Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगे”, हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित का नया विवादित बयान, हाल ही में जंतर- मंतर से लौट रहे दो छात्रों की भी की थी पिटाई
    Featured

    “कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगे”, हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित का नया विवादित बयान, हाल ही में जंतर- मंतर से लौट रहे दो छात्रों की भी की थी पिटाई

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72105565817851170179796e0de812fe71eddec82b92b70533ed7a5d8dc8d19ca6021dbdf54a27ac5edb81
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली-गाजियाबाद/स्वराज टुडे: दिल्ली के जंतर-मंतर से लौट रहे बरेली के दो छात्रों को नाम और धर्म पूछकर पीटने तथा उनसे बदसलूकी करने के मामले में घिरे गाजियाबाद निवासी और खुद को ‘हिंदू वीर सेना’ का अध्यक्ष बताने वाले सत्यम पंडित का एक और नया विवादित बयान सामने आया है।

    मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सत्यम पंडित ने एक अन्य वीडियो जारी करते हुए मांग की है कि श्रावण मास की आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी मुस्लिम पुलिसकर्मी की ड्यूटी न लगाई जाए।

    छात्रों के साथ अभद्रता करने के बाद पंडित के इस नए बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद को और गहरा दिया है।

    “कांवड़ यात्रा में न लगे मुस्लिम पुलिसकर्मी”

    सोशल मीडिया पर जारी अपने नए वीडियो संदेश में सत्यम पंडित ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पावन कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और प्रबंधन में केवल हिंदू पुलिसकर्मियों की ही तैनाती होनी चाहिए और किसी भी मुस्लिम पुलिसकर्मी को कांवड़ मार्ग या ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाना चाहिए।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी सत्यम पंडित कई बार भड़काऊ बयानों और विवादित हरकतों के चलते जेल जा चुका है। अगस्त 2024 में बांग्लादेशी व रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी और फरवरी 2026 में मीट विक्रेताओं को धमकाने व मारपीट करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर चुकी है।

    विपक्षी नेताओं का हमला, अखिलेश यादव बोले- “भरोसे का विलोम है भाजपा”

    सत्यम पंडित द्वारा जंतर-मंतर से लौट रहे छात्रों की पिटाई का वीडियो खुद फेसबुक पर “कॉकरोचों का इलाज कर दिया” लिखकर पोस्ट करने के बाद विपक्षी दलों ने सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है:

    • अखिलेश यादव (सपा प्रमुख): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार और हिंसा को सब देख लें। युवाओं को दिए आश्वासन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भरोसे का विलोम ही भाजपा है।” उन्होंने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
    • महुआ मोइत्रा (TMC सांसद): टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस से सत्यम पंडित पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
    • सौरभ भारद्वाज (AAP नेता): आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोपी की वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें साझा करते हुए पुलिस से गुंडागर्दी करने वाले आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
    यह भी पढ़ें :  12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    फिलहाल, पीड़ित छात्रों के सामने आने और वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली व यूपी पुलिस मामले का संज्ञान लेकर आरोपी सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें: Health care : बथुए के पत्तों में छुपा है चमत्कारी इलाज. कैंसर की गाँठ लिवर की सूजन और पथरी जैसे 20 गंभीर रोगों को जड़ से खत्म कर सकता है ये देसी नुस्खा

    यह भी पढ़ें: 800 विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, 30 विद्यार्थियों ने मांसाहार त्यागने का लिया निर्णय

    यह भी पढ़ें: Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026

    12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    Korba: ग्राम बुंदेली में 12वें भव्य श्याम अखाड़ा का आयोजन कल, बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,945 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं…

    रंगों में दिखा 2047 का भारत, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरा विकसित राष्ट्र का सपना….सपनों के रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, नन्हे कलाकारों ने कागज पर उकेरी उज्ज्वल तस्वीर

    September 18, 2026

    Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    September 18, 2026

    PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग…अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.