Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार
    Featured

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72843823417906403112220a34eef69bdc9b2cffc87fd7e9ec2c623a93242bee3cafbfe1421684434a987d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ठाणे/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक फ़िल्म अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभिनेत्री हिंदी वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

    ठाणे पुलिस के अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ को सूचना मिली थी कि वागले एस्टेट इलाके में महिलाओं और युवतियों को कथित तौर पर देह व्यापार के लिए लाया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि के लिए जाल बिछाने की योजना बनाई.

    शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस टीम ने बताए गए बार और रेस्टोरेंट में कार्रवाई की. इसी दौरान पुलिस ने एक अभिनेत्री को गिरफ्तार किया. मौके से दो महिलाओं को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया.

    10 वेब सीरीज और 3 भोजपुरी फिल्मों में काम

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभिनेत्री हिंदी वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है. बताया जा रहा है कि उसने करीब 10 वेब सीरीज और 3 भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है.

    पुलिस को कथित तौर पर जानकारी मिली थी कि अभिनेत्री महिलाओं और युवतियों को देह व्यापार से जोड़ने का काम कर रही थी. हालांकि, इस मामले में उसकी वास्तविक भूमिका और नेटवर्क का दायरा पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

    ग्राहक से 25 हजार रुपये लेने का आरोप

    पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि अभिनेत्री कथित तौर पर प्रत्येक ग्राहक से 25 हजार रुपये लेती थी. इसमें से 10 हजार रुपये महिलाओं को दिए जाते थे, जबकि बाकी 15 हजार रुपये अपने पास रखने का आरोप है.

    यह भी पढ़ें :  जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    पुलिस अब इस लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य आर्थिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितनी रकम का लेन-देन हुआ.

    दो महिलाओं को पुलिस ने कराया रेस्क्यू

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को कथित देह व्यापार से बाहर निकाला. पुलिस अब उनके बयान दर्ज कर मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों महिलाओं को किस तरह इस नेटवर्क तक लाया गया था और क्या उन्हें किसी तरह का लालच दिया गया था.

    इस मामले में श्रीनगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (PITA) के तहत कार्रवाई की है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार अभिनेत्री के अलावा इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी महिलाओं को देह व्यापार से जोड़ा गया और इस पूरे मामले में कितने पैसों का लेन-देन हुआ है.

    यह भी पढ़ें: Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    यह भी पढ़ें: New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    यह भी पढ़ें: 17 साल पहले अपनाया था इस्लाम धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026

    जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    September 30, 2026

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,970 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Korba: आंगन मिलन सेवा समारोह का भव्य आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा के वार्ड क्रमांक 15, ब्लॉक…

    Gorakhpur: 5 दिन से लापता 10 वीं के टॉपर का मिला शव, हिरासत में 4 आरोपी

    September 30, 2026

    खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज…सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित, छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.