Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 27, 2026

    Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    October 27, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता
    Featured

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261027 WA0068
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    SIR पर भ्रम दूर करने मैदान में उतरेगी भाजपा, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसंपर्क का मंत्र

    कोरबा/स्वराज टुडे: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जनजागरण की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का मूलमंत्र पर जोर दिया।

    IMG 20261027 WA0070

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग एवं मनोज शर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल, नगर पालिका बांकी मोंगरा अध्यक्ष सोनी झा तथा जनपद पंचायत करतला अध्यक्ष अशोका बाई कंवर मंचस्त रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् और राज्यगीत के साथ हुआ।

    30 अक्टूबर को निकलेगी पदयात्रा, SIR पर घर-घर तक पहुंचेगी भाजपा – गोपाल मोदी

    IMG 20261027 WA0069

    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के बीच भाजपा व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने घोषणा की कि 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से घंटाघर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक बुद्धिजीवियों, युवाओं, विद्यार्थियों और प्रमुख नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  नवरात्रि के अंतिम दिन जगह-जगह भोग भंडारे का आयोजन, विभिन्न पूजा समितियों द्वारा की जा रही रावण दहन की जोर शोर से तैयारी....जानिए कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा रावण दहन

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और लेखन जैसे माध्यमों से भी SIR के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। गोपाल मोदी ने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर इस प्रक्रिया की जानकारी देंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों को भी जन-जन तक पहुंचाएंगे।

    राष्ट्र प्रथम’ और ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ भाजपा का मूल मंत्र : बृजेंद्र शुक्ला

    जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ है। उन्होंने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति भ्रम फैलाने और अराजकता का वातावरण बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करती है। SIR का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विभिन्न अवसरों पर यह प्रक्रिया अपनाई गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सही जानकारी पहुंचाएं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

    जिले में सात प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए चलेगा जनजागरण : प्रेमचंद पटेल

    कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विपक्षी दलों और इंडिया गठबंधन द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच जनता तक सही जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए भाजपा जिले में सात प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी लगातार काम करती है। उन्होंने बिहार में SIR के दौरान फर्जी नाम हटाए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि जनजागरण अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को SIR की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  डॉ. सुषमा पाण्डेय को ‘विद्यासागर’ की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    संगठन की मजबूती ही कार्यकर्ताओं की असली ताकत : संजू देवी राजपूत

    महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही नेता और कार्यकर्ताओं की असली ताकत है। संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही सशक्त बनेगी। उन्होंने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत, निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और एकजुटता के माध्यम से ही पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

    वरिष्ठ नेताओं से लेकर मंडल पदाधिकारियों तक की रही सहभागिता

    कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, योगेश जैन, लक्की नंदा, जिला मंत्री अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, नवीन अरोड़ा, संतोषी दीवान, अर्जुन गुप्ता, प्रीतम देवांगन, संजय राठौर, अखिलेश पांडेय, संजय पांडेय, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, प्रीति स्वर्णकार, रामनारायण सराफ, उत्तम सिंह रंधावा, अंजना सिंह एवं बी.डी. शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आगामी जनजागरण कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने, संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और आम नागरिकों तक पार्टी का पक्ष पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। भाजपा ने कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़े: Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें :  Saharanpur: ब्रह्माकुमारी गॉडलीवुड स्टूडियो के प्रमुख बी. के. हरिलाल को प्रथम महर्षि नारद सम्मान अवॉर्ड

    यह भी पढ़े: OBC Creamy Layer विवाद में फंसे 958 नए IAS-IPS अफसर! ट्रेनिंग पर क्यों लगी रोक, किस फैसले का है इंतजार?

    यह भी पढ़े: Ahmedabad: प्रेमी संग भागी​​​​ विवाहिता को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांधा, फिर भीड़ के सामने यौन संबंध बनाने पर किया मजबूर ! मामले में पति समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 27, 2026

    Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    October 27, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

    October 27, 2026

    शासकीय ई.वी.पी. महाविद्यालय कोरबा की आंतरिक परिवारवाद समिति के तत्वावधान में कन्या छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 27, 2026

    Korba: अल्प प्रवास पर कोरबा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) श्री रूप सिंह मण्डावी जी का आदिवासी शक्तिपीठ के प्रतिनिधि मंडल ने किया आत्मीय स्वागत

    October 27, 2026

    Korba: ग्राम पंचायत कनकी में 1 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत, पूर्व व वर्तमान सरपंच-सचिवों की कार्यशैली पर उठे सवाल

    October 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,043 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,555 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    Korba: डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: डीएमएफटी कोरबा की पहल डीआईएसएचए (विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए…

    Korba: मिनीमाता बांगो बांध के गेट आवश्यकतानुसार खोले जा सकते हैं, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतें, नदी से दूर रहें—प्रशासन की अपील

    October 27, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कोरबा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर, 3 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन

    October 27, 2026

    Korba: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर कोरबा भाजपा की संगठनात्मक बैठक, SIR के मुद्दे पर जनता के बीच उतरेंगे कार्यकर्ता

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.