Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»शराब की लत के चलते मौत के मुहाने तक जा पहुंचा 31 वर्षीय युवक, शिवाय हॉस्पिटल में जटिल ऑपरेशन से मिली नई जिंदगी
    न्यूज़ अपडेट

    शराब की लत के चलते मौत के मुहाने तक जा पहुंचा 31 वर्षीय युवक, शिवाय हॉस्पिटल में जटिल ऑपरेशन से मिली नई जिंदगी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260708 WA00171
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कई अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद जब 31 वर्षीय रामखिलावन की उम्मीद लगभग टूट चुकी थी, तब नया बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल उसके लिए जीवन की नई उम्मीद बनकर सामने आया। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसके स्वादुपिंड (पैंक्रियाज) के पास पैनक्रिएटिक सूडोसिस्ट बन गया था, जिसमें करीब डेढ़ लीटर तरल पदार्थ जमा हो चुका था। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने समय रहते जटिल सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी सर्जरी कर मरीज की जान बचा ली।

    एक साल तक दर्द से जूझता रहा मरीज

    31 वर्षीय रामखिलावन पिछले करीब एक वर्ष से लगातार असहनीय पेट दर्द से परेशान था। इस दौरान उसने कई अस्पतालों में इलाज कराया और कई बार भर्ती भी हुआ, लेकिन बीमारी की सही वजह सामने नहीं आ सकी। दर्द लगातार बढ़ता गया और उसकी स्थिति गंभीर होती चली गई। आखिरकार परिजन उसे शिवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां विशेषज्ञ जांच शुरू की गई।

    जांच में सामने आई गंभीर बीमारी

    शिवाय हॉस्पिटल में गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे की देखरेख में सीटी स्कैन और अन्य जांच कराई गई। जांच में पता चला कि मरीज के पैंक्रियाज के ऊपर बड़ा पैनक्रिएटिक सूडोसिस्ट बन चुका है, जिसमें लगभग 1 से 1.5 लीटर तरल पदार्थ जमा था। चिकित्सकों के अनुसार यह स्थिति लंबे समय तक अत्यधिक शराब सेवन के कारण उत्पन्न हुई थी और समय पर इलाज नहीं होता तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

    जटिल सर्जरी से बची जिंदगी

    मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों की सहमति के बाद गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने लैप्रोटॉमी एवं सिस्टोगैस्ट्रोस्टॉमी जैसी जटिल सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान सिस्ट में जमा करीब डेढ़ लीटर तरल पदार्थ सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या न हो, इसके लिए सिस्ट की दीवार को पेट (स्टमक) से जोड़ दिया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज खतरे से बाहर आ गया।

    दो दिन में सामान्य भोजन, स्वस्थ होकर लौटा घर

    सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत तेजी से सुधरने लगी। महज दो दिनों के भीतर वह सामान्य रूप से भोजन करने लगा। लगातार स्वास्थ्य में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। परिजनों ने भावुक होकर डॉ. हिमांशु कोल्हे और शिवाय हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ का आभार जताते हुए कहा कि सही समय पर मिले उपचार ने उनके अपने को नया जीवन दे दिया।

    शराब की लत को हल्के में न लें: डॉ. हिमांशु कोल्हे

    गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हिमांशु कोल्हे ने बताया कि लगातार शराब का सेवन स्वादुपिंड सहित शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यदि लंबे समय तक पेट में दर्द, उल्टी, भूख न लगना या पाचन संबंधी समस्या बनी रहे तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह से ऐसी जटिल बीमारियों का सफल उपचार संभव है।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे की लत से दूरी बनाए रखें और किसी भी गंभीर लक्षण को अनदेखा करने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें।

    IMG 20260708 WA0030

    यह  भी पढ़ें: कुसमुंडा खदान में ठेका श्रमिक की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत, सहकर्मियों ने SECL प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

    यह  भी पढ़ें: जंगलों का मौन प्रहरी: मॉटल्ड वुड आउल पारिस्थितिकी तंत्र का अनदेखा रक्षक, उपचार के बाद मिली नई ज़िंदगी

    यह  भी पढ़ें: Kanpur: विवाह से इंकार करने पर पूर्व IAS के बेटे ने विधवा महिला से की हैवानियत, लोगों ने जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Abu Road : नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को मुद्दों की रिपोर्टिंग से हटकर समाधान देने की दी गयी चुनौती

    September 12, 2026

    बालको की सामुदायिक विकास कार्य बनी सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी

    September 11, 2026

    न्यायाधिपति के रूप में चयनित होने पर अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने न्यायमूर्ति संतोष शर्मा को दी बधाई

    September 10, 2026

    Korba: डीडीएम स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा चयनित विद्यार्थियों को प्रदान किया गया बैच एवं सैशे

    September 10, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    इनर व्हील क्लब ऑफ बिलासपुर में द्वितीय जनरल बॉडी मीटिंग के साथ हुआ सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन

    August 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,008 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026

    आज का राशिफल: आज शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण अमावस्या तिथि रात 9:19…

    Indore: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस गुलाब जामुन मिक्स बनाने वाली फैक्ट्री सील

    October 10, 2026

    IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    October 10, 2026

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.