Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज
    Featured

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260924 WA0050
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: जिले में अवैध मदिरा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम रजकम्मा में बड़ी कार्रवाई की थी। आवासपारा रजकम्मा में दबिश देकर टीम ने 13.2 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त करते हुए एक महिला को आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया था। वहीं कार्रवाई के दौरान शराब कारोबार से जुड़ी एक अन्य संदिग्ध युवती ने आबकारी अमले को भ्रमित करने के लिए अपना नाम ‘पिंकी’ बताया और मौका पाकर वहां से भाग निकली थी। लेकिन इस बार कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकी।

    बड़ी सरगर्मी से हो रही थी फरार पिंकी ध्रुव की तलाश

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी पिंकी ध्रुव की गिरफ्तारी के लिए कटघोरा पुलिस की टीम हर संभावित जगहों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर आवासपारा रजकम्मा में आबकारी वृत्त दीपका की
    सैजल उर्फ पिकी धुव को 7.2 लीटर अवैध महुआ शराब के
    साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34-(2) गैर जमानती मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

    अवैध शराब का धंधा अच्छा फलता फूलता रहे इसके लिए कर्तव्यनिष्ठ आरक्षकों को ही रास्ते से हटाने की साजिश 

    यह वही परिवार है जिसके सदस्य आर्यन ध्रुव जो कि आरोपी महिला पिंकी ध्रुव का भाई है, उसने कुछ समय पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर कटघोरा थाने के दो कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए शराब बिक्री के आरोपों से साफ इनकार कर दिया था। उस वक्त प्रशासनिक प्रक्रियाओं के तहत दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया था। लेकिन, आबकारी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई ने अब यह साफ कर दिया है कि पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप महज़ एक पैंतरा थे, ताकि निष्पक्ष कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल तोड़ा जा सके और अवैध शराब का धंधा बिना किसी रुकावट के फलता-फूलता रहे।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    आरोपिया पिंकी का पूरा परिवार अवैध शराब के धंधे में संलिप्त

    स्थानीय सूत्रों एवं जांच में सामने आया है कि यह पूरा परिवार क्षेत्र में संगठित रूप से अवैध शराब के काले कारोबार में लिप्त है। पुलिस और कानून के शिकंजे से बचने के लिए यह गिरोह खाकी पर झूठे आरोप मढ़ने का पैंतरा अपनाता रहा है। यह गिरोह न केवल कच्ची महुआ शराब बल्कि देशी और अंग्रेजी शराब की भी अवैध पैकारी (घुम घुमकर/फेरी लगाकर बेचना) व तस्करी बड़े पैमाने पर करता आ रहा है।

    आबकारी टीम को देखते ही भागने लगी थी आरोपिया

    आबकारी विभाग को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि रजकम्मा में फिर से अवैध महुआ शराब की खेप खपाई जा रही है। उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक अभिषेक चौहान व विभागीय स्टाफ ने जब रजकम्मा में दबिश दी, तो कार्रवाई से घबराकर आरोपी सैजल उर्फ पिंकी ध्रुव (पति हिमालय ध्रुव, उम्र 22 वर्ष) ने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन सतर्क आबकारी टीम ने पीछा कर उसे दौड़ाकर दबोच लिया।  टीम ने उसके पास से 7.2 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।

    सच्चाई सामने आने के बाद अब क्या लाइन हाजिर हुए पुलिसकर्मियों को मिलेगा न्याय?

    आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। वहीं खाकी को बदनाम करने की साजिश का खुलासा होने के बाद अब यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि जो पुलिसकर्मी शराब तस्करों के षड्यंत्र का शिकार होकर लाइन हाजिर हुए थे, क्या उन्हें न्याय मिलेगा ? 

    यह भी पढ़ें :  प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    स्थानीय लोगों का भी मानना है कि अवैध शराब बेचने वाले अक्सर कानून के शिकंजे से बचने के लिए पुलिस पर अनर्गल आरोप लगाकर दबाव बनाने की चाल चलते हैं। रजकम्मा की इस घटना ने साफ कर दिया है कि पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और जांच को भटकाने की साजिश के सिवा कुछ भी नहीं है। बहरहाल, बेगुनाह होकर विभागीय कार्रवाई का दंश झेल रहे पुलिसकर्मियों को कब राहत मिलेगी, यह देखने वाली बात होगी। 

    यह भी पढ़ें: New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    यह भी पढ़ें: Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    यह भी पढ़ें: बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,957 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: जिले में अवैध मदिरा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.