Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026

    अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    July 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज, फिर भी समान वेतन से वंचित नगर सैनिक

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी
    Featured

    Korba: बहुचर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूट मामले में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 6, 2026Updated:July 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260706 WA0055
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले की कटघोरा तहसील मुख्यलय में गत 01 जुलाई को दिनदहाड़े अंचल के लब्धख्याति राज ज्वेलर्स नामक आभूषण विक्रेता संस्थान में की गयी सनसनीखेज लूट की वारदात के प्रकरण में शामिल दो आरोपियो को पुलिस ने बंदी बनाने में सफलता प्राप्त कर ली हैं। इस संबंध में आज अपराह: जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्दार्थ तिवारी ने अपने पुलिस कार्यालय भवन के प्रेक्षागृह में स्थानीय पत्रकारों को इस दुस्साहसिक घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की मामले का अधिकाधिक खुलासा हो चुका हैं, कुछ आरोपियो को बंदी बना लिया हैं और कुछ की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
    जानकारी के अनुसार कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश कुमार ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कटघोरा एवं साइबर पुलिस थाना कोरबा की विशेष टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बहुचर्चित राज ज्वेलर्स, छुरी लूट प्रकरण का सफल खुलासा किया गया। कार्यवाही के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    जानें क्या है पूरा मामला

    प्रार्थी राजकुमार अग्रवाल निवासी वार्ड क्रमांक-10, छुरीकला, थाना कटघोरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01 जुलाई को दोपहर लगभग 01:00 बजे वे अपनी राज ज्वेलर्स दुकान में अकेले मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे। तीनों ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जिनमें दो पुरुष एवं एक पुरुष एक महिला के भेष में शामिल थे।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा जिले में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन की चुप्पी चिंताजनक, कानून सभी के लिए समान हो — वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    IMG 20260706 WA00561

    बताया जा रहा हैं कि आरोपियों ने पहले चांदी की अंगूठी दिखाने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। इसी दौरान एक आरोपी ने दुकान का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया तथा दूसरे आरोपी ने देशी कट्टा निकालकर प्रार्थी की छाती पर अड़ा दिया। साथ ही उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया। छीना-झपटी के दौरान महिला वेश आरोपी दुकान में रखे आभूषण अपने बैग में भरने लगा। तीनों आरोपियों ने संयुक्त रूप से दुकान में रखे सामान की लूट का प्रयास किया, किन्तु बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर वे मौके से भाग निकले। भागते समय वे अपने साथ लाया गया देशी कट्टा एवं बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए।
    IMG 20260706 WA00591पुलिस ने की त्वरित एवं तकनीकी कार्यवाही

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित की गई। टीम को विभिन्न जिलों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश हेतु रवाना किया गया। शहर एवं आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई।
    जानकारी देते हुए बताया जा रहा हैं की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल के रास्तों का उपयोग कर रहे थे। पुलिस टीम ने जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर एवं अंबिकापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की होना भी जांच में पाया गया।
    मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल आरोपी गोपाल सिंह गोंड, परदेशी राठिया एवं विष्णु राठिया की पहचान की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी घटना से इंकार करते रहे, किन्तु वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के समक्ष कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    यह भी पढ़ें :  नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास, अतिक्रमण हटाने से प्रभावित 65 परिवारों का नया रायपुर में होगा सम्मानजनक पुनर्वास

    जेल में आए एक दूसरे के संपर्क में

    IMG 20260706 WA00581

    पूछताछ में यह तथ्य भी सामने आया कि तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म एवं अन्य गंभीर अपराधों में सजा काटकर जेल से छूटे थे। जेल में रहने के दौरान तीनों की आपस में मित्रता हुई, जहां उन्होंने रिहाई के बाद लूट की योजना बनाई। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने सुनियोजित षड्यंत्र रचते हुए चोरी की मोटरसाइकिल एवं देशी कट्टे का उपयोग कर राज ज्वेलर्स, छुरी में लूट की घटना को अंजाम दिया।
    पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं लगातार की गई मेहनत के परिणामस्वरूप दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटघोरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश अनवरत जारी है।

     पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

    उक्त गंभीर लूट प्रकरण के सफल खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना कटघोरा प्रभारी मोती लाल पटेल, निरीक्षक धर्मनरायण तिवारी, सायबर पुलिस थाना उनि अजय सोनवानी , प्रधान आर. गुनाराम सिन्हा, आर. डेमन ओग्रे, अलोक टोप्पो, सुशील यादव, संजु सिंह, श्याग सिदार, विरकेश्वर सिंह, रवि कुमार, थाना कटघोरा सउनि. राम पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, प्र.आर अनुज सिंह, राजेश कवर, गोपाल यादव, प्रशांत सिंह, रितेश शर्मा, सुनील सिंह एवं कटघोरा पुलिस तथा विशेष टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

    यह भी पढ़ें: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: रेलवे में 4098 जूनियर इंजीनियर पदों पर बंपर भर्ती, 21जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    यह भी पढ़ें :  बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    यह भी पढ़ें: जालना के इस स्कूल में चल रहा था वार्षिकोत्सव, बच्चों के हाथों में तलवारें और सर तन से जुदा गाने पर डांस, पुलिस ने दर्ज की FIR

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026

    अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    July 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज, फिर भी समान वेतन से वंचित नगर सैनिक

    July 6, 2026

    सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

    July 6, 2026

    बालको ने प्राइड मंथ के माध्यम से समावेशी कार्य संस्कृति को किया और मजबूत

    July 6, 2026

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार

    July 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,707 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,412 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,107 Views
    Don't Miss

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    July 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं…

    अग्निवीर योजना में हो सकता है बड़ा बदलाव, तीनों सेनाओं ने परमानेंट भर्ती बढ़ाने का दिया सुझाव

    July 6, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज, फिर भी समान वेतन से वंचित नगर सैनिक

    July 6, 2026

    सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज हेतु एण्टीस्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

    July 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.