों के लिए कुछ नए नियम बना दिए हैं। ऐसे में अब स्टेशन के…
छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे: जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में संचालित पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के छात्रावास अधीक्षक रंजीत कुमार को रात के समय महिला शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। रात में जब ग्रामीणों को इस मामले की भनक लगी, तो उन्होंने आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया और इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद शंकरगढ़ एसडीएम आनंद राम नेताम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब अधिकारियों ने छानबीन की, तो उन्होंने पाया कि छात्रावास अधीक्षक महिला शिक्षिका के साथ एक कमरे में मौजूद था।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में सड़क दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उरगा थाना अंतर्गत ग्राम कुरूडीह के मोड पर एक्टिवा सवार तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 32 वर्षीय प्रेमलाल केंवट और 45 वर्षीय बच्चू केंवट कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा कोरबा में निवास करते थे। प्रेमलाल केवट के बड़े भाई के घर में पुत्र के जन्म पर छठी का कार्यक्रम आयोजित था जिसमें शामिल होने एक्टिवा में सवार होकर प्रेमलाल बच्चू केंवट जा रहे थे।…
आज का राशिफल: 16 फरवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। सितारों की स्थिति की गणना करने से मालूम होता है कि आज चंद्रमा जो कन्या राशि में हैं वह हस्त नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज शुक्र और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग बन रहा है। जबकि रविवार के स्वामी ग्रह सूर्य आज बुध के साथ कुंभ राशि में रविआदित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष…
मध्यप्रदेश मंदसौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. जानकारी के मुताबिक इस शिवलिंग का वजन ढाई टन है, जबकि इसकी लंबाई और गोलाई 6.50 फीट है. बड़े बड़े इंजीनियर्स हुए फेल शिव की इस शिवलिंग को को जलाधारी यानी जिलहरी में स्थापित किया जाना था. इसके लिए बकायदा क्रेन की मदद ली जानी थी. इसके लिए प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, पीएचई, जिला पंचायत सहित सभी विभागों के इंजीनियर्स को बुलाया. लेकिन कोई नहीं बता पाया कि आखिर शिवलिंग को जिलहरी पर कैसे उतारा जाए. इसके बाद…
आंध्रप्रदेश प्रकाशम/स्वराज टुडे: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने अपनी चाची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी. इतना ही नहीं, महिला ने अपने बेटे के शरीर के पांच टुकड़े किए और उन्हें नहर में फेंक दिया. क्या था पूरा मामला? मृतक की पहचान के श्याम प्रसाद (35) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी मां का नाम के लक्ष्मी देवी (57) है. पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर के अनुसार, यह घटना 13 फरवरी को…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हुए हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने घटना का जायजा लिया रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना जताई है…
मध्यप्रदेश बैतूल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। आठनेर थाना क्षेत्र निवासी रूपेश देशमुख ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर उसे जारी नहीं किया गया। जिसकी शिकायत उन्होंने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रमाण पत्र तो जारी कर दिया, लेकिन उसमें लाल स्याही से आपत्तिजनक टिप्पणी जोड़ दी, जिसमें लिखा था, “आवेदक को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की आदत है।” यह टिप्पणी पुलिस…
