Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेलवे के चीफ इंजीनियर को CBI ने 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
    Featured

    रेलवे के चीफ इंजीनियर को CBI ने 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250426 153201 1710
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: सीबीआई ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को उनके एक परिवारिक सदस्य सहित रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अफसर के रिश्तेदार ने एक प्राइवेट कंपनी से 32 लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जिसके तुरंत बाद दबोच लिया गया।

    सीबीआई ने इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है।

    मामले में विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद, रिश्वत देने वाले ठेकेदार सुशील झाझरिया, और उसके कर्मचारी मनोज पाठक को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

    ठेके दिलाने के बदले मांगी मोटी रकम

    जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी रेलवे अफसर ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे ठेकों और वर्क आर्डर्स को पास करवाने के एवज में प्राइवेट कंपनी से मोटी रकम की मांग की थी। आरोप है कि अफसर ने रिश्वत की रकम खुद न लेकर अपने परिवारिक सदस्य को रांची में पैसे लेने भेजा था।

    सीबीआई की जांच में सामने आया है कि अफसर ने अपने परिवार वाले को पहले ही सूचित कर दिया था कि एक व्यक्ति पैसे लेकर रांची आएगा। उसी के अनुसार, गुरुवार को जैसे ही कंपनी के कर्मचारी ने 32 लाख रुपए की नकद राशि अफसर के रिश्तेदार को सौंपी, सीबीआइ की टीम ने ट्रैप लगाकर सभी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

    क्या-क्या काम कर रही थी कंपनी

    जिस प्राइवेट कंपनी से यह रिश्वत ली गई, वह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई बड़े निर्माण कार्य कर रही थी। इनमें रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), अंडरब्रिज (आरयूबी), ट्रैक लाइनिंग, क्षमता वृद्धि के काम और छोटे-बड़े पुलों का निर्माण शामिल है।
    सीबीआई ने गुरुवार को रांची और बिलासपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल जांच जारी है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें :  सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

    सीबीआई की कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप

    सीबीआइ की इस कार्रवाई से रेलवे महकमे में खलबली मच गई है। अफसरों और ठेकेदारों की सांठगांठ का यह राजफाश सिस्टम में जमी भ्रष्टाचार की परतों को उजागर कर रहा है। आगे की पूछताछ में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद एक्शन में आई गुजरात पुलिस, 550 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: राजधानी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन 28 अप्रैल को, 283 पदों पर होगी भर्ती, 8वीं से MBA तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

    यह भी पढ़ें: स्टील प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कमेटी ने भी दर्ज कराई आपत्ति

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026

    गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    July 12, 2026

    कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका

    July 12, 2026

    जिला साहू संघ कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी विभिन्न आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,742 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,428 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,117 Views
    Don't Miss

    ‘जीरो टॉलरेंस’ का निकला जनाजा ! महादेव ऐप के आरोपों की गूंज के बीच दागदार छवि वाले अफसरों को मलाईदार पोस्टिंग, आखिर किसके इशारे पर ?

    July 12, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: क्या छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ सिर्फ भाषणों तक सीमित…

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026

    गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    July 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.