Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज
    Featured

    रायपुर में फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा, कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7212208591785241601750c197d4ec26d970d43a4c1292c505d09e0158666d51e47d93458991b48c9ed093
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर में एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) मामलों में कथित फर्जी जमानत रैकेट का खुलासा हुआ है। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) किरण थवाईत के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन महिला जमानतदारों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

    आरोप है कि महिलाओं ने अपनी ऋण पुस्तिकाओं में हेरफेर कर न्यायालय की सील और पीठासीन अधिकारी के हस्ताक्षर वाले पृष्ठ निकाल दिए तथा उन्हीं दस्तावेजों का बार-बार उपयोग कर अलग-अलग आरोपितों की जमानत कराई।

    एक ही ऋण पुस्तिका से कई मामलों में बनी जमानतदार

    पहले मामले में मीना बाई, पति रमेश कुमार को आरोपित बनाया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार, विशेष दांडिक प्रकरण में आरोपित सरजन कुमार विश्वकर्मा की जमानत के लिए मीना बाई ने अपनी ऋण पुस्तिका प्रस्तुत की थी। जांच के दौरान पता चला कि वह वर्ष 2024, 2025 और 2026 के कई एनडीपीएस मामलों में भी इसी ऋण पुस्तिका के आधार पर जमानतदार बन चुकी थीं।

    इन मामलों में मुकेश गुप्ता, अर्पित लाल मरकाम, कुसुम हिंदुजा, रहीम सोनवानी, मनमोहन सिंह संधू, राकेश कुमार, कृष्ण गोपाल अग्रवाल और शेख आरिफ सहित कई आरोपितों के नाम सामने आए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि ऋण पुस्तिका से न्यायालय की सील और न्यायाधीश के हस्ताक्षर वाले पृष्ठ गायब थे। न्यायालय के आदेश के अनुसार, मीना बाई ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन देते हुए हेरफेर की बात स्वीकार की।

    दो अन्य महिला जमानतदारों पर भी कार्रवाई

    दूसरे मामले में सरस्वती बाई सोनी और सुनिता देवी राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। न्यायालय के अनुसार, विशेष दांडिक प्रकरण में आरोपित दिलीप और सरजन कुमार विश्वकर्मा की जमानत के लिए दोनों महिलाओं ने अलग-अलग ऋण पुस्तिकाएं प्रस्तुत की थीं।

    यह भी पढ़ें :  SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026

    जांच में सामने आया कि सुनिता देवी पहले विशेष दांडिक प्रकरण में जसप्रीत कौर उर्फ बाबी की जमानतदार रह चुकी थीं, जबकि सरस्वती बाई सोनी आरोपित अज्जू उर्फ अजय की जमानत के लिए न्यायालय में उपस्थित हुई थीं। दोनों की प्रस्तुत ऋण पुस्तिकाओं से भी न्यायालय की सील और न्यायाधीश के हस्ताक्षर वाले पृष्ठ गायब पाए गए। एफआईआर के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने न्यायालय से माफी मांगते हुए ऋण पुस्तिका में हेरफेर करना स्वीकार किया।

    न्यायालय ने माना न्यायिक प्रक्रिया से छेड़छाड़

    विशेष न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि तीनों महिला जमानतदार ऋण पुस्तिकाओं से हस्ताक्षर और सीलयुक्त पृष्ठ निकालकर नष्ट कर देती थीं और फिर उन्हीं दस्तावेजों का उपयोग अलग-अलग मामलों में जमानत के लिए करती थीं। न्यायालय ने इसे न्यायिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ और फर्जी जमानत दिलाने जैसा गंभीर अपराध मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें: बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे यात्रियों पर टूटा संकट! सड़क किनारे मकान से टकराकर पलट गई यात्रियों से भरी बस, 30 तीर्थयात्री घायल

    यह भी पढ़ें: छात्रावास में रह रही छात्रा का जन्मदिन मनाने पहुंची सहेलियों को बंद मिला कमरे का दरवाजा, जब कमरा खुला तो भीतर का मंजर देख निकल गयी सबकी चीखें

    यह भी पढ़ें: “कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगे”, हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित का नया विवादित बयान, हाल ही में जंतर- मंतर से लौट रहे दो छात्रों की भी की थी पिटाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026

    12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं…

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.