Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास
    न्यूज़ अपडेट

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260925 WA0035 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सोनी तिवारी के निर्णय से समाज में कानून के प्रति सम्मान और कानून का भय स्थापित होगा – वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    कोरबा/स्वराज टुडे: चेक अनादरण (चेक बाउंस) के एक प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोरबा श्रीमती सोनी तिवारी ने महत्वपूर्ण निर्णय पारित करते हुए अभियुक्त राकेश कुमार जैन को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत दोषसिद्ध ठहराते हुए 6 माह के सश्रम कारावास से दंडित किया है। साथ ही न्यायालय ने परिवादी पंजाब नेशनल बैंक को 4,72,720 रुपये प्रतिकर के रूप में एक माह के भीतर अदा करने का आदेश दिया है। निर्धारित अवधि में प्रतिकर राशि जमा नहीं करने पर एक माह के अतिरिक्त साधारण कारावास का भी आदेश दिया गया है।

    इस प्रकरण में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा की गई।

    इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि चेक जारी करना केवल एक सामान्य औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह वित्तीय दायित्व और भुगतान के आश्वासन से जुड़ा हुआ है। जब कोई व्यक्ति अपने खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने की जानकारी के बावजूद चेक जारी करता है और उसके अनादरण के बाद भी वैधानिक दायित्व का निर्वहन नहीं करता, तो इससे न केवल संबंधित पक्ष को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि बैंकिंग व्यवस्था के प्रति आम नागरिकों के विश्वास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा कानून के अनुरूप दिया गया ऐसा निर्णय समाज में कानून के प्रति सम्मान और कानून का भय, दोनों स्थापित करने का संदेश देता है। इससे लोगों को यह समझने में मदद मिलेगी कि आर्थिक लेन-देन में किए गए वादों और वैधानिक दायित्वों की अनदेखी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कानून सभी के लिए समान है और कानून का उल्लंघन करने पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंड का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा कि चेक बाउंस से संबंधित मामलों में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 का उद्देश्य चेक के माध्यम से होने वाले वित्तीय लेन-देन में विश्वसनीयता बनाए रखना तथा भुगतान प्राप्त करने वाले व्यक्ति या संस्था के अधिकारों की रक्षा करना है।

    उन्होंने कहा कि न्यायपालिका द्वारा विधि के प्रावधानों के अनुरूप किए जाने वाले ऐसे निर्णय न्याय व्यवस्था में आम नागरिकों के विश्वास को मजबूत करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को वित्तीय लेन-देन करते समय अपनी कानूनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    यह भी पढ़ें: New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की बेटियों पर संकट, दस महीने में 84 अपहरण और जबरन निकाह के मामले आए सामने

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026

    Raipur: ज्वेलर्स शॉप में डकैती का प्रयास करने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक एवं 01 बालिका सहित कुल 05 गिरफ्तार

    November 26, 2026

    Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कुर्सी पर संकट के बादल, भोपाल से दिल्ली तक हलचल

    November 26, 2026

    भाजपा जिला कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर किया बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान का स्मरण

    November 26, 2026

    अभिनेता शाहरुख खान ने इंफ्लूएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी के साथ शेयर की गई रील को लेकर मचा बवाल

    November 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,108 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,572 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,432 Views
    Don't Miss

    Korba: चेक बाउंस मामलों में कानून की अनदेखी करने वालों को न्यायालय का स्पष्ट संदेश, 6 माह का सश्रम कारावास

    November 29, 2026

    न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सोनी तिवारी के निर्णय से समाज में कानून के प्रति सम्मान और…

    राशिफल 29 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 29, 2026

    इस छोटे से गांव में बनती है कैन्सर की चमत्कारी दवा, रोज़ाना देश-विदेश से आते हैं हज़ारों रोगी !

    November 29, 2026

    समाज के स्वास्थ्य की प्रथम कड़ी मितानिन दीदी – नरेंद्र देवांगन

    November 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.