Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    3 साल में बेहाल कोरबा: अपराधियों का तांडव, प्रशासन मौन! अब और नहीं: कोरबा की चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रचंड हुंकार

    October 22, 2026

    वकालत का सफर : सफलता से पहले संघर्ष की लंबी राह

    October 22, 2026

    कोरबा में बाल स्वास्थ्य को लेकर दो महत्वपूर्ण आयोजन : State Pedicon में आधुनिक POCUS Technology की Training, स्कूल में OJAS Programme से बच्चों की सेहत पर होगा फोकस

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
    Featured

    Sakti: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260903 WA0009
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छात्राओं को बाल विवाह, बाल अपराध, साइबर क्राइम और लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

    सक्ती/स्वराज टुडे:  शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति मालखरौदा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

    शिविर में पैरालीगल वालेंटियर शांति कुर्रे ने छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के गठन, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने में विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध, साइबर सेल, अपहरण, बाल विवाह, बालश्रम, बाल अपराध एवं मोटर व्हीकल एक्ट सहित बच्चों के मौलिक अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO Act) तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की स्थिति में तत्काल आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

    हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

    शिविर में बच्चों एवं महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, नालसा हेल्पलाइन 15100 तथा महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में बताया गया। साथ ही आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग करने की प्रक्रिया समझाई गई।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जाली नोट चलाने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा, जाली नोट उपलब्ध कराने वाला आरोपी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू गिरफ्तार

    अभिव्यक्ति’ ऐप डाउनलोड करने किया प्रेरित

    IMG 20260903 WA0008

    कार्यक्रम में नालसा की बच्चों को विधिक सेवाएं एवं बच्चों के संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 तथा नालसा तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना 2015 के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभिव्यक्ति’ महिला सुरक्षा ऐप की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।

    पैरालीगल वालेंटियर शांति कुर्रे ने छात्राओं से कहा कि कानून की जानकारी ही अपने अधिकारों की रक्षा का पहला कदम है। किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, बाल विवाह, साइबर अपराध अथवा शोषण की स्थिति में डरने के बजाय तत्काल परिजनों, शिक्षकों अथवा संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

    शिविर में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं सशक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया।

    यह भी पढ़ें: जातिगत आरक्षण की समीक्षा की मांग पर जिला सतनामी समाज अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे की प्रतिक्रिया, कहा—भेदभाव खत्म होने तक आरक्षण जरूरी

    यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    यह भी पढ़ें: 10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    3 साल में बेहाल कोरबा: अपराधियों का तांडव, प्रशासन मौन! अब और नहीं: कोरबा की चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रचंड हुंकार

    October 22, 2026

    वकालत का सफर : सफलता से पहले संघर्ष की लंबी राह

    October 22, 2026

    कोरबा में बाल स्वास्थ्य को लेकर दो महत्वपूर्ण आयोजन : State Pedicon में आधुनिक POCUS Technology की Training, स्कूल में OJAS Programme से बच्चों की सेहत पर होगा फोकस

    October 22, 2026

    Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    October 22, 2026

    ग्लेन फिलिप्स का तूफानी अर्धशतक, न्यूजीलैंड 190 रन के पार, भारतीय गेंदबाजों की बढ़ी मुश्किलें

    October 22, 2026

    Raipur: हाथ में तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लहराते हुए लोगों को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,033 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,551 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,420 Views
    Don't Miss

    3 साल में बेहाल कोरबा: अपराधियों का तांडव, प्रशासन मौन! अब और नहीं: कोरबा की चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रचंड हुंकार

    October 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कोरबा के रजगामार क्षेत्र में दिनांक 19/10/2026 को लगभग 6 वर्ष…

    वकालत का सफर : सफलता से पहले संघर्ष की लंबी राह

    October 22, 2026

    कोरबा में बाल स्वास्थ्य को लेकर दो महत्वपूर्ण आयोजन : State Pedicon में आधुनिक POCUS Technology की Training, स्कूल में OJAS Programme से बच्चों की सेहत पर होगा फोकस

    October 22, 2026

    Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.