Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026

    CJP के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा, एक व्हाट्सएप चैट ने खोल दी दिल्ली में हिंसा भड़काने की साजिश की पोल !

    July 21, 2026

    बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हेल्थ टिप्स: हर 10 में से 1 महिला को है PCOS की बीमारी, जान लें इसके होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं
    Featured

    हेल्थ टिप्स: हर 10 में से 1 महिला को है PCOS की बीमारी, जान लें इसके होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68332150917592832424674d18d832969fb81201e22df3fec8e3202675d4ef8e9a61f9e22e10e675ebcf94
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। PCOS गर्भधारण के समय पाए जाने वाले सबसे आम हार्मोनल विकारों में से एक है, फिर भी यह अक्सर गलत समझा जाता है।

    इसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया जाता है। जबकि PCOS सिर्फ गर्भधारण ही नहीं रोज की दिनचर्या में भी कई मुश्किलें पैदा करने वाली कंडीशन हो सकती है। दुनिया भर में हर 10 में से 1 महिला पीसीओएस से प्रभावित हो सकती है। खासतौर से भारत में बड़ी संख्या में युवतियों को पीसीओएस की दिक्कत है। आइये डॉक्टर से जानते हैं महिलाओं में पीसीओएस होने के लक्षण क्या हैं और इसे कैसे रोकें?

    PCOS क्या है?

    डॉ. आस्था गुप्ता (सीनियर आईवीएफ कंसल्टेंट और इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, महिला रोग विशेषज्ञ, दिल्ली IVF, नई दिल्ली) ने बताया कि PCOS एक कॉम्प्लक्स हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिसमें अंडाशय (Ovaries) अधिक मात्रा में एंड्रोजन या पुरुष हार्मोन का उत्पादन करती हैं, जिससे कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

    ● अनियमित मासिक धर्म
    ● गर्भधारण में कठिनाई
    ● वजन बढ़ना
    ● मुंहासे
    ● चेहरे या शरीर पर अत्यधिक बाल

    अल्ट्रासाउंड जांच में, महिलाओं के अंडाशय में कई छोटे-छोटे सिस्ट (गांठें) देखे जा सकते हैं, लेकिन केवल सिस्ट होवा PCOS को ट्रीट करने के लिए काफी नहीं है। इसकी सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह अक्सर इंसुलिन रेसिस्टेंस, जीवनशैली और आनुवंशिकी से जुड़ी होती है। समय रहते इसकी पहचान और मैनेज करना बेहद जरूरी है। क्योंकि यह केवल प्रेगनेंसी से जुड़ी समस्या नहीं है बल्कि जीवनभर महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पुरानी बस्ती क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक से प्रभावी कार्रवाई की मांग

    यदि PCOS का इलाज न हो तो क्या हो सकता है?

    PCOS को नजरअंदाज करने या सही तरीके से प्रबंधित न करने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जैसे-

    ◆ बांझपन– अनियमित ओव्यूलेशन के कारण यह महिलाओं में प्रेगनेंसी न होने का प्रमुख कारण बन सकता है।

    ◆ मेटाबॉलिक विकार– पीड़ित महिलाओं में इंसुलिन रेसिस्टेंस, टाइप 2 डायबिटीज और मोटापा होने का खतरा अधिक रहता है।

    ◆ हार्ट की बीमारियों का खतरा– उच्च कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों की आशंका अधिक होती है।

    ◆ एंडोमेट्रियल कैंसर– ओव्यूलेशन की नियमितता न होने पर गर्भाशय की परत मोटी हो सकती है, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है।

    ◆ मानसिक स्वास्थ्य- हार्मोनल असंतुलन और लक्षणों के कारण डिप्रेशन, एंग्जायटी और आत्म-छवि से जुड़ी समस्याएं आम हैं।

    रोकथाम और जीवनशैली में बदलाव

    ● हेल्दी वजन रखें– केवल 5-10% वजन कम करने से ओव्यूलेशन बेहतर होता है, पीरियड नियमित होते हैं और इंसुलिन रेसिस्टेंस में सुधार होता है।

    ● हेल्दी खाना खाएं- साबुत अनाज, लीन प्रोटीन, फल, सब्जियां और हेल्दी फैट से युक्त आहार ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

    ● नियमित व्यायाम करें- शारीरिक गतिविधि से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ती है, तनाव कम होता है और वजन नियंत्रित रहता है।

    ● तनाव कम करें– इसके लिए योग, ध्यान और पर्याप्त नींद हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।

    यदि ये आदतें समय रहते अपनाई जाएं, तो PCOS की गंभीर जटिलताओं को टाला या देर से आने दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें :  चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    पीसीओएस को पूरी तरह कैसे ठीक करें?

    PCOS का इलाज तो संभव है लेकिन इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता। डॉक्टर हर किसी की केस स्टडी करके ही इलाज करते हैं। जिसमें महिला की व्यक्तिगत समस्याओं जैसे पीरियड नियमित करना, गर्भधारण में मदद करना या मेटाबॉलिक जोखिम को कम करना शामिल है। इलाज की पहली सीढ़ी वजन कंट्रोल करना और लाइफस्टाइल में सुधार लाने से शुरू होती है। बर्थ कंट्रोल पिल्स पीरियड को नियमित करने और मुंहासे, हेयर ग्रोथ को कम करने में मदद करती हैं। मेटफॉर्मिन जैसी दवाएं इंसुलिन रेसिस्टेंस को कम करने में कारगर हैं। प्रेगनेंसी के लिए ओव्यूलेशन बढ़ाने वाली दवाइयां दी जा सकती हैं। जब दवाओं से असर नहीं होता तो फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स जैसे IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) किया जा सकता है।

    Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वराज टुडे न्यूज़ किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: खाने के बाद कितना होना चाहिए आपका ब्लड शुगर? जानिए डायबिटीज की सही पहचान और बचाव के तरीके

    यह भी पढ़ें:हेल्थ टिप्स: बासी होते ही अमृत बन जाती हैं ये 5 चीजें, रोज़ खाओ और बीमारी भूल जाओ ! 

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: पेट के कैंसर की शुरुआत से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, अनदेखी पड़ सकती है जिंदगी पर भारी!

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026

    CJP के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा, एक व्हाट्सएप चैट ने खोल दी दिल्ली में हिंसा भड़काने की साजिश की पोल !

    July 21, 2026

    बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर

    July 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

    July 21, 2026

    Korba: राशन कार्ड से नाम कटने पर परेशान ग्रामीण जनदर्शन में कलेक्टर से की शिकायत

    July 21, 2026

    Korba: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, सुभाष चौक पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    July 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,768 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,445 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,136 Views
    Don't Miss

    आयुष मेडिकल एसोसिएशन (आयुष्मा) कोरबा ने शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंटकर महापौर संजू देवी राजपूत को किया सम्मानित

    July 21, 2026

    *श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा का उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण,…

    CJP के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा, एक व्हाट्सएप चैट ने खोल दी दिल्ली में हिंसा भड़काने की साजिश की पोल !

    July 21, 2026

    बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर

    July 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.