Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी ने भाजपा को दिया 29 करोड़ का चंदा, बदले में दिलीप बिल्डकॉन के पार्टनर देवेंद्र जैन एवं अन्य अधिकारियों को मिला सीबीआई से अभयदान !
    Featured

    बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी ने भाजपा को दिया 29 करोड़ का चंदा, बदले में दिलीप बिल्डकॉन के पार्टनर देवेंद्र जैन एवं अन्य अधिकारियों को मिला सीबीआई से अभयदान !

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250426 173058 8180
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    क्‍या दिलीप सूर्यवंशी के 200 करोड़ से खरीदे विधायकों से गिरी थी कमलनाथ सरकार?

    भोपाल/स्वराज टुडे: सत्ता का प्रसाद और भागीदारी से कैसे कोई फर्श से अर्श पर पहुंचता है इसका उदाहरण बिजनेसमैन दिलीप सूर्यवंशी। 2003 में बीजेपी की सरकार बनते ही दिलीप सूर्यवंशी के भाग्य बदल गए। कभी छोटे-मोटे ठेके उठाने वाला व्यक्ति कैसे भाजपा सरकार के 18 साल में बिजनस टाईकुन बन गया। इनका उस समय वो रसूख था कि कहा जाता है कि कलेक्टर/एसपी की सूची इनके ऑफिस से फाइनल होती थी। सरकार अगर मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में इनके पूर्ववर्ती प्रोजेक्ट की जांच की गई तो देश का एक बड़ा घोटाला उजागर होगा। यहां तक इनके अनैतिक काम करने के डर से एक ईएनसी ने नौकरी से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा था। क्या प्रदेश, क्या देश बड़े-बड़े ठेके दिलीप बिल्डकॉन को मिलने लगे थे। पर कहते हैं हर दिन एक जैसा नहीं होता। सत्ता से बेरुखी के कारण 2019 से इनको व्यापार में घाटा होना चालू हुआ, इनके कुछ प्रोजेक्ट फ़ेल हुए। साथ-साथ इनके कुछ धंधों में अडानी समूह ने दिलचस्पी दिखाना चालू किया था। इसी कड़ी में सीबीआई ने दिलीप बिल्डकॉन के कार्यकारी निदेशक देवेंद्र जैन, जीएम रत्नाकरण साजीलाल, सुनील कुमार, अनुज गुप्ता को हिरासत में लिया। अब जब चारों तरफ़ से परेशानियों में घिरे दिलीप बिल्डकॉन ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को 29 करोड़ का चंदा देकर करीब-करीब अपनी सारी परेशानियों से निजात पा ली है। दरअसल एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की ओर से जारी रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले दो दशकों में फर्श से अर्श पर पहुंचे भोपाल के मशहूर बिजनेसमेन दिलीप सूर्यवंशी अब देश के टॉप 10 दानदाताओं में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप सूर्यवंशी ने भाजपा को पिछले साल में 29 करोड़ रुपए सिर्फ डोनेशन दिया है। खास बात यह है कि दिलीप सूर्यवंशी को भाजपा सरकार की छत्र छाया में काफी फलने फूलने का अवसर मिला। सूत्रों के अनुसार दिलीप सूर्यवंशी ने लंबे समय तक चुनाव और इसके अलावा अन्य कार्यों में काफी आर्थिक सहयोग दिया है।

    यह भी पढ़ें :  रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    आखिर किसके सहयोग से गिरी कमलनाथ सरकार

    राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार जब वर्ष 2020 में जब भाजपा नेताओं ने कमलनाथ की सरकार गिराने की योजना बनाई उस समय खरीदे गए कांग्रसी नेताओं को दी जाने वाली 200 करोड़ रुपए से अधिक की व्यवस्था की गई थी। अब यह रकम किसने कैसे दी, इसकी जांच जरूरी है।

    सत्ताधारी बीजेपी को चंदा देने के मामले में देश के टॉप 10 में है दिलीप बिल्डकॉन

    पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में सुर्खियों में रहे दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने के मामले में देश के बड़े दानदाताओं में शुमार हो गए हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष देश के राजनीतिक दलों को 2544 करोड़ से ज्यादा चंदा मिला। सबसे ज्यादा 2243 करोड़ भाजपा को मिले, जबकि कांग्रेस को मात्र 281 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले। रिपोर्ट में 20 हजार रुपए से ज्यादा चंदा देने वालों का जिक्र किया गया है। खास बात यह कि मध्यप्रदेश के चर्चित बिल्डर दिलीप बिल्डकॉन के मालिक सूर्यवंशी देश के सबसे बड़े राजनीतिक चंदा देने वालों की सूची में शामिल हैं।

    कुल इतना मिला भाजपा को कुल चंदा

    इस वर्ष में भाजपा को जो चंदा मिला वह कांग्रेस, आप, एनपीईपी और सीपीआई (एम) को मिले चंदे से 06 गुना ज्यादा है। राष्ट्रीय दलों को मिले चंदे में 89 फीसदी (करीब 2262 करोड़ रुपए) कॉरपोरेट और व्यावसायिक क्षेत्रों से मिला। इसमें 2064 करोड़ भाजपा को, कांग्रेस को 190 करोड़ रुपए चंदा मिला। 2022-23 की तुलना में 2023-24 में सभी राष्ट्रीय दलों को 1693 करोड का चंदा ज्यादा मिला। पूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 723.6 करोड़ और कांग्रेस को 156.4 करोड़ रुपए दान दिया। ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 127.50 करोड़ रुपए चंदा दिया। दिलीप बिल्डकॉन ने भाजपा को 29 करोड़ और क्रोटेक डेवलपर्स ने 27 करोड़ रुपए का चंदा भाजपा को दिया। दिलीप बिल्डकॉन देश के दस बड़े दानदाताओं की सूची में 9वें नंबर पर हैं। उनका नाम प्रदेश में सड़कें, पुल आदि बनाने को लेकर सुर्खियों में रहा है। डंपर घोटाले में भी दिलीप बिल्डकॉन का नाम सामने आ चुका है।

    यह भी पढ़ें :  विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    चंदे का 88 फीसदी भाजपा के हिस्से में

    वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश के छह राष्ट्रीय दलों को मिले कुल चंदे का 88 फीसदी से ज्यादा 2243 करोड़ रुपए भाजपा को मिले, जो 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपए अधिक है। हालांकि कांग्रेस के चंदे में भी भारी उछाल आया है, वहीं बसपा को एक रुपए का भी चंदा नहीं मिला।

    सीबीआई ने की थीं छापेमारी

    आरोप है कि दिलीप बिल्डकॉन कंपनी ने NHAI के रीजनल ऑफिसर अकील अहमद को 20 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। इसी सिलसिले में सीबीआई ने दिलीप बिल्डकॉन के नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोचिन, गुड़गांव और भोपाल स्थित दफ्तरों में छापे मारे और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। सीबीआई ने कहा है कि इन जगहों पर की गई कार्रवाई में करीब 4 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली टीम की कार्रवाई के बारे में लोकल पुलिस और CBI भोपाल के अफसरों को भनक तक नहीं लगी।

    दिलीप बिल्डकॉन ने हाल में ही खरीदा है एक चार्टर्ड प्लेन

    विलासिता में रहने वाले इनके पुत्र रोहन सूर्यवंशी एवं करण सूर्यवंशी पार्टी के भी शौकीन है, इन्होंने इसके लिए अपने होटल ताज लेकफ्रंट में एक सूईट भी बनवाया है। इसी कड़ी में हाल ही में इन्होंने करोड़ों रुपये का चार्टर्ड प्लेन भी खरीदा है। खैर यह प्लेन खरीदे या रॉकेट पर पिछले 20 सालों में जो साम्राज्य खडा हुआ उसकी नींव की जांच बहुत जरूरी है।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: भारतमाला प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार: छत्तीसगढ़ में SDM, तहसीलदार और ठेकेदारों के घर सहित कई ठिकानों पर ACB-EOW का छापा, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें :  कोयला मजदूर सभा एचएमएस के केंद्रीय मंत्री बने गिरिजा साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

    यह भी पढ़ें: रेलवे के चीफ इंजीनियर को CBI ने 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

    यह भी पढ़ें: हिरन दफनाने को खोदा जा रहा था गड्ढा, अचानक आई टन की आवाज ; अंदर जो दिखा उसने उड़ा दिए सभी के होश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026

    खान सर केस में फरार रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत, नेपाल के होटल में मिला शव

    June 14, 2026

    Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    June 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026911 Views
    Don't Miss

    हाथियों का दल लौटा धरमजयगढ़, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    June 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के जिलगा परिसर में विचरण कर…

    एनटीपीसी जमनीपाली कोरबा में “नशा मुक्त भारत अभियान” कार्यक्रम संपन्न

    June 15, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम घोषित, कमलेश यादव संरक्षक और नौशाद खान अध्यक्ष निर्वाचित

    June 15, 2026

    पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    June 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.