Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिहार में चुनावी नतीजों के बाद BJP के पूर्व मंत्री आरके सिंह पर कार्रवाई, पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
    Featured

    बिहार में चुनावी नतीजों के बाद BJP के पूर्व मंत्री आरके सिंह पर कार्रवाई, पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6891561301763216614888450b6d6f1cc07ad4848824cd407c5ee0b9b4ed4c4a8e326bf80483a1e5defe30
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन बीजेपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद आर.के. सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. आर.के. सिंह पिछले कुछ समय से खुले तौर पर पार्टी लाइन के खिलाफ बयान देते रहे थे, जिसके बाद आखिरकार BJP हाईकमान ने सख्त कार्रवाई की है.

    पार्टी विरोधी बयान बने कार्रवाई की वजह

    आर.के. सिंह ने चुनाव से पहले कई बार ऐसे बयान दिए जिससे पार्टी को असहज स्थिति में आना पड़ा. उन्होंने NDA के कई उम्मीदवारों पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं, उन्होंने बिहार में कथित बिजली घोटाले का आरोप लगाकर नीतीश सरकार को भी निशाने पर लिया था. चुनाव के बीच इस तरह के आरोपों ने बीजेपी के लिए स्थिति और मुश्किल बना दी थी.

    बड़े नेताओं पर भी साधा था निशाना

    आर.के. सिंह ने केवल NDA पर ही नहीं, बल्कि कई बड़े नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के अनंत सिंह और आरजेडी के सूरजभान सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब मर जाना.

    उन्होंने आरजेडी के कई उम्मीदवारों को अपराध से जुड़ा बताते हुए लोगों से अपील की थी कि वे ऐसे प्रत्याशियों को वोट ना दें. इससे चुनावी माहौल को लेकर कई तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं. उनके इन बयानों से बीजेपी को यह डर था कि विपक्ष इसे चुनावी मुद्दा न बना ले, इसलिए पार्टी ने तब कार्रवाई करने से खुद को रोके रखा.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    हालांकि बीजेपी ने चुनाव के दौरान कोई कदम नहीं उठाया था ताकि यह मामला राजनीतिक विवाद न बने. लेकिन नतीजे आने के बाद पार्टी ने तुरंत चिट्ठी जारी कर आर.के. सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. पार्टी का कहना है कि उनके बयानों और आरोपों से संगठन की छवि को नुकसान पहुंच रहा था और वे लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे.

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी तरीके से सरकारी योजना का लाभ उठा रहे 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों का राशन कार्ड रद्द, अनेक लोगों पर FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज़ से विधायक बनीं शकुंतला सिंह पोर्ते ? होगी FIR, जायेंगी जेल ? आदिवासी समाज में भारी आक्रोश !

    यह भी पढ़ें: ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान में, लेकिन…’, दिल्ली ब्लास्ट के बीच CM योगी ने दिया बड़ा बयान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.