सबको खुश रहना…हमेशा मुस्कुराते रहना और हर बात पर दूसरों को ‘हां’ कहना…अक्सर हमारे समाज में ऐसा मान लिया जाता है कि यह अच्छी लड़की की पहचान हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। बेशक लड़कियों को बचपन से ही बड़ों की बात मानना, सबके साथ अच्छा व्यवहार करना, किसी को नाराज न करना, अपनी जरूरतों से पहले दूसरों के बारे में सोचना और हमेशा समझदारी से काम लेना जैसी बातें सिखाई जाती हैं और इन्हीं के आधार पर उन्हें ‘अच्छी लड़की’ का टैग दिया जाता है, लेकिन असल में हर किसी को खुश रखने और हमेशा अच्छी लड़की बने रहने की कोशिश आपकी मानसिक सेहत पर भारी पड़ सकती है?
मनोविज्ञान में इस तरह के व्यवहार को अक्सर Good Girl Syndrome के संदर्भ में समझा जाता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में Dr. Samant Darshi, Consultant- Psychiatrist,Yatharth Hospitals, Noida जानकारी दे रहे हैं।
Good Girl Syndrome क्या है ?
सबसे पहले तो आप यह समझ लीजिए कि Good Girl Syndrome कोई आधिकारिक मानसिक बीमारी या मेडिकल डायग्नोसिस नहीं है, बल्कि यह एक व्यवहारिक पैटर्न है। असल में महिलाओं से कई ऐसी उम्मीदें की जाती हैं, जिन पर खरा उतरना शायद मुमकिन ही नहीं है। इन्हीं उम्मीदों के बोझ को ‘गुड गर्ल सिंड्रोम’ कहा जाता है।
- इसमें महिलाएं दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार कोशिश करती हैं। उन्हें लगता है कि अगर उन्होंने किसी को मना कर दिया, अपनी बात रखी या अपनी पसंद को प्राथमिकता दी, तो सामने वाला उनसे नाराज हो जाएगा।
- ऐसी महिलाएं अक्सर दूसरों की खुशी को अपनी जिम्मेदारी समझने लगती हैं। वे अपनी इच्छाओं, भावनाओं और जरूरतों को नजरअंदाज करके हर किसी के लिए उपलब्ध रहने की कोशिश करती हैं।
- धीरे-धीरे उन्हें अपनी पसंद से फैसले लेने में भी परेशानी होने लगती है और यही से असल दिक्कत शुरू होती है क्योंकि यह पैटर्न उन्हें मानसिक तनाव और थकान की तरफ धकेल देता है।

Good Girl Syndrome के नुकसान क्या हैं?
लंबे समय तक दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव और खुद के बारे में सोचने पर भी महसूस होने वाला गिल्ट महिलाओं की मेंटल हेल्थ को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगता है और इसका असर उनकी सेहत पर साफ दिखता है।
1. हार्मोनल इंबैलेंस
जब आप अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं कर पाती हैं, हमेशा दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से ही खुद को ढालने की कोशिश करती हैं, तो धीरे-धीरे हार्मोन्स इंबैलेंस होने लगते हैं। इसका असर महिलाओं की फिजिकल हेल्थ, पीरियड्स और मेंटल हेल्थ पर हो सकता है।
2. भावनात्मक थकान
हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहने और अपनी भावनाओं को दबाने के चलते महिलाएं भावनात्मक रूप से थका हुआ महसूस करने लगती हैं और धीरे-धीरे वे अंदर से थका हुआ महसूस करने लगती हैं।

3. एंग्याजटी और ओवरथिंकिंग
इस सिंड्रोम के चलते महिलाओं के मन में हमेशा यह डर रहता है कि सामने वाला इंसान उनसे नाराज न हो जाए, वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश में अपनी पहचान खोने लगती हैं। इसकी वजह से एंग्जायटी और ओवरथिकिंग उन्हें परेशान करती है।
4. डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें
हमारी गट और इमोशंस का सीधा संबंध होता है। ऐसे में मन की बात मन में ही रखने से पाचन खराब हो सकता है। इसकी वजह से एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग और कब्ज हो सकती है।
5. हाई कोर्टिसोल लेवल
जब आप मन ही मन घुटती हैं, तो इसकी वजह से नर्वस सिस्टम को नुकसान हो सकता है। ऐसे में स्ट्रेस हार्मोन यानी कोर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है और इसका असर कई बॉडी फंक्शंस पर होता है।
Good Girl Syndrome से बाहर कैसे निकलें?
इस व्यवहार को बदलने के लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि हर किसी को खुश रखना आपकी जिम्मेदारी नहीं है। आप अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दें।
- अगर आप किसी काम को करने में सहज नहीं हैं, तो बेझिझक न कहना सीखें।
- दिन में कुछ समय अपनी पसंद, आराम और खुशी के लिए जरूर निकालें।
- अपनी सीमाएं तय करना स्वार्थ नहीं है। आपको हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहने की जरूरत नहीं है।
- अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो उसे मन में दबाने के बजाय खुलकर अपनी बात रखें।
- अगर लोगों को नाराज करने का डर, तनाव या एंग्जायटी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है, तो मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: हर 10 में से 1 महिला को है PCOS की बीमारी, जान लें इसके होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं
यह भी पढ़ें: Safety Tips : लिफ्ट में फंस जाएं तो भूलकर भी न दबाएं ये बटन! जान बचाने के लिए अपनाएं 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स
यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्या गैस बनने पर हो सकता है सिर दर्द? जानें क्या है इनका संबंध और कैसे होगा बचाव?

Editor in Chief





















