वृंदावन/स्वराज टुडे: संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने पत्र लिखकर आश्रम से जुड़े कई मामलों पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली को 5 करोड़ रुपए में बुलाया गया था और इसके जरिए प्रेमानंद महाराज को प्रसिद्ध करने की कोशिश की गई। यह दावा फलाहारी महाराज की ओर से किया गया है। हालांकि इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है। उन्होंने सरकार से उन्हें Z+ सुरक्षा देने की अपील की। पत्र में दावा किया गया कि साधु के वेश में कुछ लोग कथित तौर पर गलत गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और इसका असर संत की छवि पर पड़ रहा है। फलाहारी महाराज ने प्रेमानंद महाराज को गोवर्धन गिरिराजजी में रहने की अपील भी की है। विराट कोहली को 5 करोड़ रुपए में बुलाने वाला दावा इसी पत्र के कारण फिर चर्चा में आया है।
25 सितंबर 2026 को प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की खुदकुशी के बाद अनुज चौधरी के लापता होने और अब नोएडा की एक युवती के गायब होने की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ दिनों के भीतर सामने आए इन तीन मामलों के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने केलि कुंज आश्रम और प्रेमानंद महाराज को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हालांकि इन घटनाओं को आश्रम से जोड़ने के लिए फिलहाल कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है।
आश्रम प्रबंधन ने कहा कि पिछले दिनों में हुई घटना से प्रेमानंद महाराज और समस्त अनुयायी अत्यंत आहत हैं। ट्रस्ट साधक के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करता है। साथ ही केलिकुंज ट्रस्ट पुलिस प्रशासन के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। जांच पूरी होने तक ट्रस्ट सभी श्रद्धालुओं, साधकों और आम लोगों से विनम्र अनुरोध करता है कि किसी प्रकार की अधूरी जानकारी, अफवाह और पूर्वानुमान के आधार पर प्रेमानंद महाराज और आश्रम की छवि को धूमिल करने का काम न करें।
यह भी पढ़ें: Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान
यह भी पढ़ें: प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे
यह भी पढ़ें: Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

Editor in Chief

