Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर से सटे मोहड़ गांव में 11 जून को हुए अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या चार हो गई हैं. इस घटना में तीन ग्रामीण घायल हुए थे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमनी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. खनिज अधिकारी भी नपे छत्तीसगढ़ सरकार के खनिज साधन विभाग मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी किया. इसमें तत्काल प्रभाव से राजनांदगांव खनिज अधिकारी…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में आज सोमवार से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है। कल मंगलवार 17 जून को प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। सीएम विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर सहभागी बनने की अपील की है। इससे पहले की छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और सार्थक पहल की है। शिक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और लंबे समय से चली आ रही शैक्षिक विसंगतियों के समाधान का कारगर प्रयास किया गया। युक्तियुक्तकरण से पहले, छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण अंचल की शालाओं में शिक्षकों की कमी,…
उत्तरप्रदेश हाथरस/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे डीएम के ड्राइवर राकेश शर्मा की बेटी की हत्या कर दी गई। बता दें कि अज्ञात हमलावरों ने युवती पर गोली चलाकर उसे मौत के घात उतार दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मां के साथ बाजार जा रही स्कूटी सवार डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ टिंकल (उम्र 24 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बाजू को चीरते हुए फेफड़ों में जा घुसी। बुलेट सवार युवकों ने इस दुस्साहसिक…
मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे: हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर मतांतरण कराने की घटनाएं मध्य प्रदेश में थम नहीं रही हैं। इसी बीच इंदौर में मुसलमान बनाने की साजिश में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम सामने आया है। उसने हिंदू युवतियों से शादी करने और उनसे देह व्यापार करवाने के लिए जिन मुस्लिम युवकों को लाखों रुपये दिए थे, उन्होंने ही इसका राजफाश किया है। शनिवार रात पुलिस ने अनवर को दो प्रकरणों में आरोपित बनाकर छापे मारे लेकिन वह फरार हो गया। अनवर कादरी के ठिकाने पर पुलिस ने मारा छापा बाणगंगा पुलिस ने शनिवार रात सांवेर रोड निवासी दो…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट के चलते महाराष्ट्र और केरल में मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। शनिवार को 9 लोगों की मौत हुई, जिसमें महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें कर्नाटक में सबसे ज्यादा 132 केस दर्ज हुए। भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट ने जानलेवा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार मौतें हो रही हैं। शनिवार को भारत में सिर्फ एक दिन में ही नए वैरिएंट के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 15/06/2025 दिन रविवार को सियान सदन कोरबा में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन जिला कोरबा द्वार जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था ,इस बैठक में कोरबा के सभी खंड के पदाधिकारियों की उपस्थिति थी, जिला अध्यक्ष अलेक्जेंडर टोप्पो बैठक में उपस्थित पदाधिकारी कुसमुंडा खड़ अध्यक्ष विनोद सारथी, उपाध्यक्ष हेमंत नामदेव सचिव मनोहर,शहर अध्यक्ष किरण निराला , खेम साहू,सहित सभी खड़ की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यतः इस बिंदु पर चर्चा हुई– 1.हर एक खड़ में संगठन का विस्तार करना है। 2.कुसमुंडा खड़ में आगामी दिनों में भोजली त्योहार…
छत्तीसगढ़ भिलाई/स्वराज टुडे: प्रदेश में इन दिनों स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। राजधानी सहित सभी बड़े शहरों से लगातार पुलिस के कार्रवाई की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में भिलाई में भी स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने शनिवार रात सूर्या माल और उसके आसपास कुल 8 स्पा सेंटर्स पर एक साथ रेड डाली। इस दौरान तीन स्पा सेंटर्स में अनैतिक गतिविधियां करते हुए पुलिस ने 10 लड़कियों और 3 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा।…
उत्तरप्रदेश कासगंज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को उसका प्रेमी भगा ले गया। गुस्साए महिला के पति ने उसके प्रेमी की माँ की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। बचाव में आई प्रेमी की बहन को भी घायल कर दिया। दरअसल, पत्नी को भगा ले जाने से गुस्साए युवक ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी की मां की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने शनिवार सुबह घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी को भी हमलावरों ने घायल किया…
उत्तरप्रदेश भदोही/स्वराज टुडे:बउत्तरप्रदेश प्रदेश के भदोही जिले में दहेज की लालच में एक शख्स ने अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. शादी के महज दो दिन बाद ही उसने अपनी पत्नी को सिगरेट से जलाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, वह अक्सर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था. इस अमानवीय कृत्य में उसके पिता और बहन ने भी साथ दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोपीगंज की…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: एक वर्ष पूर्व पुलिस हिरासत में आदतन बदमाश सूरज हठथेल की मौत के मामले में मां प्रेमा हठथेल ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को दो लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश जारी किया है। 19-20 जुलाई 2024 को आदतन बदमाश एवं गंभीर अपराध में शामिल सूरज हठथेल को पुलिस ने हिरासत में लिया, था। गंभीर रुप से घायल होने पर सूरज हठथेल की मौत हो गई थी। इस पर सूरज की मां प्रेमा हठथेल 49 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार ने अपने अधिवक्ता अंशुल तिवारी के माध्यम…
