Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिजली अफसर AC में चैन की नींद सोते रहे, उधर भीषण उमस भरी गर्मी में ग्राम पंचायत सलिहाभांठावासियों ने किया रतजगा, CM HELPLINE भी नहीं कर पाया समाधान
    Featured

    बिजली अफसर AC में चैन की नींद सोते रहे, उधर भीषण उमस भरी गर्मी में ग्राम पंचायत सलिहाभांठावासियों ने किया रतजगा, CM HELPLINE भी नहीं कर पाया समाधान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260720 WA0007
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● डबल इंजन की सुशासन सरकार में भीषण उमस भरी गर्मी में पूर्व सांसद डॉ.बंशीलाल महतो के गृह ग्राम पंचायत सलिहाभांठावासियों ने किया रतजगा
    ● 7 घण्टे बाद भी लो वोल्टेज की समस्या दुरुस्त नहीं कर पाई विद्युत विभाग की निकम्मी अमला
    ● रात में कॉल नहीं उठाने ,फॉल्ट दुरुस्त नहीं करने की बदइंतजामी उपभोक्ताओं की बढ़ा रही है परेशानी

    कोरबा -बरपाली/स्वराज टुडे:  डबल इंजन की सुशासन सरकार बरपाली सब स्टेशन के तुमान फीडर के ग्राम पँचायत सलिहाभांठावासियों की बिजली समस्या नहीं सुलझा पा रही है। महीने भर के भीतर एक बार फिर ग्रामीणों ने भीषण उमस भरी गर्मी में बीती रात रतजगा किया । पूर्व सांसद डॉ बंशीलाल महतो के गृह ग्राम में रात ठीक पौने 12 (11.45) बजे जीरो तकनीकी खराबी की वजह से जीरो वोल्टेज की जो समस्या निर्मित हुई है ,7 घण्टे उपरांत भी अभी तक विद्युत वितरण विभाग का मेंटेनेंस अमला दुरुस्त नहीं कर पाया। अमले की कमी का हवाला देकर रात्रिकालीन तकनीकी खराबी को दुरुस्त नहीं कर पाने का जो सिलसिला चला आ रहा है वो बरकरार है। जहाँ जिम्मेदार अफसर समस्या से बेखबर AC में चैन की नींद सो रहे तो सब स्टेशन के कर्मचारी कॉल तक रिसीव नहीं कर मदमस्त हैं। बिजली के अभाव में इससे संचालित तमाम उपकरण कूलर,पंखे,बोरवेल बंद होने से जनता हलाकान है।

    IMG 20260720 WA0008

    अमले की कमी से जूझ रही छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी भीषण गर्मी में ग्रामीण उपभोक्ताओं को रुला रही है। कोरबा जिले के बरपाली विद्युत वितरण केंद्र के अधीन आने वाले तुमान फीडर के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में कल 19 जून की रात 11.45 बजे से जीरो वोल्टेज है। ग्रामीणों की मानें तो लाइनमैन से लेकर जिम्मेदार अफसरों के फोन नहीं उठाने से ग्रामीण ट्रांसफार्मर अथवा लाइन में आई तकनीकी समस्या से भी अनभिज्ञ हैं। । हैरानी की बात तो यह है कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराए जाने पर रात में लाइन व्यस्त बताए जाने के बाद सुबह समस्या दर्ज कराए जाने के उपरांत भी CSPDCL को कॉल ट्रांसफर कर समस्या से अवगत कराए जाने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। जिसकी वजह से पूर्व सांसद स्व.डॉक्टर बंशीलाल महतो के गृह ग्राम पंचायत सलिहाभांठावासियों ने रतजगा किया। आज सुबह बिजली बंद होने से पानी के लिए तरस रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  'मुसलमानों को हिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं'...इस बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव के लिए कह दी ये बात

    IMG 20260720 WA0009

    विद्युत विभाग के शिकायत हेल्प लाइन 1912 में शिकायत दर्ज कराने के घण्टों बाद भी समस्या यथावत बने रहना यह बताने के काफी है किस तरह विद्युत विभाग बिजली समस्या का समाधान कर पाने में नाकाम रही है।

    उमस भरी भीषण गर्मी में रात भर ग्रामीणों ने रतजगा किया। बिजली पर लोगों की पूरी दिनचर्या टिकी है,बोर से लेकर कूलर पंखे तमाम उपकरण बंद पड़े हैं। ग्राम में नल जल योजना भी ठेकेदार की मृत्य उपरांत आधा अधूरा है ,लिहाजा ग्रामीण निजी बोर व हैंडपम्प पर ही निर्भर हैं । बिजली गुल होने से लोगों को पानी नही नहीं मिल पा रहा है। फोन भी डिस्चार्ज होकर बंद हो रहे हैं। बहरहाल इन सब समस्याओं ने ग्रामीणों के मन में संबधित विभाग के प्रति रोष व शासन -प्रशासन के प्रति अविश्वास की भावना उत्पन्न कर दिया है।

    जब भारी भरकम बिल वसूल रहे तो निरंतर सेवा मिलना अधिकार ,कब सुध लेगी सरकार

    फीडर के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विद्युत वितरण कम्पनी बेतहाशा बिजली बिल भेज रही है, ग्रामीण किसी तरह अपना पेट काट काटकर उस बिल की समय पर अदायगी भी कर रहे। पर जब बिजली बिल वसूलना विद्युत वितरण कम्पनी की जिम्मेदारी है तो सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना भी विभाग का दायित्व है। लेकिन चाम्पा 33 kv से विद्युत आपूर्ति हो रही तुमान फीडर में उपभोक्ताओं को आज पर्यन्त अपना अधिकार नहीं मिल पा रिष जो घोर विडंबना है।

    भैसमा फीडर में जोड़े जाने की मांग

    ग्राम पंचायत सलिहाभांठावासियों ने ग्राम की विद्युत लाइन को भैसमा फीडर से जोड़े जाने की मांग की है ताकि उर्जानगरी कोरबा से उन्हें नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा।

    यह भी पढ़ें :  24 जुलाई को दिखेगी 'रामायणम्' की सबसे भव्य झलक, 'रामायणम्' का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    IMG 20260720 WA0006

    तुमान फीडर में आए दिन ग्रामीण उपभोक्ता लचर विद्युत व्यवस्था से हलाकान हो रहे। सुबह हो दोपहर या आधी रात फीडर में कभी भी बिजली गुल हो जाती है,कभी ब्रेक डाउन, तो कभी 11KV में फाल्ट आने तो कभी 33 KV ब्रेक डाउन पेंड व केबल टूटने की समस्या हो ,या सामान्य हालात पर भी समस्या बरकरार रहती ही है। समस्या तब और गहरी हो जाती है जब रात भर विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं होती । जिम्मेदार अधिकारी कॉल रिसीव नहीं करते या उनका फोन नहीं लगता। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने अकर्मण्य अधिकारियों को हटाने की भी कई मर्तबा मांग की है लेकिन अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई।
    स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता भी ग्रामीणों की समस्याओं की मूल वजह बनी हुई है,जिन्हें अपने क्षेत्रवासियों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं । केवल वोट बैंक की राजनीति कर जनसमस्याओं से मानो इन्होंने आंखे फेर ली है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026

    शबरी वाचनालय से जनजातीय विरासत को नया मंच, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन; बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश

    July 22, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ कोरबा की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, मंदीप भाटिया ने संभाली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    July 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,772 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,447 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,137 Views
    Don't Miss

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    आज का राशिफल : 22 जुलाई 2026 को चंद्रदेव तुला राशि में चित्रा से आगे…

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.