Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी
    Featured

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260724 064617
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रांची/स्वराज टुडे: झारखंड की राजधानी रांची के सबसे सुरक्षित और हाई-प्रोफाइल इलाकों में शुमार अशोक नगर में बिल्डर के घर हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.

    जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने करीब 80 लाख की लग्जरी जगुआर कार का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 लाख रुपए नकद, सोने-हीरे के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त जगुआर कार बरामद की है. हालांकि गिरोह का मुख्य सरगना अब भी फरार है. उसकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी की जा रही है.

    9 जुलाई को हुई थी हाई-प्रोफाइल चोरी

    रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 9 जुलाई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित बिल्डर अखिलेश पांडेय और निशित केसरी के घर में करोड़ों रुपए की चोरी हुई थी. मामले में अरगोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व और हटिया डीएसपी की निगरानी में विशेष एसआईटी का गठन किया गया.

    सीसीटीवी और डिजिटल साक्ष्यों से खुला राज

    एसआईटी ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व डिजिटल साक्ष्यों की जांच की. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वारदात से पहले रांची के एक होटल में ठहरे थे. चोरी के लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश नंबर की ब्लू रंग की जगुआर कार का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर इस कार को पश्चिम बंगाल सीमा के पास से बरामद कर लिया.

    यह भी पढ़ें :  Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    देश के 80 शहरों में चोरी कर चुका है मास्टरमाइंड

    जांच में गिरोह के मुख्य सरगना की पहचान बिहार के सीतामढ़ी निवासी मो. इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के करीब 80 थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं. वह कानपुर, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, गोवा, बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, पुणे, केरल, सीतामढ़ी और जालंधर समेत कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है. इस गिरोह में अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम और नवीन शर्मा भी शामिल बताए जा रहे हैं.

    2 महिलाओं की गिरफ्तारी, नकदी और जेवर बरामद

    मुख्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मो. इरफान की पत्नी गुलशन प्रवीण और अफरोज की पत्नी शकीला उर्फ लाडली को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से चोरी के 17 लाख रुपए नकद, एक सोने का मंगलसूत्र, एक डायमंड और तीन सोने की अंगूठियां बरामद की गईं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई जगुआर कार भी जब्त कर ली है.

    मुख्य आरोपी की तलाश जारी

    रांची पुलिस का कहना है कि गिरोह के मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और इसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है.

    यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    यह भी पढ़ें :  Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    यह भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली हमले की जिम्मेदारी, पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित

    यह भी पढ़ें: ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    *एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का…

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.