छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज, टी.पी. नगर, कोरबा द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की बी. के. रुक्मणी दीदी एवं बी. के. बिंदु दीदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जिस प्रकार एक दीपक अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार हमारे शुभ संकल्प एवं श्रेष्ठ कर्म समाज और राष्ट्र में सुख-शांति का प्रकाश फैला सकते हैं।

इस अवसर पर बी. के. भाई-बहन उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्र की उन्नति, सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए शुभ संकल्प किए। बी. के. बहनों ने सभी से राष्ट्रहित में सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, सशक्त भारत एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रेरणा दी।
यह भी पढ़ें: अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा














