Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
    Featured

    Korba: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260514 WA0001
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजली भवन में उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने योग की विविध विधाओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    IMG 20260514 082909

    कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ योगसना भारत के अध्यक्ष एवं पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी जयंत भारती ने प्रतियोगिता की रूपरेखा और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मोटिवेशनल स्पीकर नूतन विश्कर्मा ने बच्चों को योग के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

    IMG 20260514 082952

    प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हैंड बैलेंस, आर्टिस्टिक सिंगल, बैक बैंडिंग, ट्विस्ट बैंडिंग और ट्रेडिशनल योग जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि योग का महत्व प्राचीन काल से चला आ रहा है। ऋषि-मुनियों ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया था और आज आधुनिक विज्ञान भी योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद प्रभावी मानता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है।

    यह भी पढ़ें :  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

     

    IMG 20260514 082743

    विशिष्ट अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग हर आयु वर्ग के लिए जरूरी हो गया है। नियमित योग से मन, शरीर और आत्मा का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान करते हैं।

     

    IMG 20260514 083137

    प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 से 14 वर्ष वर्ग में उज्ज्वल ने हैंड बैलेंस, आदित्य कुमार ने आर्टिस्टिक सिंगल और स्पर्श ने बैक बैंडिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ष वर्ग में आर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में सौरभ प्रथम और सात्विक द्वितीय रहे। महिला वर्ग की फारवर्ड बैंडिंग प्रतियोगिता में सृधा प्रथम, हर्षिता द्वितीय और आर्या तृतीय रहीं। ट्विस्ट बैंडिंग पुरुष वर्ग में सौरभ तथा महिला वर्ग में सृधा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 18 से 28 वर्ष वर्ग की ट्रेडिशनल प्रतियोगिता में नीतू प्रथम, नेहा द्वितीय, श्रुति तृतीय, रिद्धि चतुर्थ और कनिका पंचम रहीं। फारवर्ड बैंडिंग में नीतू प्रथम, अदिति द्वितीय और कुमकुम तृतीय स्थान पर रहीं। ट्विस्ट बैंडिंग में कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल श्रेणी में नेहा प्रथम, कुमकुम द्वितीय, श्रुति तृतीय, आशी अग्रवाल चतुर्थ और अदिति पंचम रहीं। 28 से 35 वर्ष वर्ग में महिला श्रेणी से शिखा प्रथम, फुलेश्वरी द्वितीय और पूजा भारती तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में गितेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 35 से 45 वर्ष वर्ग में पारुल सरकार तथा 45 से 55 वर्ष वर्ग में कंचन जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    IMG 20260514 083102

    कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका ईश्वरी धीवर, शर्मिला नायक, सीमा सिंह, सुंदरमोती पटेल, सविता सोनी, सीमा पटेल और भारती नागवंशी ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में भरत अग्रवाल, डॉ. अक्षय कश्यप, मानूराम मांझी, हेमलता मांझी, प्रज्ञा मांझी और महाबीर चंद्रा सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सचिव संजय कुर्मवंशी, कम्पिटिशन डायरेक्टर सचिन विश्कर्मा, कोषाध्यक्ष इंद्रानारायण जायसवाल, कम्पिटिशन मैनेजर दुर्गेश राठौर, टेक्निकल प्रभारी राकेश साहू, सदस्य विंद्रा चौहान, दुर्गेश तिवारी, सह सचिव विनीता दीक्षित, योगेश साहू, राहुल खरे और सुनील अग्रवाल के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    यह भी पढ़ें: Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    यह भी पढ़ें:Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    यह भी पढ़ें:NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,671 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026929 Views
    Don't Miss

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    ‘मन की बात’ में उमड़ा जनसैलाब, गोपाल मोदी के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं की…

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.