Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूल गया शख्स, इलाके में मची सनसनी
    Featured

    पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूल गया शख्स, इलाके में मची सनसनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n689248006176326003669370cecaac837adf83e7b6d591efca4374aabd5d09c207459a132e89b5295fc0e6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    श्रावस्ती/स्वराज टुडे: श्रावस्ती जिले के कैलाशपुर मजरा मनिहार तारा गांव में रोज अली गुरुवार रात अपनी पत्नी और 5 बच्चों संग सोने गया. सुबह सभी की लाशें कमरे में मिलीं. कमरे के अंदर का भयानक नजारा देख हर कोई चौंक गया.

    हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल था कि आखिर ये सब हुआ कैसे. पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचे तो परिवार में हाहाकार मच गया. शनिवार को गमगीन माहौल में गांव में पांचों का अंतिम संस्कार किया गया. जब एक साथ घर से 5 शव निकले तो परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले वासियों की आंखें भी नम हो गईं.

    कैसे हुई 5 लोगों की मौत?

    रोज अली बीते गुरुवार रात पत्नी और तीन बच्चों के साथ कमरे में सोने चला गया था. शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ. जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा डरावना था. रोज अली का शव पंखे से लटक रहा था. जबकि पत्नी शहनाज और बेटी तबस्सुम, गुलनाज और मासूम बेटा मोईन के शव बेड पर पड़े मिले.

    शुरूआती जांच में क्या पता चला

    प्रारंभिक जांच में पाया गया कि रोज अली ने पहले पत्नी और बच्चों के मुंह पर तकिया रखकर या गला दबाकर उनकी हत्या की. फिर खुद को पंखे से लटकाकर आत्महत्या कर ली. स्थानीय लोगों के मुताबिक की पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से अक्सर कहासुनी होती रहती थी. आशंका है कि रोज अली ने गुस्से में आकर पूरे परिवार को शायद खत्म कर दिया होगा.

    यह भी पढ़ें :  डीजल चोर गैंग के मास्टरमाइंड जिलाबदर नवीन कश्यप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

    एक हफ्ते पहले ही मुंबई से आया था रोज अली

    बताया जा रहा मृतक बच्चों और पत्नी संग मुंबई में रहता था. करीब 12 महीने के बाद अभी हफ्ते भर पहले बहन की शादी के लिए रिश्ता देखने के लिए घर लौटा था. मृतक की सौतेली मां का कहना है कि उनके बेटे और बहू ने उनसे कभी भी अपने झगड़े के बारे में बताया था.

    मां ने और क्या बताया

    मां का कहना है रोज अली की बड़ी बेटी तबस्सुम अपनी बुआ रुबीना के साथ सोई हुई थी. रोज अली तबस्सुम को कमरे में ले जाने के लिए जगाने लगा. रुबीना ने कहा की भाई तबस्सुम को मेरे पास ही सोने दीजिए. लेकिन रोज अली नहीं माना. उसने कहा कि तबस्सुम को अपने पास ले जाकर कमरे में सुला दूंगा. सौतेली मां-बहन का कहना है कि अगर पता होता की इतना बड़ा हादसा हो जाएगा, तो तबस्सुम को नहीं ले जाने देते और उसकी जान बच जाती.

    एसपी राहुल भाटी ने कहा….

    एसपी राहुल भाटी ने बताया कि ‘कमरे के अंदर यह सारी लाशें मिली. कमरा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर मृतक व्यक्ति की लाश को पंखे से उतारा गया. ऐसा प्रतीत हो रहा कि मृतक ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी. फिर बच्चों की हत्या कर दी गई. उसके बाद शख्स ने खुद फांसी लगा ली. घटनास्थल के निरीक्षण से स्पष्ट होता है कि सांस की कमी के कारण डेथ हुई है. या तो तकिए से दबाकर मर्डर किया गया है.’ एसपी के मुताबिक कुछ दिन पहले जानकारी मिली है कि मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था.

    यह भी पढ़ें :  खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण

    यह भी पढ़ें::चिल्ड्रन डे पर स्कूल में देर से पहुंची बच्ची तो टीचर ने लगवाए 100 उठक-बैठक, हुई मौत

    यह भी पढ़ें::भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 10 लोग जिंदा जले, 5 की दर्दनाक मौत, 4 की हालत बेहद नाजुक

    यह भी पढ़ें::छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी तरीके से सरकारी योजना का लाभ उठा रहे 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों का राशन कार्ड रद्द, अनेक लोगों पर FIR दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,599 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,054 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026901 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के…

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.