Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राजनांदगांव में अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड मामले में चौथी गिरफ्तारी, सोमनी टीआई निलंबित, खनिज अधिकारी भी नपे
    Featured

    राजनांदगांव में अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड मामले में चौथी गिरफ्तारी, सोमनी टीआई निलंबित, खनिज अधिकारी भी नपे

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66858059217500404257052aaa54af05ad3ce67efc2dd8ef7bb284dccb6458384316ecb33a0a7d650325c5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर से सटे मोहड़ गांव में 11 जून को हुए अवैध रेत उत्खनन और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या चार हो गई हैं.

    इस घटना में तीन ग्रामीण घायल हुए थे, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमनी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.

    खनिज अधिकारी भी नपे

    छत्तीसगढ़ सरकार के खनिज साधन विभाग मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी किया. इसमें तत्काल प्रभाव से राजनांदगांव खनिज अधिकारी को निलंबित किया गया. शहर से लगे मोहड़ वार्ड के शिवनाथ नदी से बीते दिनों अवैध रूप से रेत निकालने के मामले में रेत माफियाओं और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें हवाई फायरिंग भी की गई थी.

    क्या है पूरा मामला?

    जानकारी के अनुसार, 11 जून की देर शाम मोहड़ वार्ड नंबर 49 में कुछ रेत माफिया जेसीबी और अन्य वाहन लेकर अवैध रेत उत्खनन के लिए पहुंचे थे. ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और रेत उत्खनन की अनुमति के बारे में पूछा. इसी बात को लेकर रेत माफियाओं और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर रेत माफियाओं ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की और तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे गांव में दहशत फैल गई.

    मौके पर पहुंची थी पुलिस

    घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता रोक दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने वार्ड पार्षद संजय रजक और जेसीबी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया. जांच आगे बढ़ने पर कार सवार कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने की बात सामने आई.

    यह भी पढ़ें :  8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    लगातार हो रहा एक्शन

    पुलिस ने अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मोहड़ वार्ड के पार्षद संजय रजक, जेसीबी का चालक, जेसीबी का मालिक और फायरिंग करने वाला आरोपी शामिल हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

    वायरल ऑडियो से सामने आया थाना प्रभारी का एंगल

    इस पूरे मामले में एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सोमनी थाना प्रभारी को अवैध रेत तस्करी के आरोपी से बात करते हुए पाया गया. इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सोमनी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. एडिशनल एसपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.

    यह भी पढ़ें: हाथरस में डीएम के ड्राइवर की बेटी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

    यह भी पढ़ें: लव जिहाद को लेकर बड़ा खुलासा, कांग्रेस पार्षद ने फंडिंग कर मुस्लिम लड़कों को दिया था निर्देश… हिंदू लड़कियों से शादी कर देह व्यापार कराओ

    यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, 10 महिलाएं, 3 पुरुष हिरासत में

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,657 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सेण्ट्ल वर्कशाप कोरबा द्वारा दिनांक 21.06.26 कों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.