Author: Deepak Sahu
राजस्थान पाली/स्वराज टुडे: राजस्थान के पाली जिले के सोजत में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी नहीं हो पाने के कारण उसने तांत्रिक के कहने पर 11 साल के बच्चे की बलि दे दी। आरोपी ने बच्चे को बेरहमी से मार डाला। शव के पास ही एक टूटी मटकी और तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मदरसे से लौटा ही नहीं मासूम शिवपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे से पढ़कर दोपहर को बच्चा…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में मरीज और उनके परिवार के लिए इलाज का तरीका बहुत जरूरी होता है. इसी को देखते हुए हाल ही में भारत में एक नई इम्यूनोथेरेपी दवा लॉन्च की गई है, जो फेफड़ों के कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. इस दवा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे अब सिर्फ 7 मिनट में शरीर में इंजेक्शन के रूप में दिया जा सकता है, जबकि पहले यह सिर्फ लंबी IV (इन्ट्रावेनस) इन्फ्यूजन के माध्यम से उपलब्ध थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में लॉन्च हुई नई…
आज का राशिफल: आज 16 मई दिन है शनिवार और आज चंद्रमा का गोचर मेष राशि उपरांत वृषभ राशि में होगा। ऐसे में आज चंद्रमा दिन भर मेष राशि में चंद्र मंगल योग बनाएंगे। जबकि चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध के होने से सुनफा योग भी भी बनेगा। इन स्थितियों में आज सितारे कह रहे हैं कि मेष राशि के जातक आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। जबकि वृषभ राशि के जातकों को जिद्द का त्याग करना होगा और मिथुन राशि के व्यवहार और व्यक्तित्व में आकर्षण बढेगा। तो आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं आज का…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, पाली, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा एवं रानी धनराज कुवंरदेवी यूसीएचसी कोरबा में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए एवं चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़िकरण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु तत्कालीन व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत संविदा नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ समय दोपहर 2.00 बजे से 05.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूर्णतः सुचारू रूप से संचालित हो रही है। खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 5,876 सिलेंडरों का बैलेंस स्टॉक उपलब्ध है। इसके साथ ही एलपीजी रिफिल की स्थिति भी पूरी तरह सामान्य है। इस प्रकार जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त है।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश के लगभग 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों ने अपनी जिंदगी के सबसे कीमती साल नीट परीक्षा की तैयारी में लगा दिए। किसी ने गांव की तंग गलियों में रहकर पढ़ाई की, किसी ने मजदूर पिता की कमाई पर कोचिंग की फीस भरी, तो किसी मां ने अपने गहने बेचकर बेटे-बेटी के डॉक्टर बनने का सपना जिंदा रखा। लेकिन आज वही लाखों बच्चे इस सवाल के साथ खड़े हैं कि आखिर उनकी मेहनत का दोष क्या था, जो सिस्टम ने उनके भविष्य को ही दांव पर लगा दिया। नीट जैसी देश की सबसे बड़ी और संवेदनशील परीक्षा…
उत्तरप्रदेश संभल/स्वराज टुडे:;निकाह के दो साल बाद संभल के किराना स्टोर संचालक मोहम्मद आलिम के घर एक साथ चार किलकारियां गूंज उठीं. पत्नी अमीना ने पांच दिन के भीतर चार बच्चों को जन्म देकर डाक्टरों को भी हैरान कर दिया. नौ मई को पहले बेटे का जन्म हुआ, जबकि गुरुवार को एक बेटा और दो बेटियों ने दुनिया में कदम रखा. गर्भ में चार बच्चे, मां की बिगड़ती हालत और समय से पहले प्रसव जैसी चुनौतियों के बीच डाक्टरों ने लगातार निगरानी और उपचार से मां व बच्चों को सुरक्षित बचा लिया. डाक्टरों के मुताबिक यह अपने तरह का अलग…
महाराष्ट्र पुणे/स्वराज टुडे; पुणे के एक अस्पताल को बम से उड़ाने की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को ATS ने नागपुर रेलवे जंक्शन से धर दबोचा है. आरोपी का नाम शिवाजी राठौड़ है. वह मूल रूप से सोलापुर का रहने वाला है. दो दिन पहले पुणे के हडपसर इलाके के ‘कामधेनु एस्टेट’ के एक फेमस अस्पताल में बम रखने की जानकारी मिली थी. इस घटना के बाद से ही पुणे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर थीं और आरोपी की तेजी से तलाश कर रही थीं. नागपुर रेलवे जंक्शन से भाग रहा था आरोपी अस्पताल में बम रखने के…
आज का राशिफल: आज 15 मई शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर मेष राशि में मंगल के साथ होगा। जबकि आज सूर्यदेव और बुधदेव का एक साथ वृषभ राशि में गोचर होगा जिससे आज बुधादित्य योग का संयोग बनेगा। यह युति वाणी में वजन लाएगी और आर्थिक फैसलों को प्रैक्टिकल मजबूती प्रदान करेगी। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जाने आज का राशिफल विस्तार पूर्वक। मेष राशि आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में रहेंगे, जिससे आप भावनात्मक रूप से बहुत एक्टिव महसूस करेंगे। आपकी राशि में स्थित मंगलदेव साहस तो देंगे, लेकिन…
उत्तरप्रदेश गोरखपुर/स्वराज टुडे: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीजों और उनके परिजनों की मजबूरी को कमाई का जरिया बनाने वाले गिरोह पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया। थाना गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी लंबे समय से मेडिकल कॉलेज परिसर में रहकर ब्लड उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। मेडिकल कॉलेज परिसर से हुई गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार…
