Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा
    Featured

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7272721141789700018699ab52344d12649f767bf9a1e74b3245b2207c39d53b1e14099ef2ee0414e9d5cb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    आगरा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एकता थाने का माहौल मंगलवार को उस वक्त बेहद हैरान करने वाला बन गया, जब दो अलग-अलग मामलों से परेशान होकर दो पति अपनी पत्नियों के खिलाफ गुहार लगाने थाने पहुंच गए।

    दोनों मामलों में पतियों ने अपनी पत्नियों और ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और गंभीर धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायतें दर्ज कर ली हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    पहला मामला: फिरोजाबाद से थाने पहुंचा पति, बीच बाजार शुरू हुई पिटाई

    कल दोपहर करीब एक बजे फिरोजाबाद निवासी रूप किशोर अपना बैग लेकर जान बचाने की गुहार लगाते हुए एकता थाने पहुंचा। युवक अभी पुलिस को अपनी आपबीती बता ही रहा था कि इसी दौरान वहां दो महिलाएं आ पहुंचीं और सबके सामने उसकी पिटाई शुरू कर दी। थाने में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया, जिसके बाद महिलाएं उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर वहां से चली गईं।

    पीड़ित रूप किशोर ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले दिगनेर निवासी गौरी के साथ हुई थी और उनकी दो साल की एक बेटी भी है। उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से अपनी मां के साथ मायके में रह रही है और ससुराल आने को बिल्कुल तैयार नहीं है। रूप किशोर जोधपुर में एक प्राइवेट नौकरी करता है। उसका आरोप है कि जब मंगलवार की सुबह वह अपनी ससुराल पहुंचा, तो पहले उसके पैसे छीन लिए गए और फिर उसकी पत्नी व सास ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसके कपड़े तक फट गए।

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    दूसरा मामला: शादी के 20 साल बाद धर्म परिवर्तन और जान से मारने की धमकी

    इसी दिन दोपहर दो बजे एक अन्य मामले में कहरयी मोड़ निवासी 40 वर्षीय राकेश जादौन भी अपनी पत्नी से परेशान होकर एकता थाने पहुंच गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। राकेश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शादी के 20 साल बीत जाने के बाद अचानक उसकी पत्नी ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब वह अपने परिवार को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है। पीड़ित राकेश के मुताबिक, उनके तीन बच्चे हैं और उनकी पत्नी आए दिन उसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी देती है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

    पुलिस ने शुरू की दोनों मामलों की जांच

    एकता थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाने में दो अलग-अलग मामलों में पतियों की ओर से लिखित तहरीर (शिकायत) प्राप्त हो गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    यह भी पढ़ें: विवाहिता का ससुराल पक्ष पर बड़ा आरोप, दहेज की मांग पूरी नही हुई तो देहव्यापार में धकेलने की कोशिश कर रही सास, पूरी आपबीती सुनकर आपकी भी कांप उठेगी रूह

    यह भी पढ़ें :  प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,985 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम पंचायत कनकी निवासी मोहम्मद इकबाल मेमन ने कोरबा कलेक्टर से शिकायत…

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.