Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 13 अगस्त को एक नया चंद्र चक्र यानी शुक्ल पक्ष शुरू हो गया है, यह नए संकल्प और नई शुरुआत के लिए शुभ समय है। चंद्रदेव आज सुबह कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं, मंगलदेव मिथुन राशि में अकेले हैं, ऐसे में विवाद और बहस से दूर रहना चाहिए। बुध और सूर्य मिथुन राशि में बुधादित्य योग बना रहे हैं जो लाभ का सृजन करेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशिफल 

    आज कोई नया संकल्प लेने या शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों के पांचवें भाव में दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति बनेगी। इससे मन कुछ अंतर्मुखी और गहरा महसूस हो सकता है, शायद हल्की उदासी भी महसूस हो, जो कि सामान्य है। खुद को अलग-थलग मत कीजिए, किसी अपने से बात कर लीजिए। घर-परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ बना होने से घर में कंफर्ट मिलेगा। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए। आत्म-आलोचना से बचिए। खर्च पर ध्यान दीजिए।

    ​वृषभ राशिफल 

    आज घर या परिवार से जुड़ा कोई नया संकल्प लेने के लिए शुभ समय है। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति घर के भाव में बनेगी, मन घर से जुड़े बुनियादी कामों को करने की तरफ खिंचेगा जैसे कोई हल्की फुल्की मरम्मत का काम या कुछ नया सामान खरीदना। हल्की भावुकता या अकेलापन महसूस हो तो घबराइए मत, यह अस्थायी है, शाम तक यह भाव सामान्य हो जाएगा। भाई बहन से बातचीत में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ मिलेगा, बातचीत सुलझी और लाभकारी रहेगी। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला मत लीजिए, हाथ रोककर रखिए। दोस्तों का साथ मिलेगा। सेहत के लिए आराम जरूरी है।

    ​मिथुन राशिफल

    आज भाई बहन या आसपास के लोगों के साथ मिलकर कोई नया संकल्प लेने के लिए दिन अनुकूल है। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति इस भाव में बनेगी, बातचीत में गहराई और थोड़ी अंतर्मुखता महसूस हो सकती है, कोई पुरानी बात भी याद आ सकती है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ शुभ रहेगा, फल में देरी संभव है। व्यक्तित्व में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में सक्रिय हैं, बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है। प्रेम में संयम जरूरी है। सेहत में हल्की बेचैनी संभव है, शुक्रदेव की स्थिति के कारण, ध्यान दीजिए। शाम को मन शांत या उदास लगे तो किसी अपने से दिल की बात कर लीजिए, चुप मत बैठिए।

    यह भी पढ़ें :  गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    ​​कर्क राशिफल

    धन और परिवार से जुड़े मामलों में दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति असर डालेगी, आर्थिक मामलों में गहरी सोच बनेगी। हालांकि, हल्की उदासी छू सकती है, इसे सामान्य मानिए, यह ज्यादा देर नहीं टिकेगी। व्यक्तित्व में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ बना होने से आप जहां जाएंगे वहां असर छोड़ेंगे। लोग आपकी बातें और बोलने की कला के कायल हो जाएंगे। मंगलदेव की वजह से खर्च बढ़ने और एकांत में रहने का मन करने की आशंका है। भाई-बहन से जुड़े विषयों में शुक्रदेव के कारण सतर्क रहिए। भाग्य का साथ मिलेगा, धैर्य रखिए। शाम को अकेलापन महसूस हो तो खुद को कमरे में बंद मत कीजिए, किसी अपने से बात कर लीजिए।

    ​सिंह राशिफल

    आज आपकी राशि में चंद्रदेव प्रवेश कर चुके हैं, दोपहर बाद केतुदेव के साथ सीधी युति बनेगी, यह भावनात्मक रूप से अकेला होने और गहरे आत्मचिंतन का समय है। मन में थोड़ी उदासी भी महसूस हो सकती है, लेकिन खुद को अलग-थलग मत कीजिए क्योंकि यह स्थिति ज्यादा देर नहीं टिकेगी। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से बचिए, वित्तीय बातों में सतर्क रहिए। एकांत में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ होने से जीवन में आगे बढ़ने के रास्तों को लेकर आत्मचिंतन करना फायदेमंद रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। ध्यान या पूजा पाठ आज खासतौर पर फायदेमंद रहेगा।

    ​कन्या राशिफल

    आज करियर के मोर्चे पर मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, तेजी रहेगी पर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए, थोड़ा रुककर सोचिए। दोस्तों और सामाजिक दायरे से सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ शुभ रहेगा, इच्छा पूरी होने के आसार हैं। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति एकांत के भाव में बनेगी, अकेले रहने का मन करे तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए, गहरी शांति मिलेगी। खुद की छवि को लेकर शुक्रदेव की नीच स्थिति के कारण मन में शक उठ सकता है, खुद के साथ नरमी बरतिए। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में आपको दबाव महसूस होगा। कोई काम करने की इच्छा न होने पर भी आपको करना पड़ेगा। पैसों के मामले में सतर्क रहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    ​तुला राशिफल

    आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ असर डालेगा। कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति दोस्तों और इच्छाओं के भाव में बनेगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी नहीं होने से मन में अशांति रहेगी। मन में गहरा चिंतन भी हो सकता है। शुक्रदेव की नीच स्थिति की वजह से अकेलापन रिश्तों में तनाव हो सकता है, इसे ज्यादा तूल मत दीजिए। सेहत में सावधानी बरतिए। दोस्तों का साथ जरूर लीजिए, बात कीजिए, मन हल्का होगा।

    ​वृश्चिक राशिफल

    धार्मिक कामों में सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ शुभ रहेगा, लेकिन थोड़ा वक्त दीजिए। किसी गुप्त या छिपे मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति करियर के भाव में बनेगी, काम को लेकर गहरा आत्मचिंतन हो सकता है। किसी पुराने लक्ष्य को यदि हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो उसके लिए नए सिरे से प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों की तरफ से शुक्रदेव के असर से पैसों में मदद मिल सकती है, यह राहत की बात होगी। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में सतर्क रहिए, बात को धैर्य से सुनिए। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। शाम को करियर को लेकर मन भारी लगे तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात कर लीजिए।

    ​धनु राशिफल

    आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं। बहस से बचना जरूरी है, वर्ना बात बिगड़ सकती है। किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ शुभ रहेगा, फल में देरी संभव है। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति भाग्य के भाव में बनेगी, जिससे धार्मिक या आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि जागेगी। मन अंतर्मुखी और शांत रहेगा, हल्की उदासी भी संभव है, इसे सामान्य मानिए। करियर में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्कता जरूरी है, जल्दबाजी से बचिए। घर परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए।

    यह भी पढ़ें :  Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    ​मकर राशिफल

    आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ रिश्ते में गहराई लाएगा। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से चोट या गलती का खतरा है, संभलकर काम कीजिए। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति गुप्त मामलों के भाव में बनेगी, जिससे कोई पुराना राज या भावनात्मक बोझ आज हल्का हो सकता है। मन अंतर्मुखी होने से हल्की उदासी भी संभव है। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव की स्थिति से आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, हिसाब-किताब पर नजर रखिए।

    ​कुंभ राशिफल

    आज सेहत और अपनी दिनचर्या को लेकर सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव का साथ गहराई लाएगा, पुरानी आदतों में सुधार लाना फायदेमंद रहेगा। इसे आजमाइए, फर्क साफ महसूस होगा। प्रेम के मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, उत्साह रहेगा पर जल्दबाजी से बचिए, वर्ना काम बिगड़ सकता है। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति जीवनसाथी के भाव में बनने से रिश्ते में भावनात्मक गहराई रहेगी। एक दूसरे को साथ लेकर चलेंगे। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं।

    ​मीन राशिफल

    आज आपके लग्नेश गुरुदेव समेत सूर्यदेव और बुधदेव का साथ पंचम भाव में होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बनेगी, आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर, मां या गाड़ी से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी या बहस से बचिए। दोपहर बाद चंद्रदेव और केतुदेव की युति सेहत के भाव में बनेगी, दिनचर्या को लेकर विचार कर सकते हैं। मन अंतर्मुखी और थोड़ा उदास भी महसूस हो सकता है, यह सामान्य है। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए, बात को धैर्य से सुनिए। करियर में रचनात्मकता का सहारा लीजिए। शाम को मन भारी लगे, तो किसी करीबी से बात करें या शारीरिक परेशानी महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज मत कीजिए।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.