Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंकित शर्मा हत्याकांड: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार, फैसला सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया
    Featured

    अंकित शर्मा हत्याकांड: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार, फैसला सुनते ही कोर्ट में फूट-फूटकर रोया

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260714 054636
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा की नृशंस हत्या के मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को हत्या, दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश का दोषी पाया है।

    जैसे ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने फैसला सुनाया, ताहिर हुसैन अदालत में ही फफक-फफक कर रोने लगा। सजा के ऐलान के बाद मीडिया के कैमरों के सामने उसने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा, “मेरे साथ इंसाफ नहीं हुआ है।”

    नाले में मिला था आईबी अधिकारी का शव 

    यह मामला 25 फरवरी 2020 का है, जब आईबी में तैनात अंकित शर्मा कार्यालय से घर लौटने के बाद लापता हो गए थे। अंकित के पिता रवींद्र कुमार की शिकायत के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जानकारी दी थी कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है और शव को चांद बाग पुलिया के पास एक मस्जिद के पास नाले में फेंक दिया गया है। बाद में अंकित का शव खजूरी खास नाले से बरामद किया गया था। पिता ने आरोप लगाया था कि ताहिर हुसैन और उसके साथियों ने अंकित की हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ठिकाने लगा दिया।

    कोर्ट ने इन आरोपों में ठहराया दोषी 

    अदालत ने ताहिर हुसैन को न केवल हत्या, बल्कि वैमनस्य फैलाने, दंगा करने, मारपीट और आपराधिक बल प्रयोग के आरोपों में भी दोषी पाया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि दंगाई ताहिर हुसैन के दफ्तर में जमा हुए थे। ताहिर के साथ 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामले दर्ज थे, जिनमें से अदालत ने पांच को दोषी करार दिया है। दोषियों की सूची में हसीन उर्फ मुल्लाजी, नाज़िम, कासिम और समीर खान जैसे नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें :  Rewa: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा, असली जिम्मेदार डॉ. सोनल अग्रवाल को क्यों बचा रहा प्रशासन ?

    CAA हिंसा के दौरान भड़के थे दंगे 

    यह घटना फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा का हिस्सा थी। इन दंगों में कुल 53 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। दंगों में नाम आने के बाद आम आदमी पार्टी ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया था। अदालत ने माना कि ताहिर हुसैन ने सार्वजनिक अशांति फैलाने के लिए लोगों को उकसाने वाले बयान दिए थे।

    यह भी पढ़ें: कक्षा में अचानक चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं, हाथ-पैर अकड़ गए और आंखों से निकलने लगे आंसू, अस्पताल में सभी की रिपोर्ट सामान्य

    यह भी पढ़ें: ‘मुसलमानों को हिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं’…इस बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव के लिए कह दी ये बात

    यह भी पढ़ें: 14 साल तक किया कॉर्पोरेट में काम, अचानक ले-ऑफ के दौरान जब गई नौकरी, तो 56 की उम्र में बने डिलीवरी बॉय, भावुक कर देगी पूरी कहानी

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026

    राशिफल 6 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 6, 2026

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    September 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,912 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,372 Views
    Don't Miss

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री सप्तदेव मंदिर बना वृंदावन धाम

    September 6, 2026

    ●33वें जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए…

    कोरबा भाजपा की बैठक में पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    September 6, 2026

    बालको ने ‘वरदान’ अपार्टमेंट का किया उद्घाटन, युवा कर्मचारियों को मिला नया आवास

    September 6, 2026

    शोक संदेश : कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार संजीत सिन्हा को मातृशोक, कल दोपहर 2 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.