Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक कारोबारी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर सानिया से की दोस्ती, होटल में मिलने भी पहुंची, वहां बैठा मिला सुफियान, उसके बाद शुरू हुआ असली खेल…
    Featured

    एक कारोबारी की पत्नी ने सोशल मीडिया पर सानिया से की दोस्ती, होटल में मिलने भी पहुंची, वहां बैठा मिला सुफियान, उसके बाद शुरू हुआ असली खेल…

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n681740460175827969965049bacd2b1e252521ee2b7e9ca4903e96442a6f9ab3af88c1f2f40bec055034cc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक व्यापारी की पत्नी सोशल मीडिया पर सानिया नाम की युवती से मिली. सोशल मीडिया आईडी सानिया के नाम से थी और फोटो भी लड़की का लगा हुआ था.

    दोनों के बीच दोस्ती हुई. धीरे-धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती होती चली गई. फिर दोनों ने एक दिन कानपुर के एक होटल में मिलने का प्लान बनाया. कारोबारी की पत्नी सोशल मीडिया दोस्त सानिया से असल जिंदगी में मिलने होटल भी चली गई. मगर यहां उसके साथ ऐसा गंदा खेल खेला गया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी पर भी खतरा आ गया और उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए गए.

    आखिर महिला के साथ हुआ क्या?

    कानपुर पुलिस के सामने कानपुर के ही कारोबारी की पत्नी ने इंसाफ की गुहार लगाई है. महिला का कहना है कि जब वह होटल में सानिया से मिलने गई तो वहां उसे सुफियान मिला. सुफियान नाम के शख्स ने उसे खुद को सानिया का भाई बताया. सुफियान ने कहा कि उसकी बहन आ रही है.

    महिला का आरोप है कि इस दौरान सुफियान ने उसे कोल्ड ड्रिंक भी पिलाई, जिसमें नशा था. आरोप है कि इसके बाद आरोपी सुफियान महिला को होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

    फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

    पीड़िता का कहना है कि आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने और पति को दिखाने की धमकी देने लगा. उसे ब्लैक मेल करने लगा. उसने धीरे-धीरे डेढ़ लाख रुपया तक वसूल कर लिए. इसी दौरान सुफियान व्यापारी की पत्नी को फोन करके पैसे के लिए और दबाव बनाने लगा.

    यह भी पढ़ें :  खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    बता दें कि पत्नी के मोबाइल पर बार-बार फोन आने पर पति को कुछ शक हुआ. इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी रहने लगा. आखिर में पीड़िता ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया.

    पति को भेज दी पत्नी की अश्लील वीडियो

    आरोप है कि सुफियान ने वह अश्लील वीडियो महिला के पति व्यापारी को भेज दी. इसके बाद पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. महिला उसको समझाती रही कि वह सुफियान के जाल में फंस चुकी है. मगर पति ने उसकी एक नहीं सुनी और उसने तलाक का कदम उठा लिया. इसके बाद महिला ने कानपुर पुलिस को सारी बात बताई है और इंसाफ की गुहार लगाई है.

    इस तरह के कांड पहले भी कर चुका है सुफियान

    कानपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. कलेक्टरगंज थाने के इंस्पेक्टर ललित कुमार का कहना है सुफियान लखनऊ का चर्चित अपराधी है. इसके ऊपर पहले से भी 8 केस दर्ज हैं. वह इसी तरह महिलाओं को उनकी आर्थिक स्थिति देखकर सुंदर महिलाओं की फोटो लगा कर सोशल मीडिया पर दोस्ती करता है और फिर उनसे लड़की बनकर ही बात करता है. फिर वह महिलाओं को इस तरह अपने जाल में फंसाता है और उनके साथ ब्लैकमेलिंग करता है. बता दें कि पुलिस ने आरोपी सुफियान को गिरफ्तार कर लिया है.

    सोशल मीडिया पर दोस्ती के साइड इफेक्ट

    • पहचान छुपाने वाले धोखे: ऑनलाइन दोस्त अपनी असली पहचान छुपा सकते हैं, जिससे धोखाधड़ी और शोषण का खतरा होता है। 
    • साइबरबुलिंग: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दूसरों को धमकाने, अफवाहें फैलाने और अपमानित करने के लिए एक मंच बन सकते हैं, जिससे लोगों को गंभीर भावनात्मक घाव हो सकते हैं। 
    • सतही संबंध: सोशल मीडिया के कारण दोस्ती सतही हो सकती है, क्योंकि लोग आमने-सामने के गहरे संवाद के बजाय ऑनलाइन बातचीत पर अधिक निर्भर रहते हैं। 
    • व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग: लोग अपनी व्यक्तिगत और निजी जानकारी ऑनलाइन दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं, जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है। 
    यह भी पढ़ें :  पहली बार मीडिया के सामने आई पीएम को गाली देने वाली रुचिका सिंह की माँ, कहा - मेरी बेटी से गलती हुई....अब मिल रही रेप की धमकियाँ; समाज की मानसिकता पर खड़े किए सवाल

    ■ क्या करें:

    • सतर्क रहें: किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें और अपनी निजी बातें शेयर करने में सावधानी बरतें। 
    • संतुलन बनाएं: सोशल मीडिया का उपयोग सीमित करें और वास्तविक जीवन के रिश्तों को प्राथमिकता दें ना कि ऑनलाइन रिश्तों को। 
    • ऑनलाइन दोस्तों की जानकारी: अपने परिवार और मित्रों के साथ ऑनलाइन दोस्तों की जानकारी साझा अवश्य करें । इसके बाद ही उनके साथ संबंध बनाएं। 
    • अनजान लोगों का रिक्वेस्ट:  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों का फ्रेंड्स रिक्वेस्ट स्वीकार (accept) करने से बचें।
    • प्रोफाइल लॉक रखें:  अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हमेशा सिक्योरिटी लॉक रखें ताकि कोई भी आपके अकाउंट में सेंध ना लगा सके और आपके निजी फोटो, वीडियो एवं अन्य जानकारियां सुरक्षित रहे ।
    • ऑनलाइन दोस्तों से मुलाकात: अगर ऑनलाइन दोस्तों से मुलाकात करने की इच्छा हो तो उनसे मिलने अकेले ना जाएं और सार्वजनिक स्थल पर ही मुलाकात करें ।
    • सुरक्षित रहने के टिप्स: किसी भी ऑनलाइन व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी या तस्वीरें साझा करने से बचें, खासकर जब तक आप उन्हें अच्छी तरह से न जान लें। 

     

    यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़ने पर बवाल, मुस्लिम युवक को भीड़ ने किया पुलिस के हवाले , इलाके में भारी फोर्स तैनात

    यह भी पढ़ें: एक हलवाई ने किया 5 करोड़ का फ्रॉड, 500 रुपए में खाता खुलवाया; फिर कर दी करोड़ों की धोखाधड़ी

    यह भी पढ़ें: कृषि विश्वविद्यालय में गर्लफ्रैंड को लेकर छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ा, एक छात्र ने तमंचे से की फायरिंग, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  मुस्लिम युवक ने अपहरण के बाद 2 दिन घर में बंधक बनाकर किया रेप, पकड़े जाने के बाद भीड़ ने कर दिया फैसला 'ऑन द स्पॉट', अब एक्शन मोड में पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.