Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल के मानिकपुर, मुड़ापार, रामनगर, अमरैयापारा के मुख्य मार्ग पर संचालित कबाड़ दुकान के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही की। इसके अंतर्गत व्यापारी द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर बेजा कब्जा से मुक्त कराया गया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कबाड़ व्यवसायियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कबाड़ का व्यवसाय कर रहे व्यक्ति के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी लगाकर हटाया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उच्च…

Read More

छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: सीबीआई ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को उनके एक परिवारिक सदस्य सहित रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अफसर के रिश्तेदार ने एक प्राइवेट कंपनी से 32 लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जिसके तुरंत बाद दबोच लिया गया। सीबीआई ने इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया है। मामले में विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद, रिश्वत देने वाले ठेकेदार सुशील झाझरिया, और उसके कर्मचारी मनोज पाठक को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। ठेके दिलाने…

Read More

अहमदाबाद/स्वराज टुडे: पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर है। वहीं,अब गुजरात पुलिस ने अवैध शरणार्थियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शनिवार को गुजरात में 550 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लोग फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। बीते दिन गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद और सूरत में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान पुलिस ने 550 से ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों को धर दबोचा है, जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। कई टीमें शामिल गुजरात…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपके पास 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक या एमबीए जैसी शैक्षणिक योग्यता है, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा 28 अप्रैल 2025 को एक विशाल जॉब फेयर (Job Fair in Raipur 2025) का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला रायपुर के पुराने पुलिस मुख्यालय परिसर, रोजगार कार्यालय, रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इस मेगा जॉब फेयर का उद्देश्य स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के…

Read More

आज का राशिफल : 26 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर मीन उपरांत मेष राशि में उत्तराभाद्रपद उपरांत रेवती नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा का शुक्र और बुध युति संबंध बनेगा। जबकि आज सूर्य से द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से वरिष्ठ योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,जानें आज का राशिफल। ​मेष राशि मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन…

Read More

उत्तरप्रदेश बिजनौर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मरे हुए हिरन को दफनाने के लिए वन विभाग की टीम गड्ढा खुदवा रही थी। उसे अंतिम विदाई देने का काम चल रहा था। तभी गड्ढा खोदते वक्त मिट्टी से टन की आवाज आई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब मिट्टी को अंदर तक खोदा तो दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, गड्ढा खोदते ही भोले बाबा की पीतल की मूर्ति मिली। इतना ही नहीं तांबे के कई पुराने सिक्के भी मिले। भारी मात्रा में लोग कर रहे पूजा पाठ पूरा मामला हल्दौर रोड स्थित वन विभाग की…

Read More

छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: जिले के सरगांव में आने वाले स्टील पावर प्लांट का भारी विरोध लगातार बढता जा रहा है। जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी आपत्ती दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौपा है। पुरा मामला सरगांव के बड़ियाडीह गांव का का है। जहां 700 करोड़ लागत से प्लांट निर्माण प्रस्तावित है जिसके लिए पर्यावरण विभाग द्वारा जनसुनवाई लगाया गया था जिसमें 8 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण का भारी विरोध देखा गया है । जनसुनवाई में 88 लोगो ने हिस्सा लिया । जिसमें पक्ष में 3 और विपक्ष में 85 मत पड़े । वही लिखित में 27 मत विपक्ष…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकों को 30 दिवस आकस्मिक अवकाश एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश दिए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए संविदा शिक्षकों को भी उक्त सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 2012 के अंतर्गत नियुक्त संविदा कर्मचारियों को प्रतिवर्ष मिलने वाले आकस्मिक अवकाश को बढ़ाकर 30…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘यूनाइट टू इग्नाइट- ए फायर सेफ इंडिया’ थीम के तहत जागरूकता अभियान के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया। इसका उद्देश्य बालको के प्रचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदाय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सक्रिय घटनाओं को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना था। इसमें कर्मचारियों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 14 अप्रैल से आरंभ हुए साप्ताहिक आयोजन में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए क्विज़, ड्राइंग और स्लोगन जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस हर वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है, इसी परिप्रेक्ष्य में बाल्को कोरबा द्वारा भी अग्निशमन सेवा दिवस का आयोजन किया गया, जिसके तहत् डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में बाल्को प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने तीन श्रेणी में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों नें अपनी प्रतिभा का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम है श्रेणी 01. पहली से चौथी में प्रथम -…

Read More