Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूरी तरह सुलझ गया अर्चना तिवारी की गुमशुदगी का मामला, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बनाया था पूरा प्लान
    Featured

    पूरी तरह सुलझ गया अर्चना तिवारी की गुमशुदगी का मामला, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बनाया था पूरा प्लान

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250820 203623 3043
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    कटनी/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित अर्चना तिवारी गुमशुदगी का मामला पूरी तरह सुलझ गया है। अर्चना को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वह पूरी तरह सुरक्षित है।

    वही भोपाल की पुलिस ने इस बारें में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मीडिया को मामले की विस्तार से जानकारी दी है। पूछताछ में जो खुलासे अर्चना ने किये है उसका जिक्र पुलिस ने अपने प्रेसनोट में किया है।

    पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट्स

    पुलिस ने बताया कि इसी महीने के 7 अगस्त को ट्रेन 18233 नमर्दा एक्स. कोच बी-3 बर्थ नम्बर 03 पर कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी अपने घर जाने के लिए यात्रा कर रही थी। वही अपने घर नहीं पहुचने पर उसके भाई अंकुश तिवारी एक दिन बाद यानी 8 अगस्त थाना जीआरपी कटनी में आकर अपनी बहन अर्चना तिवारी का गुम होने सूचना दी। इस पर जीआरपी थाना कटनी द्वारा शून्य पर गुम इंसान की कायमी कर जांच और पड़ताल शुरू की।

    लगभग 2 हजार CCTV फुटेज खंगाले गए

    मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन 18233 के रिर्जवेशन चार्ट एवं संबंधित स्टेशनो से गुजरने वाली ट्रेनों के रिर्जवेशन चार्टो को प्राप्त कर जाँच की गई, तथा उक्त कोच में गुम महिला के आस पास के यात्रियो के घर जाकर पूछ ताछ की गई, तथा साथ ही सरदही थानों से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की व रेलवे स्टेशन इंदौर, भोपाल, सीहोर, रानी कमलापति, नमर्दापुरम, इटारसी, पिपरिया, करेली, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, बिलासपुर तक व शहरों में लगे लगभग 2 हजार सीसीटीव्ही फुटेजो को खंगाले गये।

    पुलिस ने बताया कि, नमर्दा नदी में लगभग 32 किलोमिटर तक एसडीआरएफ एवं जीआरपी द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया व रानी कमलापति से जबलपुर तक अलग-अलग टीमे बनाकर पैदल सर्चिंग कराई गई एवं बरखेड़ा से बुदनी तक वन विभाग के साथ जीआरपी की टीमों के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, बाद इलेक्ट्रोनिक संसाधानो के माध्यम से संदेही के नम्बर की जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर से इंदौर एवं शुजालपुर में संदेही की पहचान सारांश जोकचंद के रूप में की जाकर पुछताछ की गई, पुछताछ में गुम महिला अचर्ना तिवारी से सम्पर्क कर नेपाल बॉर्डर धनगढ़ी जिला लखिमपुर खीरी उ.प्र. से बरामद करने में सफलता हासिल की गई।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    अर्चना ने बताया क्यों बनाया भागने प्लान

    पूछताछ में अर्चना तिवारी ने बताया कि घर वाले उसकी मर्जी के खिलाफ उसके लिए शादी के रिश्ते देख रहे थे। कुछ दिन पहले उनके घरवालो द्वारा बताया गया कि, उसके रिश्ते के लिये एक पटवारी लड़का देखा है और इसी प्रकार बार-बार शादी करने के लिए मजबूर करने की बात अर्चना ने कही। वह घरवालों के इस दबाव से परेशान हो गई थी।

    मिसिंग मिस्ट्री का हुआ पटाक्षेप

    बहरहाल चलती ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से गायब होने वाली अर्चना तिवारी को लेकर जीआरपी पुलिस भोपाल पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक अर्चना इंदौर के एक युवक के साथ काठमांडू घूमने गई थी। पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है । अर्चना तिवारी के सकुशल मिल जाने से ना केवल इस मिस्ट्री का पटाक्षेप हुआ बल्कि पुलिस ने बड़ी राहत की साँस ली है ।

    यह भी पढ़ें: मोबाइल पर बात करते-करते युवती ने काट ली अपनी कलाई, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    यह भी पढ़ें: हाथी के हमले से पति की हुई मौत, मुआवजा लेने ऑफिस पहुंच गईं 6 पत्नियां, वन विभाग हैरान किसे दें पैसा

    यह भी पढ़ें: महिला जेल प्रहरी से दोस्ती, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, आरोपी ने ऐंठ लिए 20 लाख, फिर और पाने के लालच ने पहुंचा दिया जेल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    उमागोपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट पर किया विरोध, लंबित मांगों को लेकर…

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.