Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    October 25, 2026

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…
    Featured

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7315639911792934190300caddb69fe07725fb8b3e6b2626756fe773426f0b1fbe73432f172ea3a44dda54
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण दे रहे थे।

    तो इसलिए खड़गे ने किया पलटवार…

    इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नारा लगाते हुए कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। उसकी इस बात पर कार्यक्रम में माहौल गरमा गया और खरगे ने भी जवाब दे दिया। खड़गे ने पलटकर कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के कार्यक्रम में खरगे के भाषण के दौरान हुई इस नोकझोंक ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।

    देखें वीडियो: 

    https://x.com/Arjun5chaudhary/status/2114313671098904585?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2114313671098904585%7Ctwgr%5Ee8c293e8b5e2d8f2f524d5e23446799049399366%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

    इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसे हॉल से बाहर निकाल दिया। हालांकि, कथित मारपीट किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जानकारी तत्काल सामने नहीं आई थी।

    खड़गे का RSS पर तीखा हमला

    यहीं नहीं यहां खड़गे काफी तेवर में दिखें। उन्होंने RSS पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक RSS की सोच इस देश से पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती, तब तक हमारे देश में शांति नहीं आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इनकी विचारधारा देश में लोगों के बीच दूरियां बढ़ा रही है।

    अमित शाह पर भी भड़के खड़गे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान पर कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ’30 साल में कौन रहेगा? वह यह सब एक ही वजह से कहते हैं… लोगों को गुमराह करने के लिए और जब तक उनके पास ये EVM हैं और जब तक उनके अपने वफादार उन पदों पर बैठे हैं। तब तक उनके दावों का आधार यही है। यहां तक ​​कि उनके अपने लोगों ने भी कहा है कि इसमें गड़बड़ी है।’

    यह भी पढ़ें :  समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) - एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण

    वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

    कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विपक्ष का समर्थन करने वाले लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। खड़गे ने पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन राज्यों में ‘वोट चोरी’ के जरिए सरकारें बनाई गईं। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकारों को हटाया जाना चाहिए।

    लोगों से सड़क पर उतरकर लड़ने की अपील

    खड़गे ने लोगों से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और संविधान की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि SIR की मौजूदा प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए और पिछले दो सालों में हुए विधानसभा चुनावों को रद्द करने पर विचार होना चाहिए। उनका तर्क था कि लोगों को चुनाव आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही मिलने का अधिकार है।

    बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

    खड़गे ने भविष्य के चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जनता का भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि हर वोट की अहमियत बनी रहे। पटना के इस कार्यक्रम में खड़गे के भाषण के दौरान हुए हंगामे और SIR को लेकर दिए गए उनके बयानों ने राजनीतिक चर्चा को तेज कर दिया।

    यह भी पढ़ें: रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    यह भी पढ़ें :  नवरात्रि एवं आगामी दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, पिछले 7 दिनों में 133 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    यह भी पढ़ें: Akaltara: ग्राम किरारी के शास. हा. सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या अंजुला सोनी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई के बाद DEO ने किया निलंबित

    यह भी पढ़ें: New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    October 25, 2026

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में खुलेआम सज रहे हैं जुए के फड़, दीपावली पर्व पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग

    October 25, 2026

    Korba: कोरबा में काला नमक धान की खेती को बढ़ावा देने की पहल, दो गांवों में प्रायोगिक खेती शुरू

    October 25, 2026

    Akaltara: ग्राम किरारी के शास. हा. सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या अंजुला सोनी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई के बाद DEO ने किया निलंबित

    October 25, 2026

    राशिफल 25 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,038 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    ‘मोदी का बाप भी जाएगा..’, खड़गे का मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी, मोदी समर्थन नारों की गुंज से बौखलाए कांग्रेस चीफ, देखें वीडियो…

    October 25, 2026

    बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मौके…

    रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी पलाश तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेस क्लब में सदस्यता नहीं मिलने से था नाराज

    October 25, 2026

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में खुलेआम सज रहे हैं जुए के फड़, दीपावली पर्व पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग

    October 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.