Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी, तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण
    Featured

    छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी, तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261023 WA0004
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: 46 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जयपुर राजस्थान में गुरुवार को 8 दिवसीय प्रारंभ हुई है उसमें रिकर्व टीम ने पहली बार कांस्य पदक हासिल किया है।
    कैलाश मुरारका ने कहा — 25 वर्षों का इंतजार हुआ पूरा, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने की शुरुआत हो गयी है।
    छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। प्रदेश को एक साथ दो बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। पहली खुशी यह है कि छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स की मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाया है। वहीं दूसरी ओर,

    छत्तीसगढ़ की रिकर्व टीम ने पहली बार टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश की तीरंदाजी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
    जयपुर की धरती पर आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली तीरंदाज *गीतेश यादव, श्रेयांश वर्मा, युवराज एवं अविनाश* ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का तिरंगा गौरव के साथ लहराया। रिकर्व टीम की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के तीरंदाजी जगत में उत्साह एवं खुशी की लहर है।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम लंबे समय से उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे, जब छत्तीसगढ़ के हमारे बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक तीरंदाजी उपकरणों के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतेंगे। आज वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। पिछले लगभग 25 वर्षों से संघ बेहतर उपकरणों, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं एवं योग्य प्रशिक्षकों की उपलब्धता के लिए प्रयास करता रहा है। संसाधनों के अभाव के बावजूद हमारे खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी। अनेक खिलाड़ियों ने अपने स्वयं के पैसों से आधुनिक उपकरण खरीदे, दिन-रात कठिन परिश्रम किया और अपने दृढ़ संकल्प से आज यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की है।

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: पढ़ेगा भारत, तभी तो बढ़ेगा भारत : शिवनारायण पाण्डेय.....बस्तर जिला आर्थिक प्रकोष्ठ ने बाढ़ प्रभावित 72 विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री

    श्री मुरारका ने कहा कि यह उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के युवा तीरंदाजों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं एशियन गेम्स में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतेंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने वरिष्ठ राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए घोषणा की थी कि ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी तथा पदक दिलाने वाले कोच को ₹5-₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आज की उपलब्धियाँ इस विश्वास को और मजबूत करती हैं कि उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन मिलने पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

    व्यक्तिगत स्पर्धा में भी पदक की उम्मीद

    श्री मुरारका ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सात खिलाड़ी व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। आगामी व्यक्तिगत मुकाबलों एवं मेडल मैचों को लेकर संघ और खिलाड़ियों को पूरी उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखेंगे और और भी पदक हासिल करेंगे।
    अंत में श्री मुरारका ने छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों के अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके अभिभावकों का भी बड़ा योगदान है। वे अपने बच्चों के प्रशिक्षण, उपकरणों, यात्रा एवं प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर मेहनत और सहयोग करते हैं। राज्य से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक उनका समर्पण सराहनीय है।
    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और बेहतर संसाधनों के समन्वय से छत्तीसगढ़ तीरंदाजी आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी।
    छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ की ओर से सभी पदक विजेताओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।गितेश यादव पिता धन्नु यादव एस बी एस गायत्री नगर और युवराज यादव पिता संतोष कुमार यादव मुड़ापार यादव मोहल्ला कोरबा से है कोरबा जिला तिरंदाजी संघ कोरबा कोच भरत कुमार यादव भानू यादव सतीश कुमार शर्मा सेद कुमार यादव कृश चौहान देवेंद्र सोनी राहुल सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए सभी को बधाई दिए हैं

    यह भी पढ़ें :  पुरानी बस्ती साहू समाज की महिलाओं द्वारा वर्ष 2020 से निरंतर की जा रही है माँ दुर्गा की आराधना

    यह भी पढ़ें: कोरबा में 31 अक्टूबर को होगा ‘सौभाग्यवती भवः 2026’ का आयोजन, रेड थीम में सजेगा करवा चौथ उत्सव

    यह भी पढ़ें: Korba: वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गति देने बिहार जाएंगे जयसिंह अग्रवाल; शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

    यह भी पढ़ें: Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026

    ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    October 23, 2026

    Korba: मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या और मुड़ापार हत्याकांड के संबंध में त्वरित न्याय, बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा तथा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन

    October 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,036 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    वोटर लिस्ट से कट गया नाम तो घबराएं नहीं, आज मिल रहा अंतिम मौका, तुरंत उठा लें फायदा, जानिए कैसे

    October 24, 2026

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज…

    Korba: राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन, पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

    October 24, 2026

    Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    October 24, 2026

    Sakti: ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.