छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तरीय वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। प्रदेशभर से पहुंचे सामाजिक बंधुओं, पदाधिकारियों एवं सामाजिक चिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की वर्तमान स्थिति, संगठन की गतिविधियों तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, थानेश्वर साहू, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, पूर्व विधायक सियाराम साहू, लेखराम साहू, शांतनु साहू, दीपक साहू, सनद बंटी साहू, सहित समाज के अनेक वरिष्ठ एवं प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तिलक साहू, साधना साहू, सत्यप्रकाश साहू, महामंत्री उधोप्रसाद साहू, चित्ररेखा साहू, राजेश साहू, कोषाध्यक्ष गोपाल साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, चंद्रवती साहू, चुड़ामणि साहू, सुभाष साव, ओमप्रकाश साहू, खिलेश्वरी साहू, रागिनी साहू, संयुक्त सचिव बीना साहू, प्रदीप साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक बी. सी. साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक रमेश साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशिकांत साहू, मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिलीप साहू प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार साहू, मनीष साहू, रोबिन साहू, लीलाधर साहू सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए।
खुले मंच पर रखे गए समाजहित के सुझाव
वार्षिक आमसभा का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह रहा कि इसमें केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े विषयों पर खुले तौर पर विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए गए। प्रदेशभर से आए सामाजिक बंधुओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता, युवा एवं महिला सशक्तिकरण, संगठन के विस्तार, सामाजिक कुरीतियों के निराकरण, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
सभी सामाजिक बंधुओं के सुझावों को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ सुना गया। आमसभा में सामने आए विचारों और प्रस्तावों को समाज के व्यापक हित से जोड़ते हुए आगे की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।
प्रमुख सामाजिक जन करेंगे विषयों पर मंथन

आमसभा में चर्चा के दौरान सामने आए विभिन्न विषयों को लेकर प्रदेश संगठन स्तर पर प्रमुख सामाजिक जनों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-मंथन किया जाएगा। समाज से प्राप्त सुझावों की व्यवहारिकता, आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर उनका परीक्षण करते हुए भविष्य में आवश्यक निर्णय लेने की दिशा में काम किया जाएगा।
इससे आमसभा में व्यक्त विचार केवल चर्चा तक सीमित न रहकर संगठन की आगामी कार्ययोजना और सामाजिक गतिविधियों का आधार बन सकें, इस दिशा में भी विशेष जोर दिया गया।
संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की मजबूती उसकी सक्रिय इकाइयों, कार्यकर्ताओं और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से होती है। प्रदेशभर से आए सामाजिक प्रतिनिधियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि समाज संगठनात्मक रूप से निरंतर सक्रिय और मजबूत दिशा में आगे बढ़ रहा है।
आमसभा में समाज के सभी वर्गों के बीच बेहतर समन्वय, नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर भी विचार किया गया।
आयोजन की हुई सराहना
भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन की उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने जमकर सराहना की। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों को एक मंच पर अपनी बात रखने और समाज के महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक रूप से विचार करने का अवसर मिला।
आमसभा ने संवाद, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की वार्षिक आमसभा केवल वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा का मंच नहीं रही, बल्कि समाज की अपेक्षाओं, सुझावों और भविष्य की दिशा पर सामूहिक चिंतन का महत्वपूर्ण अवसर बनी।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार साहू ने दी।
यह भी पढ़ें: New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट
यह भी पढ़ें: ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

Editor in Chief

