बुलंदशहर/स्वराज टुडे: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर भाल निवासी पिंकी ने प्रेमी की खातिर पति से बेवफाई की। इसके बाद प्रेमी ने ही अपने साढ़ू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पिंकी को न पति का भरोसा मिला और न ही प्रेमी का प्यार। तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास रहने गई थी पिंकी। उसके कुकर्मों की इतनी खौफनाक सजा मिलेगी ये किसी ने सोचा नहीं था।
30 वर्षीय पिंकी की शादी वर्ष 2013 में देहात थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर भाल निवासी रामकुमार के साथ हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसका गांव निवासी युवक रिंकू के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। शादी के बाद रामकुमार से उसे एक आठ वर्षीय पुत्री माधुरी, पांच वर्षीय पुत्र वंश व तीन वर्षीय पुत्र चिंटू हुए। अब बीते 25 सितंबर को पिंकी अचानक गायब हो गई।
बीते 28 सितंबर को पिंकी के भाई अशोक ने ससुराली जनों पर अनहोनी का आशंका जाहिर करते हुए थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच में पिंकी द्वारा एक मोबाइल नंबर पर लगातार बात करना प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर रिंकू के साढ़ू राजेश निवासी ग्राम रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ को हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमें उसके द्वारा रिंकू के साथ मिलकर पिंकी की गला दबाकर हत्या करना कबूल किया गया।
पुलिस ने साढ़ू राजेश को पूर्व व रिंकू को शुक्रवार रात मुठभेड़ में घायल कर पकड़ने के बाद जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर ग्राम रामपुर लधउवा थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ स्थित नलकूप के निकट गड्ढे से पिंकी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गया।
जिसने भी इस खबर को सुना, तो वह पिंकी को कोसते नजर आए कि उसने दो घरों को बर्बाद कर दिया। ‘तुझे न ही पति का भरोसा मिला और न ही रिंकू का प्यार। जिसके लिए तूने अपने हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। अब तेरे बच्चों का क्या होगा। तूने एक बार भी बच्चों और अपने पति रामकुमार के बारे में नहीं सोचा।’
ये घटना उन महिलाओं के लिए एक सबक है जो बहकावे में आकर अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली जाती हैं। वो भूल जाती हैं कि अधर्म और अनैतिक संबंधों का अंजाम हमेशा बुरा ही होता है।
यह भी पढ़ें:Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन
यह भी पढ़ें:Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

Editor in Chief

