Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चलती बस में लगी भीषण आग, 10 मिनट में जलकर राख, बहादुर पुलिसकर्मी और ड्राइवर बने फरिश्ते
    Featured

    चलती बस में लगी भीषण आग, 10 मिनट में जलकर राख, बहादुर पुलिसकर्मी और ड्राइवर बने फरिश्ते

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6864751071761447367820c35587f1c84cdc5f44cb1d9c4bf5a042376f359fe7b53224d2d55063323c5816
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    अशोकनगर/स्वराज टुडे: खनियाधाना से इंदौर जाने वाली स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके बाद आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। दुर्घटना की सूचना लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

    घटना बीती रात लगभग 8 बजे की है। बस के कांच तोड़कर और गेट से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसमें ड्राइवर और एक पुलिसकर्मी ने अहम भूमिका निभाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    शॉर्ट सर्किट से आग

    शनिवार रात लगभग 8 बजे खनियाधाना से इंदौर जा रही यात्री बस आगजनी का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार बालाजी ट्रैवल्स की बस जो खनियाधाना से इंदौर के बीच चलती है, वह अशोकनगर आ रही थी। तभी ईसागढ़ रोड बमनावर ग्राम के पास शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। इसके बाद तुरंत ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस बीच स्लीपर कोच बस लगभग 45 मिनट तक बीच सड़क पर धू- धू करके जलती रही।

    दो फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ीं

    बस में आग लगने की सूचना मिलते ही ईसागढ़ और अशोकनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म हो गया। इसके बाद दूसरी फायर ब्रिगेड बुलाई गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। बस स्टाफ ने बताया कि बस शिवपुरी जिले के पिछोर से चलकर ईसागढ़ और अशोकनगर के रास्ते इंदौर जा रही थी और लगभग सभी सीटें भरी हुई थीं।

    यह भी पढ़ें :  पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    मौके पर पहुंचे प्रशासन के आला अधिकारी

    इस दौरान बस में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाता रहा। इस बीच पुलिस द्वारा ईसागढ़ – अशोकनगर मार्ग को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। साथ ही मौके पर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और दुर्घटना स्थल का जायजा लिया।

    यह भी पढ़ें: राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति, पंजीयन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा, राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों का भी होगा सम्मान

    यह भी पढ़ें: घर से नाराज होकर निकली…फिर हैवानों के चंगुल में 4 दिन तक फंसी रही छात्रा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: ‘पिता का मेरी पत्नी से अफेयर.’, पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, परिवार के 3 सदस्यों पर FIR दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026

    रायपुर में PM आवास योजना के तहत 1112 मकानों का होगा आवंटन, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

    November 28, 2026

    Bilaspur: गौवंश और भैसों को बूचडखाना ले जाते ट्रक सहित 02 आरोपी गिरफतार

    November 28, 2026

    Bilaspur: सुने मकान में महिला को अकेली देखकर घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,109 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्रमांक 18 में वार्डवासियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’

    November 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आज भाजपा नेता एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी ने वार्ड क्रमांक…

    दो मास्टर्स डिग्री के बाद भी नहीं थमा जुनून, 73 साल की उम्र में MA का पेपर दे रहे धर्मशाला के अनिल कुमार

    November 29, 2026

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.