आज का राशिफल : आज रविवार 29 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण षष्ठी है। चंद्रदेव पूरे दिन अपनी राशि कर्क में रहेंगे। पुष्य नक्षत्र के साथ रवि पुष्य का संयोग भी आज बना है। खरीदारी और नई शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल काम बनेंगे। रुका धन मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन आज का भविष्यफल।
मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन घर में बीतेगी और मन अपनों के बीच ठहराव पाएगा। घर में सुकून मिलेगा। चंद्रदेव चौथे घर में अपनी राशि में हैं, इसलिए माताजी के साथ भोजन, घर की सफाई या सामान की व्यवस्था में सुख मिलेगा। सोमवार के काम की रूपरेखा आज ही बन जाएगी और पद की गरिमा बढ़ेगी। बच्चों की पढ़ाई, खेल या अपने शौक को पूरा करने में समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। बचत पर नजर रखें।
शुभ रंग: मूंगिया । शुभ अंक: 9उपाय: रविवार सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपने इरादों को पूरा करने के लिए प्लानिंग करने का है। भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल काम भी आसानी से बनेंगे। कोई छोटी सैर, भाई-बहन से मुलाकात या मित्रों के साथ बातचीत मन हल्का करेगी। पिताजी या किसी वरिष्ठ से मिली सीख आगे का रास्ता खोलेगी। रुके हुए धन की वसूली हो सकती है। घर में काम करने वाले नौकरों से सहूलियत मिलेगी। साथी की पसंद का ख्याल रखें। घर में किसी बड़े खर्च पर जल्दबाजी न करें। आमदनी बढ़ाने के मामले में थोड़ा इंतजार करें। किसी से बिना सोचे-समझे कोई वादा न करें।
शुभ रंग: गुलाबी । शुभ अंक: 6
उपाय: रविवार को गाय को हरा चारा खिलाएं और सफेद मिठाई बांटें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन परिवार के साथ बैठकर लंबी बातचीत करने का है। चंद्रदेव दूसरे घर में हैं, इसलिए घर में अच्छा खाने-पीने को मिलेगा। रिश्तेदारों से फोन पर हालचाल लेंगे और बचत की चर्चा मन को सुकून देगी। वाणी में कोमलता रहेगी। पुराने मनमुटाव, उलझन या ससुराल के मसले को शांति से सुलझाने का मौका है। संगीत, लेखन, फिल्म या प्रेम संबंध में आनंद रहेगा। रुके हुए ऑफिस के काम की प्लानिंग और तैयारी आज ही कर लें। छोटे भाई-बहन को सलाह देते समय नरमी रखें। किसी चमत्कारी दावे पर भरोसा न करें।
शुभ रंग: मिंट ग्रीन । शुभ अंक: 5उपाय: रविवार को घर में बने भोजन का पहला हिस्सा गाय को दें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुद को समय देने और अपनों के करीब रहने का है। आपके राशीश चंद्रदेव लग्न में पूरे दिन रहेंगे, इसलिए भावनाएं सधी रहेंगी और आप बिना थके सबकी बातें सुन पाएंगे। दूसरों को मानसिक रूप से शांति दे सकेंग। सुबह पुष्य नक्षत्र में आत्मविश्वास और दोपहर बाद आश्लेषा नक्षत्र में थोड़ी चतुराई का असर दिखेगा। जीवनसाथी या करीबी मित्र के साथ बिताया समय रिश्ता गहरा करेगा। घर की सुख-सुविधा या सजावट के साधन जैसे पर्दे, फर्नीचर या वाहन की खरीद पर सोच सकते हैं। धार्मिक कार्य नियम से करें।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 2उपाय: रात चंद्रमा को देखकर ॐ सोमाय नमः का जप करें।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज रविवार है और आपके राशीश सूर्यदेव का दिन है, इसलिए नेतृत्व, साख और आत्मविश्वास में विशेष ऊंचाई रहेगी। आपके कहे शब्दों में वजन होगा, बस गर्मी न आने दें। पूजा, दान, यात्रा या एकांत में समय बिताने का मन करेगा और कुछ खर्च भी संभव है। प्रतिद्वंद्वियों से बिना टकराव सुलह करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। घर में बड़ों के साथ सलाह मशवरा करना फलदायी रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा लाभ देगी। आज के दिन जोखिम वाले काम से बचें। रवि पुष्य में सूर्य मंत्र जपें।
शुभ रंग: सुनहरा । शुभ अंक: 1उपाय: रविवार को गेहूं और गुड़ का दान कर आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार को दोस्तों और नेटवर्क का साथ आर्थिक राहत देगा। चंद्रदेव ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए किसी पुराने परिचित से मिला प्रस्ताव, बड़े भाई बहन की मदद या सामूहिक आयोजन से लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ बिताया समय, कोई कला या शौक आपको खुशी देगा। प्रेम संबंध के मामले में आज आपको सफलता मिल सकती है। दिल की बात कहने का दिन है। आपका साहस और पहल रंग लाएगी। अनावश्यक दिखावे पर पैसा खर्च न करें। पुराने विरोधी ठंडे पड़ेंगे। साथी की बात धैर्य से सुनें।
शुभ रंग: एप्पल ग्रीन । शुभ अंक: 7उपाय: रविवार को मित्रों के साथ बैठकर गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन छुट्टी में भी जिम्मेदारी निभाने का है। हालांकि, कामकाज में सहयोगी माहौल मिलने से घर में सुकून रहेगा। चंद्रदेव दसवें घर में हैं, इसलिए बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। ग्राहक का रवैया नरम रहेगा। नौकरी-पेशा लोग अगले सप्ताह वर्क-लाइफ बैलेंस की योजना बनाएंगे। माताजी का स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ सकता है। आपके पहनावे, मुस्कान और बातचीत से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में दिखावे से दूर रहें। मित्र से आर्थिक सहयोग मिलने का योग है। प्रेम संबंध या शेयर बाजार में निवेश करने के मामले में इमोशनल होकर फैसला न लें।
शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 5उपाय: रविवार को सुहागन महिला को श्रृंगार की वस्तु भेंट करें।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन आस्था और परिवार का है। चंद्रदेव नौवें घर में हैं, इसलिए तीर्थ, मंदिर दर्शन या किसी गुरु की सीख से मन को शांति मिलेगी और अटके काम भाग्य के सहारे आगे बढ़ेंगे। पड़ोसी के साथ बातचीत और छोटी यात्रा सुखद रहेगी। आज आपका आत्मबल, चेहरे की चमक और निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी। कामकाज में अनुशासित पहल फल देगी। आप अपने आराम और मनोरंजन पर खर्च करेंगे। घर में अनबन करने से बचें। बच्चों के साथ नरमी से बात बरतें। सेहत में जांघ और पेट संभालें।
शुभ रंग: गहरा लाल । शुभ अंक: 10उपाय: रविवार को सूर्यदेव को लाल फूल डालकर जल दें और गुड़ बांटें।
धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भावनाओं को संभालने का है। चंद्रदेव आठवें घर में हैं, इसलिए मन किसी पुरानी घटना या अनिश्चित भविष्य को लेकर भारी हो सकता है। अपनों से बात करके या टहलकर इसे हल्का करें। घर के पैसों की बात सुलझाने के दौरान मन को शांत रखें। पिता से हर तरह की मदद मिलेगी। धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा। दोस्तों से मुलाकात मन को सुकून देगी। आमदनी के नए मौके बन सकते हैं। अनावश्यक भागदौड़ से बचें और शरीर को आराम दें। जल्दबाजी में किसी को कुछ न कहें।
शुभ रंग: केसरिया । शुभ अंक: 3उपाय: रविवार को पीले वस्त्र पहनकर गुरु मंत्र की एक माला जपें।
मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन रिश्तों में नरमी से पेश आने और अपने मन को स्थिर रखने का है। चंद्रदेव सातवें घर में अपनी राशि में हैं, इसलिए जीवनसाथी, कारोबारी साथी या दोस्त के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। छोटी-मोटी असहमति प्यार से सुलझ जाएगी। चेहरे पर शांति और मन में संतुलन बना रहेगा। बड़े लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है। पुराने अधूरे काम चुपचाप पूरे करने का समय है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। नए सप्ताह के काम की रणनीति आज बनाना फलदायी रहेगा। पैसे की बात बहुत सोचकर करें।
शुभ रंग: सफेद । शुभ अंक: 8उपाय: रविवार को जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी जरूरतमंद को भोजन दें।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी दिनचर्या और सेहत पर ध्यान देने का है। अपने पेंडिंग कामों को पूरा करें और घर को व्यवस्थित रखें। चंद्रदेव छठे घर में अपनी राशि में हैं, इसलिए घर के काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरों से तालमेल बनाकर आप जरूरी काम करवा सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर अमल करना ठीक रहेगा। खर्च में इजाफा हो सकता है। देर रात जागना पड़ सकता है। अत्यधिक सोच-विचार न करें। मन भटक सकता है, किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी सेमिनार, पढ़ाई या तीर्थ यात्रा की योजना भी बन सकती है।
शुभ रंग: हरा । शुभ अंक: 2
उपाय: किसी रोगी या वृद्ध की सेवा करें या दवा दिलाने में मदद करें।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कोमल भावनाओं, बच्चों और दोस्तों के साथ अच्छा बीतेगा। चंद्रदेव पांचवें घर में कर्क राशि में हैं, इसलिए चित्रकारी, गायन, लेखन या बच्चों के साथ खेलने में मन रमेगा और प्रेम संबंध में आपसी समझ बढ़ेगी। आज का दिन आप मनोरंजन करते हुए बिताएंगे। पुराने दोस्तों से मिलना होगा और उनकी सलाह काम आएगी। समूह की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और लाभ के संकेत हैं। कर्ज और मर्ज से छुटकारा पाने के योग बनेंगे। जीवनसाथी से धन लाभ या कोई गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ रंग: फिरोजी । शुभ अंक: 12 । उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं और बच्चों में मिठाई बांटें।

Editor in Chief





















