Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना गंज पुलिस एवं रात्रि गश्त टीम द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में दिनांक 13.05.2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह इलाके में एक मैदान में कुछ व्यक्ति रूपयों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गंज पुलिस टीम द्वारा आस पास की अन्य टीमों के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 15 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों…

Read More

आज का राशिफल:  आज 14 मई दिन है गुरुवार और आज चंद्रमा का संचार मीन उपरांत मेष राशि में होने जा रहा है। जबकि आज मिथुन राशि में दो ग्रहों शुक्र और गुरु के बीच युति संबंध बनने जा रहा है। ग्रहों के इस गोचर और योग संयोग से मेष मिथुन समेत कई राशियों में लाभ और उन्नति का संयोग बन रहा है। जबकि सिंह राशि के जातक आज भावुक हो सकते हैं। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं। मेष राशि आज चंद्रदेव दिनभर आपके…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर पालिका निगम कोरबा में जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोजाना दर्जनों व्यक्ति नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। नगर पालिका निगम कोरबा परिसर पहुंची और परिसर क्षेत्र का निरीक्षण किया तो पाया गया कि दर्जनों जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र कूड़े के ढेर पर पड़ा दिखा आम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कई दिनों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं और नगर निगम दर्जनों प्रमाण पत्र को बनाकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया है।…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजली भवन में उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने योग की विविध विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ योगसना भारत के अध्यक्ष एवं पतंजलि युवा भारत के…

Read More

कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के आरोपित स्थानीय टीएमसी नेता शमीम अहमद उर्फ बोर के घर मंगलवार को पुलिस की छापेमारी में चौंकाने वाला राजफाश हुआ। घर की तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब टीएमसी नेता के चार मंजिला मकान के अंदर बना एक बड़ा सा आलीशान गुप्त ठिकाना मिला, वह काफी लग्जरी तरीके से बनाया गया है। इसके भीतर कई अत्याधुनिक कमरे मिले। बताया गया कि मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच गुप्त सीढ़ियों के जरिए इसमें आने-जाने की व्यवस्था की गई थी,…

Read More

भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार रात धार्मिक भावनाएं आहत होने और कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शन के दौरान पुराने शहर के कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल बन गया. हालांकि, मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला. यह मामला हाल ही में सामने आई एक घटना से जुड़ा है, जिसमें एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि 10-11 मई 2026 की रात गोविंदपुरा इलाके के एक होटल में एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती मौजूद…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से जिले में 05 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समय पर रोग की पहचान के उद्देश्य से बाल मधूमेह ( टाईप-1 डायबिटीज) एवं सिकल सेल रोग (एससीडी) स्क्रीनिंग हेतु 18 मई को रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा एवं 20 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में प्रातः 9.00 बजे से 2.00 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जाँच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा द्वारा 16 एवं 17 मई को निःशुल्क मानसिक रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जैन भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा में आयोजित होगा। शिविर में मुंबई के नायर हॉस्पिटल से संबद्ध क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती विनिता खंडूरी अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगी। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में इंटर्नशिप के माध्यम से कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त होगा और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। योजना के तहत चयनित युवाओं को प्रतिमाह लगभग 9000 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही 6 से 9 माह तक का कार्य अनुभव प्राप्त होगा, जिससे युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और व्यावसायिक क्षमता का विकास होगा। युवाओं को इस योजना…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न खेल संघों के सहयोग से 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 मई से 10 जून 2026 तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों में संचालित होगा। इस शिविर का उद्देश्य नौनिहालों में खेल भावना को विकसित करना, उन्हें खेलों की बारीकियों से अवगत कराना और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है। प्रशिक्षण शिविर में खेलों हेतु चयनित स्थल इस प्रकार हेै:…

Read More