Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा-दीपका/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भैया गोपाल मोदी जी के दीपका आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका द्वारा बजरंग चौक दीपका में भव्य स्वागत एवं फल से तौलकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोशीले नारों से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में मार्गदर्शन देने पहुंचे: भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योतिनंद दुबे जी, कोरबा भाजपा जिला प्रभारी श्री गोपाल साहू जी, इन वरिष्ठ नेताओं के सान्निध्य और आशीर्वचन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। विशेष अतिथियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति:…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भारत की आईकॉनिक एल्यूमिनियम उत्पादक और वेदांता एल्यूमिनियम की इकाई भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) करुणा, देखभाल और सह-अस्तित्व की संस्कृति को बढ़ावा देकर पशु कल्याण हेतु अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रही है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) ने अपनी सेवा के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। मानव, पशु और पर्यावरण कल्याण के परस्पर संबंध पर जोर देने वाले ‘वन हैल्थ’ विजन में निहित, टाको एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है, जो आश्रय, अस्पताल, अकादमी, वन्यजीव संरक्षण, आपदा राहत और क्षेत्र विकास के अपने छह स्तंभों के माध्यम से…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनाँक 27.04.25 को दोपहर 2 बजे गीतांजली भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी का सम्मान सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।। कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व दीपप्रज्वलित कर बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मा.शिवरतन शर्मा जी (पूर्व विधायक भाठापारा) मा.लखन लाल देवांगन जी (केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) मा.गोपाल मोदी जी (जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा) मा.प्रेमचंद पटेल जी (विधायक कटघोरा) मा.जोगेश लाम्बा जी मा.,मनोज शर्मा जी श्रीमती संजू देवी राजपूत जी…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो की पुण्य स्मृति में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रोमांचक फाइनल में Legend 11 और STAR 11 बिलासपुर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर STAR 11 बिलासपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। Legend 11 ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में STAR 11 बिलासपुर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: स्लोवेनिया गणराज्य भारतीय छात्रों को 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए स्कॉलरशिप (Scholarships) दे रहा है. यह स्कॉलरशिप अल्पकालिक मोबिलिटी कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध है और 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक मान्य होगी. बता दें कि स्लोवेनिया गणराज्य द्वारा भारतीय छात्रों को दी जा रही है यह स्कॉलरशिप पूरे दस महीने की है. स्लोवेनिया द्वारा प्रदान की जाने वाली यह छात्रवृत्ति भारतीय छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने या शोध करने की इच्छा रखते हैं. यह न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करती है, बल्कि स्लोवेनिया की समृद्ध…

Read More

उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: आदित्‍यनाथ सरकार ने उत्‍तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरू कर दी है। 25 से 27 अप्रैल के बीच हुए विशेष अभियान में कई जिलों में बड़ी तादाद में अतिक्रमण हटाए गए हैं। सरहद की बेशकीमती जमीन पर इन लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा जमाया हुआ था, जिन्हें अब सरकार ने मुक्त कराने का अभियान छेड़ा है। सरकारी जमीन पर बनीं कई मस्जिदें और मदरसे भी हटाए हटाए गए हैं। बहराइच में बड़े पैमाने पर कब्जे हटे बहराइच…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जेएनयू देश के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक है । बेशक, इस यूनिवर्सिटी से एक से बढ़कर एक दिग्‍गज गढ़कर निकले हैं। एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, अमिताभ कांत, संजय बारू, अभिजीत बनर्जी, अरविंद गुप्‍ता… फेहरिस्‍त लंबी है । लेकिन, बीते कुछ समय में अलग-अलग विचारधाराओं वाले छात्रों के गुटों के बीच संघर्ष के चलते जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की छवि पर आंच आई है। JNU का विवादों से गहरा नाता आतंकी अफजल की बरसी पर 2016 में इसी यूनिवर्सिटी में ‘भारत तेरे टुकडे़ होंगे’ के नारे लगे। फिर 5 अगस्‍त 2019 को जब आर्टिकल 370 को हटाया गया…

Read More

बिहार लखीसराय/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पूरा देश दुखी है। इस हमले के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सो में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया था। RJD के जिलाध्यक्ष ने दी सफाई अब इस मार्च में कथित तौर से कुछ लोगों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने की बात कही जा रही है। ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, स्वराज टुडे न्यूज़ इस वीडियो की…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाजपा कार्यालय में आज एक भव्य और गरिमामय समारोह के बीच नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने पद का औपचारिक कार्यभार ग्रहण किया। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गोपाल मोदी ने संगठन की जिम्मेदारी संभालते हुए सबको एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर गोपाल साहू, जोगेश लांबा, नवीन पटेल, संदीप सहगल, ज्योति वर्मा, विकास अग्रवाल, मनीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में शहीद हुए 26 निर्दाेष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कृष्णा ग्रुप द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस भीषण आतंकवादी हमले की पूरे देश में आक्रोश है एवं इस कृत्य की कड़ी निंदा की जा रही है। देशभर में आतंकवादियों तथा इस साजिश में शामिल तत्वों को कठोर दंड दिलाने की मांग उठ रही है। कोरबा स्थित कृष्णा हुंडई परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मृत आत्माओं की शांति के लिए मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन श्री…

Read More