Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कृषि विभाग के उप संचालक पर अधीनस्थ महिला कर्मचारी ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, विभाग में मचा हड़कंप
    Featured

    कृषि विभाग के उप संचालक पर अधीनस्थ महिला कर्मचारी ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, विभाग में मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20251112 220015
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जांजगीर-चाम्पा/स्वराज टुडे: उच्च अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ महिला कर्मचारियों को परेशान करने का ये पहले मामला नहीं हैं । इसके पहले भी कई उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं । जहां महिला कर्मचारी सब कुछ बर्दाश्त करती रहती हैं वहां  मामला सामने ही नहीं आता और जहां समझौता करने से इनकार कर देती हैं वहां आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है।

    ताजा मामला जांजगीर चांपा जिले से सामने आया है जहाँ कृषि विभाग के उप संचालक ललित मोहन भगत पर विभाग की महिला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (Rural Agriculture Extension Officer) ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि जब से उसकी ज्वाइनिंग हुई है तब से उप संचालक अधिकारी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. उन्होंने दो बार इसकी शिकायत कलेक्टर से की, हालांकि पहली बार मौखिक शिकायत की थी लेकिन अब लिखित शिकायत देकर अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

    2018 में नौकरी में आई और 2022 से उप संचालक अधिकारी कर रहे प्रताड़ित

    महिला आरईओ ने बताया कि जब से ललित मोहन पदस्थ हुए है मेरी ज्वाइनिंग के दौरान मुझे सिवनी क्षेत्र दे दिए, जो काफी विवादित क्षेत्र है. मैंने अपनी मां के साथ उनसे कई बार निवेदन किया कि मुझे वहां से हटा दिया जाए, लेकिन उन्होंने मेरा क्षेत्र नहीं बदला. वो फील्ड आए थे, उन्होंने कार्यालय आवास मिलने के लिए बुलाया. मैं मिलने नहीं गई. फिर मैं बलौदा में ही कार्यरत थी, वहीं काम कर रही थी. उन्होंने एक बार मेरा एक दिन का वेतन भी रोकने का आदेश निकाला. जिसके डर से उनके कार्यकाल के दौरान जांजगीर ऑफिस नहीं गई. अब जब से दोबारा साल 2024 सितंबर से आए, पहली बैठक के दौरान ही उन्होंने सबके सामने कहा कि इसका अटैचमेंट को समाप्त करूंगा. उसके बाद से वे कागजी कार्रवाई कर रहे हैं.”

    यह भी पढ़ें :  पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    महिला आयोग एवं अल्पसंख्यक आयोग से शिकायत 

    महिला अधिकारी ने आगे बताया कि मेरी मां की तबीयत बहुत खराब है. पिताजी नहीं है. इस वजह से मुझे अटैचमेंट किए ताकि मैं अपनी मां की देखभाल कर सकूं. 17 जनवरी 2025 को संचनालय को लेटर भेजकर मेरा अटैचमेंट रोकने को कह रहे हैं. अब महीने भर पहले संचनालय को फिर लेटर भेजा और पामगढ़ एसडीओ को सैलरी रोकने का आदेश दिया. इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की थी. सिर्फ मौखिक रूप से कलेक्टर को बताया था. लेकिन अब फिर से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है. इससे मैं परेशान हूं. महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग में भी शिकायत की हूं. मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.”

    कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

    कृषि विभाग के उप संचालक ललित मोहन भगत के खिलाफ मिली शिकायत को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए है. कलेक्टर ने कहा कि मामला गंभीर है और महिला कर्मचारी की शिकायत पर महिला अधिकारियों की टीम बनाकर जांच की जाएगी. जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    संगठन ने पीड़िता का साथ देने से किया इनकार

    महिला आरईओ ने अपने विभाग के अधिकारी की प्रताड़ना के खिलाफ अकेले हीं मोर्चा खोल दिया है. महिला आरईओ ने अपने ऊपर हुए प्रताड़ना की जानकारी संगठन के लोगों को भी दी और और मदद की गुहार लगाई. लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने भी उप संचालक की पहुंच के आगे अपने संगठन को नहीं ला पाने की बात कहते हुए सहयोग करने से इनकार कर दिया है.

    यह भी पढ़ें :  लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट पर आया मुस्लिम संगठनों का बयान, जानें किसने-क्या कहा ?

    यह भी पढ़ें: वॉशरूम में 8वीं के छात्र के साथ मारपीट, प्राइवेट पार्ट में लगी चोट; स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें: दोस्त से 1000 रु उधार लेकर बदले में लौटाया 1 करोड़, दिल का अमीर निकला 11 करोड़ का जैकपॉट जीतने वाला सब्जी विक्रेता

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    वार्ड क्रमांक 51 के स्याहीमुड़ी ऊपरपारा में 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल, ग्रामीण परेशान, पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप

    August 17, 2026

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,851 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,486 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,339 Views
    Don't Miss

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    पार्षद नरेंद्र देवांगन के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, भारत माता के…

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026

    ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.