Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गूगल-यूट्यूब से सीखकर पति का किया मर्डर, पत्नी की फेक स्टोरी में उलझ गई थी पुलिस
    Featured

    गूगल-यूट्यूब से सीखकर पति का किया मर्डर, पत्नी की फेक स्टोरी में उलझ गई थी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6726764341752597082944bc502222d239f519c5d05cb43752ea1956d544b81619fbda5d115d3df1dd0fcb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पत्नी ने पति के अफेयर की शंका के चलते उसकी हत्या कर दी। गहन जांच पड़ताल के बाद पुलिस को आरोपी पत्नी सबा फिरदौस पर शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने हत्या का आरोप कबूल कर लिया।
    सबा फिरदौस ने हत्या की वारदात को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया है। इसकी कहानी दृष्यम फिल्म से काफी मिलती जुलती है।

    पुलिस से सबा फिरदौस ने बताया कि ‘मैं अफसर बनना चाहती थी। इसके लिए मैंने BPSC और UPSC की परीक्षा भी दी। इसी बीच मुझे पता चला कि पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है। इसके बाद मैंने हत्या का प्लान करने की ठानी। उसने बताया कि पति मुमताज की हत्या के लिए मैंने गूगल और यूट्यूब से हत्या करने का तरीका सीखा। इसके बाद हत्या करके बचने के लिए 100 से भी ज्यादा क्राइम सीरियल के एपिसोड देखे। इसके बाद की प्रॉपर स्क्रिप्ट तैयार की। 7 जुलाई को पंचायत रोजगार सेवक मुमताज की हत्या हुई थी। 13 जुलाई को पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया था।

    मुमताज को रंगेहाथ दूसरी महिला से फोन पर बात करते हुए पकड़ा

    पूछताछ में महिला ने बताया कि मेरा नाम सबा फिरदौस है। मेरी शादी 2012 में मुमताज से हुई थी। हमारे तीन बच्चे हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। 2022 में मेरा पति किसी और महिला के संपर्क में आ गया। उसके बाद उस महिला के साथ उनका अफेयर शुरू हो गया। जब अफेयर के बारे में पूछती तो मना कर देते थे। मैंने उनको कई बार फोन से बातचीत करते हुए पकड़ा, लेकिन वो अफेयर की बात से इंकार कर देते थे। सबा ने बताया कि जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी। मैं जहां भी रहूं आकर पीटने लगते। इसके बाद मैंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाँच में सभी संदिग्धों के पते गलत पाए गए, आपके आसपास रह रहे संदिग्धों की जानकारी देने टोल फ्री नंबर जारी

    पत्नी ने पति के सीने पर चाकू से किए 17 वार

    सबा ने बताया कि पति के अफेयर और मारपीट से परेशान होकर उसने हत्या करने की ठानी। उसने कहा कि मैंने तय कर लिया था कि अफसर बनने के बाद मैं बच्चों को अकेले ही पाल लूंगी। इसके बाद उसने गूगल और यूट्यूब से हत्या का तरीका सीखना शुरू कर दिया, जो तरीका अच्छा लगता उसे कॉपी करके नोट्स बनाती थी। सबा के मुताबिक ’13 जुलाई हत्या करने का निश्चय किया। बच्चे मेरे पास सो रहे थे। मुमताज दूसरे कमरे में सो रहा था। मैं किचन से चाकू लेकर उसके कमरे में गई। ताबड़तोड़ उसके ऊपर 17 वार किए। वो मर चुका था। जमीन पर खून बहने लगा था। इसके बाद मैं अपने कमरे में आ गई।’

    गूगल हिस्ट्री हत्या के तरीके ढूंढने के मिले सबूत

    पुलिस को पूछताछ में सबा ने जो बताया उसे वेरिफाई करने के लिए उसके मोबाइल की हिस्ट्री चेक की गई। सबा ने जो बताया सही निकला। उसकी गूगल हिस्ट्री और यूट्यूब पर हत्या करने के तरीके खोजने के सबूत मिले हैं। अब पुलिस को उस नोट्स की तलाश है, जिस सबा ने बनाया था।

    हत्या के बाद सबा फिरदौस की 2 झूठी कहानियां

    सवाल उठता है सबा ने इतनी सफाई से हत्या की तो पुलिस को कैसे उस तक पहुंची। इसको लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी सबा बार-बार अपना बयान बदल रही थी। इसी पर पुलिस को शक हो गया। पहले उसेने बताया कि बिजली कट गई थी। नींद खुली तो उसने देखा पति खून में सने हुए हैं। बाद में उसने कहानी बदल दी। इस बार उसने बताया कि चाकू की नोक पर उसको बंधक बनाया और उसके सामने ही आरोपियों ने उसके पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसी अलमारी खुलवाकर लूट भी की।

    यह भी पढ़ें :  सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान...

    हत्या वाले दिन रो रही थी सबा फिरदौस

    घटनास्थल पर पुलिस को खून से सना चाकू और घर में घुसने के लिए गैस कटर से काटा गया दरवाजा देख कर पुलिस को साजिशन हत्या का शक हुआ। हालांकि घर से नकदी, गहने और सीसीटीवी की हार्ड डिस्क गायब होने से पुलिस सबा की बातों में आ गई थी। हत्या वाले दिन सबा ने रोने का नाटक किया, बार-बार बस इतना ही कह रही थी कि मार दिया-मार दिया और बेहोश हो जा रही थी।

    यह भी पढ़ें:लापरवाह शराबी स्कूल वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवारों ने कूदकर बचाई जान – FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें:पन्नी खोली, थूका और पैक कर दिया खाना….वीडियो वायरल होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

    यह भी पढ़ें:सामुहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता और दो अन्य को हाईकोर्ट ने किया बाइज्जत बरी, 11 साल बाद मिला इंसाफ, भावुक हुआ रिहाई का पल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.