Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका
    Featured

    Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    338b94f9 7d06 4e82 b088 0bd55549ceb6
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: रजगामार इलाके से 19 अक्टूबर को लापता हुई 7 वर्षीय मासूम भव्या जोशी हत्याकांड के नराधम कातिल को कोरबा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। चुनौतियां बेहद कठिन थीं, लेकिन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों ने रात-दिन एक कर न केवल आरोपी को बेनकाब किया, बल्कि उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मासूम के साथ हुई इस बर्बरता ने जहां पूरी इंसानियत को झकझोर दिया, वहीं जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों की आंखें भी नम हो गईं। बावजूद इसके, पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पूरी ताकत झोंकी और 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।

    संकटमोचक बना पुलिस डॉग ‘बाघा’, कातिल के सीधे घर तक जा पहुंचा

    c5c9d451 a174 4518 9e3d 35a01023507d 1

    इस पूरे अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के खोजी डॉग ‘बाघा’ ने कमाल की भूमिका निभाई। गुरुवार को जब मरघट की झाड़ियों में मासूम का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ, तो पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी युवराज तिवारी और चौकी प्रभारी विनोद सिंह दल-बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर डट गए।

    घटनास्थल से मिले सुरागों को सूंघते हुए जांबाज डॉग ‘बाघा’ ने कातिल का पीछा करना शुरू किया। बाघा सीधे रावणभाठा (रजगामार) स्थित एक संदिग्ध मकान के भीतर जा घुसा। उस वक्त घर में केवल एक महिला मौजूद थी, जबकि संदिग्ध वहां से फरार था। बाघा के इस अचूक और सटीक इनपुट ने पुलिस को जीत की चाबी दे दी।

    चक्रव्यूह रचकर नराधम को दबोचा, मनोवैज्ञानिक पूछताछ में कबूला गुनाह

    बाघा से मिले पुख्ता संकेत के बाद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत अपनी रणनीति बदली और फरार संदेही को घेरने के लिए जाल बिछाया। पुलिस की मुस्तैद टीमों ने त्वरित घेराबंदी करते हुए आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान (42 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। पुलिस के कड़े और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के चक्रव्यूह के आगे कातिल ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या करने का अपना घिनौना गुनाह कबूल कर लिया।

    यह भी पढ़ें :  AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    हवस का दरिंदा: दो शादियां और रजगामार में छिपी थी नीचता

    पुलिस जांच में आरोपी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी अजय उर्फ अमित चौहान मूल रूप से सेक्टर-5 बालको नगर का निवासी है, जहां उसकी पहली पत्नी रहती है। उसने रजगामार के रावणभाठा मोहल्ले में एक दूसरी महिला को भी पत्नी बनाकर रखा था, जिससे मिलने वह अक्सर आता रहता था। घटना के दिन (19 अक्टूबर) भी वह अपनी दूसरी पत्नी के पास आया हुआ था। इसी दौरान रास्ते में अकेली जा रही मासूम भव्या को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

    खाकी की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम

    19 अक्टूबर से जब बच्ची गायब हुई थी, पुलिस तभी से कैंप लगाकर और घने जंगलों, झाड़ियों व नदी-नालों को छानते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। हालांकि पुलिस भव्या को जीवित तो न बचा सकी, लेकिन कातिल को सजा दिलाने के लिए पुलिस टीम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अपराधियों में खौफ पैदा करने वाली कोरबा पुलिस की इस त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। पुलिस टीम की इस बेजोड़ मेहनत और सूझबूझ से सुलझे इस पूरे सनसनीखेज घटनाक्रम का आज पुलिस अधिकारियों द्वारा विधिवत खुलासा किया जाएगा, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां इस नराधम को उसके किए की सख्त सजा मिलना तय है।

    यह भी पढ़ें: New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

    यह भी पढ़ें :  Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी.....विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    यह भी पढ़ें: 21 नवंबर तक बढ़ी ITR भरने की तारीख, जानें किन्हें मिला बड़ा फायदा

    यह भी पढ़ें: ग्लेन फिलिप्स का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड 190 रन के पार, भारतीय गेंदबाजों की बढ़ी मुश्किलें

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,036 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज…

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.