Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ला में शुक्रवार की रात एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। 28 साल के शाकिर पुत्र शहजाद की कुछ लोगों ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए 13 से 15 वर्ष की आयु के 6 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस जघन्य अपराध को केवल अपराध जगत में अपनी ‘पहचान’ बनाने के लिए अंजाम दिया। दोना व पेपर का काम करता था शारिक पुलिस के मुताबिक,…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। हमले के बाद केन्द्र की मोदी सरकार ने आतंक के पनाहगाह पर एक्शन लेते हुए कई बड़े और कड़े फैसले किए।लेकिन शनिवार को भारत ने पाकिस्तान के ऊपर एक ऐसा प्रहार कर दिया है जिसके बारे में उसने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद केन्द्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है। इसके साथ ही भारत में पाकिस्तानी उच्चायोगी की संख्या…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली के सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में विप्र समाज के नव निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों का सम्मान किया। श्री साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, विप्र समाज ने हमेशा देश, धर्म और समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि, आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करेंगे। श्री साव ने कहा कि, विप्र समाज सनातन काल से समाज का मार्गदर्शन करते आया है, सनातन का ध्वज बुलंद किया है, समाज को दिशा दिखाने…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब के दिवंगत सदस्य व अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. स्वर्गीय रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लड डोनेशन कैंप और नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दोनो ही दिवंगत पत्रकारों की पुण्यतिथि कल रविवार 27 अप्रैल को प्रेस क्लब तिलक भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान से प्राप्त रक्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को प्रदान किया जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, कोरबा और आयुष विभाग, कोरबा के सहयोग से कैंप का आयोजन…
क्या दिलीप सूर्यवंशी के 200 करोड़ से खरीदे विधायकों से गिरी थी कमलनाथ सरकार? भोपाल/स्वराज टुडे: सत्ता का प्रसाद और भागीदारी से कैसे कोई फर्श से अर्श पर पहुंचता है इसका उदाहरण बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी। 2003 में बीजेपी की सरकार बनते ही दिलीप सूर्यवंशी के भाग्य बदल गए। कभी छोटे-मोटे ठेके उठाने वाला व्यक्ति कैसे भाजपा सरकार के 18 साल में बिजनस टाईकुन बन गया। इनका उस समय वो रसूख था कि कहा जाता है कि कलेक्टर/एसपी की सूची इनके ऑफिस से फाइनल होती थी। सरकार अगर मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में इनके पूर्ववर्ती प्रोजेक्ट की जांच की गई…
छत्तीसगढ़ में 18 लोकेशन पर आर्थिक अपराध शाखा (ACB) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छापा मारा है. भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण मामले में सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है. रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में एसीबी (ACB) और ईओडब्ल्यू (EOW) ने 18 ठिकानों पर छापा मारा है. एजेंसियों की यह कार्रवाई अभी भी जारी है. भारतमाला प्रोजेक्ट (Bharatmala Project) में सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है. इस प्रोजेक्ट के तहत एक ही जमीन को फर्जी तरीके से छह-छह लोगों के नाम किया गया, फिर उस पर सभी करोड़ो रुपये वसूले. इससे सरकार…
Chhattisgarh Korba/Swaraj Today: DDM public school korba announces: “Get ready for 10 days of fun, learning, and adventure! *DDM Public School, Korba* is excited to host an action-packed Summer Camp filled with exciting activities and unforgettable memories!” *Program Excellence* – Zumba💃 Candy Making🍭 Magic Show🪄🧙 Puppet Show🪆 Cultural Themed Party👗🥻 Fun Science Exploration 🧪🧬 Kids Carnival 🎠🎡 Pottery⚱️ Talent Show🔮🎊 Don’t miss out on the fun!💃 Register Today!✍️ *Enrollments are Open!* ✨ *Hurry Up!* * First 20 Entries are free! *Summer Camp* From- 01/05/25 to 10/05/25T Time- 09:00 AM to 11:30 AM
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले से मंगल सिंह नामक एक 65 वर्षीय व्यक्ति बीते 20 अप्रैल की दोपहर से अचानक लापता हो गए हैं जिसकी तलाश लगातार जारी है। लापता व्यक्ति का परिवार कोरबा के अलावा चार जिलों में उसकी तलाश कर चुका है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। परिजनों ने लापता होने की शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें वायरल की जा रही है ताकि जल्द से जल्द उनका पता चल सके। वहीं बेटे ने अपने पिता को पाने के लिए इनाम देने की घोषणा की हैं। जानकारी के अनुसार…
छत्तीसगढ़ कोरब/स्वराज टुडे: कोरबा-पश्चिम क्षेत्र दीपका कोयला खदान से सटे ग्राम आमगांव दर्रा खांचा के लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खदान में हुई हैवी ब्लास्टिंग के बाद भारी पत्थर उड़कर ग्राम में आ गिरे। इन पत्थरों की चपेट में आकर कुछ घरों को नुकसान भी पहुंचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। ग्रामीण राजू राठौर ने बताया कि ब्लास्टिंग के दौरान एक बड़ा पत्थर उनके घर के अंदर आ गिरा, जबकि परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के…
